Sach ke sath up news

Sach ke sath up news Sach ke sath up news

मेरे युवा साथियों,मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहाहूं। मेरा सदैव यह विश...
25/07/2026

मेरे युवा साथियों,
मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा
हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही
सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।
मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा
सम्मान करता हूँ। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक
एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व
राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार
प्रकट करता हूं।
किंतु 3 मई 2026 को हुई NEET-UG की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई। भारत
सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया
एवं पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई। इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी
(Computer-based-test) मोड में करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान हमारी प्रमुख प्राथमिकता यह रही कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सुचारू
रूप से आयोजित की जाए। इसके लिए whole of government approach के तहत काम
किया गया। इसमें भारत सरकार के साथ राज्य सरकार, विशेषकर जिला प्रशासन की
महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही, छात्रों, अभिभावक और माता-पिता के सहयोग से 21 जून
2026 को यह परीक्षा पूर्ण हुई।
पहले ही दिन से, इसपर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा। मेरा
यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब
नहीं होने देंगे, किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम संतोषजनक रहे जिसमें गरीब पृष्ठभूमि से आए
कई मेधावी छात्रों को भी सफलता मिली।
परंतु इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने
बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ।

🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ 🛑26 दिनों बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़तालनई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार की मांग...
24/07/2026

🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ 🛑

26 दिनों बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। यह फैसला केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात तथा सरकार की ओर से आगे बातचीत और प्रमुख मांगों पर विचार के आश्वासन के बाद लिया गया।

सोनम वांगचुक ने देशवासियों से शांति बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। सरकार और आंदोलन के प्रतिनिधियों के बीच आगे भी वार्ता जारी रहने की उम्मीद है।

📢 हेडलाइन: "26 दिन बाद झुकी टकराव की दीवार! नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल"

24/07/2026

: पीएम नरेंद्र मोदी की बड़ी घोषणा। आज की कैबिनेट बैठक में पेपर लीक पर और कड़े फ़ैसले होंग, देश को किया संबोधित


जंतर मंतर स्थल पर कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सरकार हमने कार्रवाई लाठी चार्ज
20/07/2026

जंतर मंतर स्थल पर कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सरकार हमने कार्रवाई लाठी चार्ज

पंचायत सहायकों के लिए बड़ी अपडेट!इको गार्डन, लखनऊ में हुए आंदोलन के बाद उप निदेशक (पंचायत), लखनऊ मंडल द्वारा प्रतिनिधिमं...
20/07/2026

पंचायत सहायकों के लिए बड़ी अपडेट!
इको गार्डन, लखनऊ में हुए आंदोलन के बाद उप निदेशक (पंचायत), लखनऊ मंडल द्वारा प्रतिनिधिमंडल को लिखित आश्वासन दिया गया है कि पंचायतीराज निदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा पंचायत सहायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मानदेय वृद्धि के संबंध में एक पक्षीय वार्ता की जाएगी।

📄 वार्ता की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना प्रतिनिधिमंडल को अलग से दी जाएगी।

यह पत्र 20 जुलाई 2026 का है और मानदेय वृद्धि की मांग पर आगे की वार्ता का आधिकारिक आश्वासन दर्शाता है।

#पंचायत_सहायक #मानदेय_वृद्धि #महाधरना #इको_गार्डन #लखनऊ

https://youtu.be/ccpkfVhp3co?si=eCZd_A8JZqokJX0i        बच्चे के बेबाक अंदाज ने जीत लिया दिल, तुरन्त काम करवाने को मजबूर...
18/07/2026

https://youtu.be/ccpkfVhp3co?si=eCZd_A8JZqokJX0i
बच्चे के बेबाक अंदाज ने जीत लिया दिल, तुरन्त काम करवाने को मजबूर हो गए डीएम... संपादक : विमलेश कुमार मौर्य संवाददाता : राजकुमार यादव
सच के साथ यूपी न्यूज़ पूरी खबर देखने के लिए नीचे दिए गए ब्लू लिंक पर टाच करे 👇👇👇👇👇👇👇🙏https://youtu.be/ccpkfVhp3co?si=eCZd_A8JZqokJX0i

बच्चे के बेबाक अंदाज ने जीत लिया दिल, तुरन्त काम करवाने को मजबूर हो...

https://youtube.com/shorts/kGjU4p0Lfgg?si=fSDuBVa6OIDWDa65तहसील दिवस में कमरे का ताला खुलवाने की गुहार लेकर पहुंचा था कक...
18/07/2026

https://youtube.com/shorts/kGjU4p0Lfgg?si=fSDuBVa6OIDWDa65
तहसील दिवस में कमरे का ताला खुलवाने की गुहार लेकर पहुंचा था कक्षा-8 का छात्र
*विमलेश कुमार मौर्या* *संपादक-सच के साथ यूपी न्यूज़* *संवाददाता : उदयभान गुप्ता*
*निघासन खीरी*
*पूरी खबर देखने के लिए नीचे ब्लू लिंक पर टच करें👇👇👇👇👇🙏🙏🙏https://youtube.com/shorts/kGjU4p0Lfgg?si=fSDuBVa6OIDWDa65

*डीएम के निर्देश पर कोतवाल पहुंचे बच्चे के घर, जांच में सामने आई अल...

सिंगाही: जनसेवा की मिसाल बने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कर राहगीरों को दी राहत
11/07/2026

सिंगाही: जनसेवा की मिसाल बने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कर राहगीरों को दी राहत

सच की आवाज को दबने नही देना हैं हमेशा सच का ही साथ देना सच बोलना सबसे बड़ा तप है और झूठ बोलना सबसे बड़ा पाप। अगर आप सच ....

*सिंगाही के अनुभव सोनी ने जीता 'मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल 2026' का खिताब*लखीमपुर-खीरी। जिले के छोटे से कस्बे सिंगाही के यु...
10/07/2026

*सिंगाही के अनुभव सोनी ने जीता 'मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल 2026' का खिताब*

लखीमपुर-खीरी। जिले के छोटे से कस्बे सिंगाही के युवा अनुभव सोनी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 'मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल 2026' का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

यह प्रतियोगिता आर. के. फैशन इवेंट्स के तत्वावधान में देहरादून स्थित होटल एल्सी में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन देवभूमि यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड, श्री राधारानी ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन तथा यूनिवर्सल इंडिया के सहयोग से संपन्न हुआ।

सिंगाही निवासी प्रतिष्ठित ज्वैलर्स अनिल सोनी के पुत्र अनुभव सोनी ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और वर्ष 2026 के 'मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल' का खिताब अपने नाम किया। विजेता घोषित होने पर उन्हें ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अनुभव ने हाल ही में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल से इंटरमीडिएट की शिक्षा पूर्ण की है। वर्तमान में वे अपनी बहन शिवानी सोनी के साथ उनके कार्य में सहयोग कर रहे हैं। शिवानी सोनी दिल्ली से ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सिंगाही में अपना ब्यूटी पार्लर संचालित कर रही हैं तथा क्षेत्र की युवतियों को भी प्रशिक्षण प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन केइरा शर्मा एवं रोहन कर्णवाल के निर्देशन में किया गया। अनुभव सोनी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

09/07/2026

लखीमपुर खीरी

पलिया विधानसभा क्षेत्र के गोविंदनगर में 24 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक रोमी साहनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा, क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने संबोधन के दौरान तालियां बजाकर उनका स्वागत किया



Romi Sahni

Address

Office Address Ward No 3 Badhiyan Tola Singahi
Lakhimpur
262905

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sach ke sath up news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sach ke sath up news:

Shortcuts

Share