up rafatar tv

up rafatar tv up rafatar tv Deal with being current news as like up rafatar tv News ,Politics,social Activity, Eco

28/05/2026
27/05/2026

यूपी में बड़ी पहल: अब एक दिन में बनेंगे जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, शुरू होंगे ‘वन डे गवर्नेंस सेंटर’
उत्तर प्रदेश सरकार सभी नगर निगमों में ‘वन डे गवर्नेंस सेंटर’ शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी दस्तावेज एक ही दिन में उपलब्ध कराए जा सकेंगे। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत देना और सेवाओं को तेज व पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि दस्तावेजों की जांच तुरंत संभव न हो, तो आवेदक को उसी दिन बाद में बुलाकर प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। मंत्री ने जानकारी दी कि लखनऊ में यह व्यवस्था पहले से लागू है और जल्द ही प्रयागराज, वाराणसी तथा गोरखपुर में भी इसकी शुरुआत की जाएगी। नई प्रणाली के तहत आवेदन प्रक्रिया को डिजिटल और अधिक सरल बनाया जाएगा, जिससे आम जनता को त्वरित सेवाएं मिल सकें।

27/05/2026

बसपा ने 2027 चुनाव की तैयारी तेज की: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, रणनीति तैयार
अलीगढ़ सिटी एन्क्लेव स्थित बसपा कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सर्व समाज को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य मंडल प्रभारी विजय सिंह ने बैठक में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक समस्याओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर संगठन को सक्रिय किया जा रहा है और चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। साथ ही मजबूत प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। नेता हितेंद्र कुमार बंटी उपाध्याय ने कहा कि कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर जनता में नाराजगी है, जिसका लाभ पार्टी को आगामी चुनाव में मिलेगा। इस अवसर पर अशोक सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, मोरध्वज कुशवाह, गजराज विमल, लवकुश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

27/05/2026

ईंधन महंगा, ट्रांसपोर्ट भी महंगा: माल भाड़े में 25% तक बढ़ोतरी, आम जनता पर बढ़ेगा बोझ
पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार चार बार हुई बढ़ोतरी का सीधा असर अब बाजार और आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों ने माल भाड़े में 25 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद ट्रकों के जरिए एक शहर से दूसरे शहर पहुंचने वाले सभी सामानों की कीमतों में इजाफा तय माना जा रहा है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। द गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि बीती 15 मई को डीजल का दाम 87.80 रुपये प्रति लीटर था, जो महज 10 दिनों में बढ़कर 95.35 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबार पहले से ही बढ़े टोल टैक्स, सख्त नियमों और मेंटेनेंस खर्चों से जूझ रहा है, ऐसे में ईंधन की इस तेजी ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रदीप चौधरी ने कहा कि लंबे समय से माल भाड़े में बड़ी बढ़ोतरी नहीं की गई थी, लेकिन अब परिस्थितियों ने मजबूरी में यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिना भाड़ा बढ़ाए गाड़ियों का संचालन लगभग असंभव हो गया है।

27/05/2026

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, कहा- निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है मतदाता सूची पुनरीक्षण
सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि एसआईआर कराना चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है और यह प्रक्रिया संविधान सम्मत है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं किया और नियमों के खिलाफ जाकर मतदाताओं के नाम नहीं हटाए गए। अदालत ने यह भी माना कि मुक्त और निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण आवश्यक है। याचिकाकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को गरीब, प्रवासी और हाशिए पर रहने वाले लोगों के मताधिकार के लिए खतरा बताया था, जबकि चुनाव आयोग ने इसे फर्जी और अयोग्य मतदाताओं को हटाने के लिए जरूरी बताया।

27/05/2026

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी पर मंथन तेज: 29 मई को दिल्ली में होगी अहम बैठक
आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंथन तेज हो गया है। जातीय, क्षेत्रीय और जिताऊ समीकरणों के चलते पिछले पांच महीनों से नई टीम पर सहमति नहीं बन सकी है। अब 29 मई को दिल्ली में भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों की अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें प्रदेश इकाई, क्षेत्रीय अध्यक्षों और निगमों, आयोगों व बोर्डों में नियुक्तियों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार करीब 25 नामों पर सहमति बन चुकी है, जबकि छह क्षेत्रीय अध्यक्षों में से एक के पद पर बने रहने को लेकर चर्चा जारी है। पार्टी संगठन चुनावी गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से जल्द नई टीम घोषित करना चाहती है।

भावी पीढ़ी को तंबाकू और सिगरेट जैसी जानलेवा आदतों से दूर रहने के लिए होंगे जागरूकता कार्यक्रम- सीएमओ। विश्व तंबाकू निषेध...
27/05/2026

भावी पीढ़ी को तंबाकू और सिगरेट जैसी जानलेवा आदतों से दूर रहने के लिए होंगे जागरूकता कार्यक्रम- सीएमओ। विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के अवसर पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- सीएमओ:​लखीमपुर खीरी। 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' (31 मई) के अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी में तंबाकू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत तैयार की गई विशेष कार्ययोजना के अनुसार, आगामी 29 मई से 03 जून 2026 तक जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में बड़े स्तर पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना है।​सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में इस वर्ष यह दिवस विशेष वैश्विक थीम ("Unmasking the Appeal -- Countering Ni****ne and To***co Addiction") "तंबाकू उद्योगों द्वारा बच्चों और युवाओं को लुभाने के लिए ई-सिगरेट, फ्लेवर्ड तंबाकू और निकोटीन पाउच के आक्रामक विपणन का पर्दाफाश करना" पर मनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (कोटपा) अधिनियम और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (पीईसीए-2019) पूरी तरह लागू है, जिसके तहत ई-सिगरेट के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ा प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट) अभियान भी चलाया जाएगा।​जिला अस्पताल सहित जनपद के विभिन्न सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हस्ताक्षर अभियान, गोष्ठियां और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि भावी पीढ़ी को तंबाकू और सिगरेट जैसी जानलेवा आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।​सीएमओ ने सभी संबंधित प्रभारियों और स्वास्थ्य इकाइयों को निर्देशित किया है कि आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

आगामी बकरीद पर्व में शांति व सुरक्षा को लेकर गोला पुलिस का हाई अलर्ट:गोला सी ओ रमेश तिवारी और कोतवाल अंबर सिंह ने संभाली...
27/05/2026

आगामी बकरीद पर्व में शांति व सुरक्षा को लेकर गोला पुलिस का हाई अलर्ट:गोला सी ओ रमेश तिवारी और कोतवाल अंबर सिंह ने संभाली कमान। ​क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने के लिए सी ओ गोला रमेश कुमार तिवारी ने गोला कोतवाल अंबर सिंह के साथ भारी पुलिस बल लेकर यह रूट मार्च ​गोला नगर के मुख्य चौराहों, बाजारों और घनी आबादी तथा संवेदनशील वाले रास्तों में गरजी पुलिस की गाड़ियां, और पैदल गश्त से जीता भरोसा। पुलिस ने संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर उपद्रवियों को दिया कड़ा संदेश।

थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी गढ़ी का भव्य उद्घाटन: जनपद लखीमपुर खीरी के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र...
27/05/2026

थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी गढ़ी का भव्य उद्घाटन: जनपद लखीमपुर खीरी के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में स्थित नव निर्मित पुलिस चौकी गढ़ी का आज भव्य उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर मा0 सदर विधायक श्री योगेश वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्री पवन गौतम, एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा, “नवनिर्मित पुलिस चौकी गढ़ी जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, आम जनता को त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह चौकी स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, शांति-व्यवस्था तथा उनके किसी भी प्रकार के संकट में तुरंत सहायता सुनिश्चित करेगी।

लखीमपुर खीरी पत्रकारों को सूचना देने की व्यवस्था पर उठे सवाल। नगर पालिका के सभागए में गूंजा प्रेसनोट वायरल कराने का मुद्...
27/05/2026

लखीमपुर खीरी पत्रकारों को सूचना देने की व्यवस्था पर उठे सवाल। नगर पालिका के सभागए में गूंजा प्रेसनोट वायरल कराने का मुद्दा। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एनके मिश्रा ने जिला प्रशासन पर पत्रकारों को सूचनाएं उपलब्ध कराने में गंभीर रोक लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन केवल प्रेस नोट भेजकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है और पत्रकारों के सवालों से बचने के लिए अधिकारियों द्वारा सीधे संवाद से दूरी बनाई जा रही है।एनके मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पत्रकारों को तथ्यात्मक और जवाबदेह सूचना मिलना जरूरी है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में सवाल पूछने की गुंजाइश लगातार कम होती जा रही है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा ने जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान में “ठेका प्रणाली” लागू किए जाने पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सूचना व्यवस्था सीमित लोगों तक केंद्रित होने से निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित हो सकती है और सभी पत्रकारों को समान रूप से जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक वर्मा ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पत्रकारों को अधिकारियों के महिमामंडन से आबचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता या प्रशासन की प्रशंसा करना नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों और तथ्यों को निष्पक्ष रूप से सामने लाना है।जिले में पत्रकारों और प्रशासन के बीच संवाद व्यवस्था को लेकर उठे इन सवालों ने नई चर्चा छेड़ दी है।

26/05/2026

देश : पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर राहुल गांधी का तीखा हमला बोले- “चुनाव के बाद जनता की जेब पर वार। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन बाकी समय जनता की जेब पर बोझ बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने लिखा कि “महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला” हुआ है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल के दाम किस्तों में बढ़ाए जाते हैं, ताकि आम जनता पर पड़ने वाला असर धीरे-धीरे महसूस हो। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई महीनों से आर्थिक संकट की आशंका जता रहे थे, लेकिन सरकार चुनावी व्यस्तताओं में लगी रही। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में आठ रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में एक बार फिर महंगाई और ईंधन कीमतों को लेकर बहस तेज हो गई है।

Address

262723
Lakhimpur
262723

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when up rafatar tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to up rafatar tv:

Share