Public post up

Public post up digital media

29/08/2026

सीतापुर जनपद में पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचने का रास्ता भी मुसीबत बन गया। भारी बारिश के बाद वनचेतना पार्क से करीब एक किलोमीटर अंदर पोस्टमार्टम हाउस जाने वाली सड़क कट गई, जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव है।
हालात ऐसे कि परिजनों को शव लेकर खेतों और टूटे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।
❓आखिर संवेदनशील जगह तक जाने वाला रास्ता इतना बदहाल क्यों?
❓क्या जिम्मेदारों को यह तस्वीर दिखाई नहीं दे रही?
❓क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
एक परिवार पहले ही अपनों को खो चुका है… व्यवस्था उसे और कितना परेशान करेगी? 😔

28/08/2026

लखीमपुर खीरी के शारदा नगर रोड पर पतरासी-गड़ौसा के बीच बाइक और बस की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर बिखरा मंजर देख हर किसी का कलेजा कांप उठा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।

26/08/2026

लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा संग्राम 1 अक्टूबर से धान खरीद होनी है, लेकिन उससे पहले सहकारी समितियों ने ऐसा ऐलान किया है, जिससे पूरी खरीद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सहकारी समितियों ने धान खरीद केंद्र संचालित करने से इनकार कर दिया है। आरोप है कि समितियों के केंद्र लगातार कम किए जा रहे हैं, जांच के नाम पर कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है और खाद्य विभाग के कुछ केंद्रों पर कथित फर्जी खरीद का खेल चल रहा है।

सबसे बड़ा सवाल—अगर समितियां केंद्र नहीं चलाएंगी तो किसानों की धान खरीद कैसे होगी? 🌾

वहीं खाद्य विभाग ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।

⚡ आरोप बनाम विभाग का जवाब… आखिर धान खरीद की असली तस्वीर क्या है?
देखिए पूरी खबर, क्योंकि मामला सिर्फ केंद्रों का नहीं… किसानों की फसल और सहकारी समितियों के भविष्य का भी है।

#धानखरीद #किसानोंकीआवाज

26/08/2026

धान के खेत में लाश… गन्ने के खेत में बाइक! आखिर क्या हुआ था कलीम के साथ?

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लखनियापुर के पास धान के खेत में 40 वर्षीय कलीम का शव मिला। कलीम को पुलिस हिस्ट्रीशीटर बता रही है और वह पूर्व में जिला बदर भी रह चुका था।

सबसे बड़ा सवाल—कलीम धान के खेत तक कैसे पहुंचा और उसकी बाइक गन्ने के खेत में कैसे पहुंची? मामला हादसा है, हत्या या फिर कुछ और… पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज। 👀

25/08/2026

लखीमपुर खीरी के निघासन में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली। मंगलवार सुबह उत्तर और दक्षिण निघासन रेंज में अलग-अलग जगह लगाए गए पिंजरों में दो तेंदुए एक साथ कैद हो गए।

हीरालालपुरवा में बकरे के लालच में तेंदुआ पिंजरे में पहुंचा, तो वहीं बेलरायां की बथुआ बीट में प्रधानपुरवा के पास दूसरा तेंदुआ कैद हो गया।
लगातार तेंदुओं की दस्तक से खौफ में जी रहे ग्रामीणों ने जब पिंजरे में कैद तेंदुए को देखा तो चेहरों पर डर की जगह राहत नजर आई।

वन विभाग अब दोनों तेंदुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराएगा। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें सुरक्षित वन क्षेत्र या चिड़ियाघर भेजा जाएगा।

दो तेंदुए पिंजरे में कैद… ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। देखिए मौके का पूरा वीडियो👇

21/08/2026

लखीमपुर खीरी में बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच मोहाना नदी ने ऐसा कहर बरपाया कि चारा लेने गए चार ग्रामीणों की नाव अचानक तेज बहाव में पलट गई।
दो ग्रामीणों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन रंजीत और बलराम नदी की तेज धार में बह गए। हादसे के बाद नदी किनारे चीख-पुकार मच गई। परिजन अपनों के लौटने की आस में बैठे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीएम निघासन यदुवीर सिंह की मौजूदगी में लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
📍 कौड़ियाला घाट | तिकुनिया | लखीमपुर खीरी
वीडियो देखिए

20/08/2026

सांडों का आतंक… किसान हाईवे पर! आखिर जिम्मेदार कहां हैं?

लखीमपुर खीरी के धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर कटौली में आवारा सांडों के आतंक से परेशान किसानों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। किसान हाईवे पर बैठ गए, जाम लगाया और जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

खेतों में फसल बर्बाद हो रही है, सड़कों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है… लेकिन समस्या जस की तस!
शायद जिम्मेदारों तक किसानों की आवाज खेतों से नहीं, हाईवे जाम होने के बाद ही पहुंचती है!

किसानों का सवाल भी सीधा है—आवारा सांडों से खेत बचाएं, जान बचाएं या फिर अपनी समस्या बताने के लिए सड़क पर बैठें?

अब देखना यह है कि किसानों के इस प्रदर्शन के बाद जिम्मेदार जागते हैं या फिर जाम खुलते ही समस्या भी फाइलों में बंद हो जाएगी!

20/08/2026

जिस तिरंगे को सलाम कर देश ने आजादी का जश्न मनाया… उसी तिरंगे को उतारते वक्त चली गई एक जिंदगी! 💔
बलिया के भिखारीपुर गांव में तिरंगा उतारते समय लोहे का पाइप अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।
एक झटके में करंट ने 28 वर्षीय राकेश यादव की जान ले ली, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
सुबह गांव में देशभक्ति का माहौल था…
शाम होते-होते एक घर में मातम और अपनों की आंखों में आंसू थे। 😢
एक पल की चूक…
और परिवार से हमेशा के लिए छिन गया उनका अपना।
सवाल सिर्फ हादसे का नहीं… सवाल सुरक्षा का भी है—हाईटेंशन लाइन के नीचे आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई?

19/08/2026

शव वाहन की आवाज सुनते ही चीख-पुकार… गांव में पसरा मातम
मध्यप्रदेश के भिंड में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लखीमपुर खीरी के मजदूरों के शव जब मोहम्मदी क्षेत्र के बेला तुरसिया गांव पहुंचे, तो हर तरफ मातम छा गया।
शव वाहन की आवाज सुनते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गूंज उठा। किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने पति… तो किसी परिवार का सहारा हमेशा के लिए छिन गया।
जिन घरों में अपनों के लौटने का इंतजार था, वहां आज शव पहुंचे हैं… और खुशियों की जगह मातम ने ले ली। 😢
यह सिर्फ एक हादसा नहीं, कई परिवारों की जिंदगी बदल देने वाली ऐसी त्रासदी है, जिसका दर्द शायद कभी कम नहीं होगा। 💔

18/08/2026

पंचायत सचिव की ‘प्राइवेट मीटिंग’ पड़ी भारी! जूते-चप्पलों से हुआ स्वागत
लखनऊ में इश्क का मामला सड़क तक पहुंचा तो मच गया हाईवोल्टेज ड्रामा!
बताया जा रहा है कि माल विकासखंड में तैनात पंचायत सचिव अल्सफ बेग को उनकी पत्नी ने कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दूसरी महिला के साथ कथित तौर पर पकड़ लिया।
दरवाजा खुला तो पत्नी ने जो देखा, उसके बाद गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि पत्नी ने महिला के साथ मारपीट की और पति की जूतियों से ‘खातिरदारी’ कर दी। देखते ही देखते फ्लैट के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और जमकर हंगामा हुआ।
📹 पूरे ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।
साहब शायद इसे ‘प्राइवेट मीटिंग’ समझकर पहुंचे थे… लेकिन मीटिंग का एजेंडा खुलते ही मामला सार्वजनिक हो गया! 😏
आप वीडियो देखिए और बताइए—इसे इश्क कहें, इत्तेफाक कहें या फिर ‘गलत पते पर सही टाइम’ पहुंचना? 😂

Address

Lakhimpur Kheri
Lakhimpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public post up posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share