01/01/2026
नूतन वर्ष circa 2026 AC की सभी को शुभकामनाएं🙏 महादेव से यही आकांक्षा है कि पृथ्वी पर सभी जनमानस, जीव जंतु वनस्पतियां पल्लवित पुलकित और फलित होती रहें। सुख और शांति का प्रदर्भाव हो, स्नेह की धारा, शारदा मैया के जल की तरह अविरल बहती रहे, हम रचनात्मक बने, प्रकृति के सेवक बन कर वसुंधरा की स्वर्णिम आभा में हम सब चमकते रहें।
यह तस्वीर फूलबाबा की है गोलागोकर्ननाथ में इनके आश्रम में स्थापित है, मुझे इनसे मिलने के कई मौके मिलें, इनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व की आभा ने मेरे मन मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ी, एक साधु जो खड़ाऊ पहने भगवा वस्त्र में आधी धोती पहने और आधी शरीर पर लिपटी हुई, हाथ में बांस और घास की बनी टोकरी लिए जिसमें प्रकृति अप्रतिम पुष्प रहते थे जिन्हें वे हर आते जाते लोगों को प्रसाद के रूप भेट किया करते थे, पुष्प यानी नव जीवन का द्योतक🙏🌹🥀🌺
फूलबाबा का आशीर्वाद सभी को प्रदत्त हो इसी कामना के साथ ग्रेगोरियन कैलेंडर के जो जूलियन सौर कैलेंडर का संशोधित रूप है जिसे 1582 में पोप ग्रेगरी XIII (Pope Gregory XIII) ने पुराने जूलियन कैलेंडर (Julian Calendar) की त्रुटियों को सुधारने के लिए पेश किया था के नववर्ष 2026 ईस्वी के आगमन के प्रथम दिवस पर आप सभी को मेरी जानिब से मुबारकबाद🙏
कृष्ण