Surajgarha Updates

Surajgarha Updates स्वक्ष निष्पक्ष समाचार लेकर हमेशा आपके साथ -:(संपर्क:-8539808331)
(1)

🚨 लापता किशोर की तलाश 🚨लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव से एक किशोर लापता हो गया है।📌 लापता किशो...
02/06/2026

🚨 लापता किशोर की तलाश 🚨
लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव से एक किशोर लापता हो गया है।
📌 लापता किशोर का विवरण:
नाम: गणेश कुमार
पिता का नाम: सुनील यादव
गांव: लक्ष्मीपुर
पोस्ट: सिंहचक
थाना: सूर्यगढ़ा
जिला: लखीसराय
पिन कोड: 811310
मोबाइल नंबर: 7542970688, 9330353957
परिजनों के अनुसार गणेश कुमार घर से निकला था, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार के लोग बेहद परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।
यदि किसी व्यक्ति को गणेश कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो कृपया तत्काल ऊपर दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें या नजदीकी थाना को सूचना दें।

29/05/2026

सूर्यगढ़ा में मौसम ने ली करवट झमाझम बारिश से लोगो को गर्मी से राहत देखें व्यू

सूर्यगढ़ा नगर परिषद चुनाव में बड़ा खेला! अमृत पटेल ने सुग्गा झा को 2 वोटों से दी मात“सूर्यगढ़ा नगर परिषद के सशक्त स्थाई ...
27/05/2026

सूर्यगढ़ा नगर परिषद चुनाव में बड़ा खेला! अमृत पटेल ने सुग्गा झा को 2 वोटों से दी मात

“सूर्यगढ़ा नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में अमृत पटेल ने रौशन कुमार उर्फ सुग्गा झा को महज 2 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस परिणाम के बाद नगर परिषद की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।”

🚨लखीसराय से बड़ी खबर 🚨सदर अस्पताल परिसर से 3 वर्षीय मासूम बच्चा लापता हो गया है। बच्चे का नाम शिवा कुमार बताया जा रहा है...
26/05/2026

🚨लखीसराय से बड़ी खबर 🚨
सदर अस्पताल परिसर से 3 वर्षीय मासूम बच्चा लापता हो गया है। बच्चे का नाम शिवा कुमार बताया जा रहा है, जो बड़हिया वार्ड नंबर 10, जिला लखीसराय का रहने वाला है। पिता का नाम अमरजीत कुमार है।
परिजनों के अनुसार, बच्चा अस्पताल परिसर में मौजूद था, तभी अचानक गायब हो गया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और लगातार बच्चे की तलाश की जा रही है।
🔹 बच्चे ने ऑरेंज रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का पैंट पहन रखा है। 🔹 उम्र लगभग 3 वर्ष बताई जा रही है।
🙏 आप सभी से हाथ जोड़कर अपील है कि इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि मासूम जल्द अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंच सके।
📞 कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करें: 8298936154

25/05/2026

"8 साल की मासूम से हैवानियत के बाद भाग रहा था दरिंदा, कजरा स्टेशन से दबोचा गया आरोपी"

#रेप

“सूर्यगढ़ा की राजनीति में फिर गूंजा प्रहलाद यादव का नाम, पूर्व विधायक की दमदार वापसी से बढ़ी सियासी हलचल!”              ...
23/05/2026

“सूर्यगढ़ा की राजनीति में फिर गूंजा प्रहलाद यादव का नाम, पूर्व विधायक की दमदार वापसी से बढ़ी सियासी हलचल!”

20/05/2026

BREAKING सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर घाट पर हुआ दर्दनाक हादसा — बहन के यहां आया माणिकपुर निवासी आदित्य कुमार मंडल गंगा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबा, देर रात तक चला खोजबीन अभियान, मौ/त की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम।

15/05/2026

सूर्यगढ़ा की होनहार बेटी सौम्या राय ने लहराया सफलता का परचम, 96% अंक से जिले में बढ़ाया गौरव

सूर्यगढ़ा की एक और बेटी ने बढ़ाया जिले का मान 🌸सीबीएसई 12वीं परीक्षा में श्रेया मिश्रा ने 94% अंक प्राप्त कर बालिका विद्...
15/05/2026

सूर्यगढ़ा की एक और बेटी ने बढ़ाया जिले का मान 🌸

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में श्रेया मिश्रा ने 94% अंक प्राप्त कर बालिका विद्यापीठ, लखीसराय विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
श्रेया की इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ✨

श्रेया का सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करना है।
उनकी मेहनत, लगन और सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

उज्ज्वल भविष्य के लिए श्रेया को ढेरों शुभकामनाएं। 💐

सूर्यगढ़ा की बेटी सौम्या राय ने किया कमाल, 96% अंक लाकर बालिका विद्यापीठ और जिले का बढ़ाया मानलखीसराय/सूर्यगढ़ा :सीबीएसई...
14/05/2026

सूर्यगढ़ा की बेटी सौम्या राय ने किया कमाल, 96% अंक लाकर बालिका विद्यापीठ और जिले का बढ़ाया मान

लखीसराय/सूर्यगढ़ा :
सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में बालिका विद्यापीठ की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्राओं की इस सफलता पर शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की।
विद्यालय की मेधावी छात्रा एवं सूर्यगढ़ा की बेटी सौम्या राय ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। सौम्या के पिता अमित कुमार राय तथा माता रानी निरुपमा भारती ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
सौम्या की सफलता की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने नर्सरी से लेकर 12वीं तक की पूरी शिक्षा बालिका विद्यापीठ से ही प्राप्त की है। पढ़ाई के साथ-साथ संगीत में भी उनकी विशेष रुचि रही है और विद्यालय में उनकी मधुर आवाज हमेशा आकर्षण का केंद्र रही है।
सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित वातावरण को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर देश सेवा करना है।
सौम्या की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे सूर्यगढ़ा क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Address

Lakhisarai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Surajgarha Updates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share