LB EXpress

LB EXpress A news channel of regional national and international , this channel provides you sharp and original
(1)

लखीसराय। बिहार सरकार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मधुबनी की खुशबू...
03/09/2026

लखीसराय। बिहार सरकार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मधुबनी की खुशबू कुमारी को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद पर नियुक्त किया गया है।
खुशबू कुमारी ने राष्ट्रीय खेल-2025, उत्तराखंड में लॉन बाउल्स (Lawn Bowls) की ट्रिपल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया था। उनकी इस उल्लेखनीय खेल उपलब्धि के सम्मान में बिहार सरकार द्वारा उन्हें सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान की गई है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, लखीसराय द्वारा खुशबू कुमारी को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति संबंधी जिलादेश पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर लखीसराय पुलिस की ओर से खुशबू कुमारी को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उनकी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण निश्चित रूप से जिले और बिहार के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

जिले में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध बिक्री की शिकायत के बाद चानन प्रखं...
02/09/2026

जिले में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध बिक्री की शिकायत के बाद चानन प्रखंड के गोपालपुर मौजा स्थित बालू स्टॉक यार्ड पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसकी ID तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है। यह स्टॉक यार्ड लाइसेंसधारी प्रमोद तांती का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी कि गोपालपुर स्थित उक्त स्टॉक यार्ड से नियमों का उल्लंघन करते हुए बालू की बिक्री की जा रही है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने स्टॉक यार्ड का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान यार्ड में CCTV कैमरे की व्यवस्था नहीं मिली। जबकि बालू स्टॉक यार्ड में CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य है, ताकि यार्ड में बालू के भंडारण और बिक्री से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी की जा सके।
मामले को लेकर विभाग द्वारा लाइसेंसधारी को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद लाइसेंसधारी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद विभाग ने इसे नियमों की अवहेलना मानते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर स्टॉक यार्ड की ID बंद कर दी।
अब प्रशासन द्वारा ड्रोन तकनीक के माध्यम से स्टॉक यार्ड में भंडारित बालू की वास्तविक मात्रा की मापी कराई जाएगी। भौतिक सत्यापन और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ लाइसेंस रद्द करने और प्राथमिकी दर्ज करने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, भंडारण और बालू की अवैध बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में ऐसे मामलों के खिलाफ जांच और छापेमारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

02/09/2026

लखीसराय के सरकारी स्कूल में बदहाली का आलम, ग्रामीणों ने खुद उठाई कुदाल

लखीसराय। सड़क सुरक्षा एवं शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान ...
02/09/2026

लखीसराय। सड़क सुरक्षा एवं शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। आमजनों से मिल रही शिकायतों के आधार पर चलाए गए इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जांच अभियान के दौरान विशेष रूप से मोटरसाइकिल चालकों द्वारा हेलमेट के उपयोग की जांच की गई। इसके अलावा वाहन के आवश्यक कागजात, वैध ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), निबंधन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अवैध एवं गलत पार्किंग करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि गलत तरीके से सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विशेष जांच अभियान में कुल 32 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹64,000 का जुर्माना लगाया गया।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। रोस्टर के अनुसार अलग-अलग दिनों में ओवरलोडिंग, हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन, अवैध पार्किंग, ओवरस्पीडिंग तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन की विशेष जांच की जाएगी।
विभाग ने सभी वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें और वैध ड्राइविंग लाइसेंसधारी चालक से ही वाहन का परिचालन कराएं। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की गई है।

कजरा के सोलर प्लांट ने बढ़ाई रोशनी, लेकिन कोड़ासी के लोगों के रास्ते में खड़ी कर दी दीवार!लखीसराय। जिले के सूर्यगढ़ा विध...
01/09/2026

कजरा के सोलर प्लांट ने बढ़ाई रोशनी, लेकिन कोड़ासी के लोगों के रास्ते में खड़ी कर दी दीवार!
लखीसराय। जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीरी बाजार इलाके के घोंघी-बरियारपुर से जुड़े कोड़ासी गांव में विकास की एक बड़ी परियोजना अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है। जिस कजरा सोलर पावर प्लांट को क्षेत्र के विकास और ऊर्जा के नए युग की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है, उसकी चारदीवारी ने ग्रामीणों के वर्षों पुराने मुख्य आवागमन मार्ग को ही बाधित कर दिया है।

कोड़ासी के आदिवासी परिवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल—आखिर जाएं तो जाएं कैसे?

ग्रामीणों के अनुसार बरियारपुर से घोंघी-कोड़ासी की ओर जाने वाला रास्ता लंबे समय से स्थानीय लोगों के आवागमन का प्रमुख माध्यम रहा है। सोलर पावर प्लांट की चारदीवारी बनने के बाद यह मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। अब ग्रामीणों को दीवार के दूसरे तरफ जाने के लिए कठिन रास्तों और अवरोधों का सामना करना पड़ रहा है। सामने आई तस्वीरें इस समस्या की गंभीरता को बयां करती हैं, जहां सामान्य आवागमन भी संघर्ष बन गया है।

सबसे चिंताजनक स्थिति बीमार मरीजों और बुजुर्गों की है। आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाना पहले ही चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अब रास्ता बंद होने से परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब किसी व्यक्ति को तत्काल इलाज की जरूरत पड़ती है, तब सड़क और सुगम रास्ते का अभाव जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बढ़ा सकता है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक मार्ग बंद होने से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ खेती और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

विकास चाहिए, लेकिन रास्ता छीनकर नहीं

ग्रामीण सोलर पावर प्लांट जैसी बड़ी विकास परियोजना के विरोध में नहीं हैं। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि विकास के साथ उनका बुनियादी अधिकार—आवागमन का रास्ता—भी सुरक्षित रखा जाए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है।

कजरा में बन रहा सोलर पावर प्रोजेक्ट अपने बड़े पैमाने के कारण बिहार की महत्वपूर्ण ऊर्जा परियोजनाओं में गिना जा रहा है। सार्वजनिक रिपोर्टों के अनुसार परियोजना लगभग 1,232 एकड़ में फैली है और इसकी कुल क्षमता 301 मेगावाट बताई गई है। परियोजना में बैटरी स्टोरेज की व्यवस्था भी है और इसे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेकिन सवाल यह है कि जिस परियोजना से बिहार को ऊर्जा का उजाला मिलने की उम्मीद है, उसके साये में रहने वाले ग्रामीणों के जीवन में अंधेरा क्यों बढ़े?

एक तरफ करोड़ों-अरबों की विकास परियोजना, दूसरी तरफ अपने ही गांव तक पहुंचने के लिए दीवार पार करने को मजबूर ग्रामीण—यह तस्वीर सिर्फ एक गांव की समस्या नहीं, बल्कि विकास के जमीनी मॉडल पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

ग्रामीणों की मांग साफ है—सोलर प्लांट का काम चलता रहे, विकास भी हो, लेकिन गांव का रास्ता वापस मिले। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर वैकल्पिक एवं सुरक्षित संपर्क मार्ग उपलब्ध कराने की जरूरत है, ताकि विकास की कीमत ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी और स्वास्थ्य सुरक्षा से न चुकानी पड़े।

लखीसराय। 407 पिकअप संघ तथा बस स्वामियों एवं चालकों के बीच उत्पन्न विवाद और विभिन्न समस्याओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, ल...
01/09/2026

लखीसराय। 407 पिकअप संघ तथा बस स्वामियों एवं चालकों के बीच उत्पन्न विवाद और विभिन्न समस्याओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय के कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान प्रशासन ने दोनों पक्षों की बातों और शिकायतों को गंभीरता से सुना। संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए विवाद के समाधान को लेकर आवश्यक पहल पर विचार किया गया।
प्रशासन ने दोनों पक्षों को अपनी शिकायतों एवं पक्ष को आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर के समक्ष रखने का अनुरोध किया, ताकि मामले का उचित समाधान निकाला जा सके।
वहीं, प्रशासन ने 407 पिकअप संघ एवं बस स्वामियों-चालकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

मृत व्यक्ति की पहचान करने में “लखीसराय पुलिस” की सहायता करें।
01/09/2026

मृत व्यक्ति की पहचान करने में “लखीसराय पुलिस” की सहायता करें।

लखीसराय। नाबालिग चालकों द्वारा टोटो का परिचालन और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान च...
01/09/2026

लखीसराय। नाबालिग चालकों द्वारा टोटो का परिचालन और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। आमजनों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने टोटो, मोटरसाइकिल समेत अन्य वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान टोटो वाहनों के चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (DL), वाहन का निबंधन प्रमाण-पत्र (Registration) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं, मोटरसाइकिल चालकों के हेलमेट की भी जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान किया गया।
परिवहन विभाग के अनुसार, नाबालिग अथवा अप्रशिक्षित चालकों द्वारा टोटो चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा गलत तरीके से वाहनों की पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण शहर में जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है। इसे देखते हुए गलत पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 22 वाहनों की जांच एवं कार्रवाई की गई। नियमों के उल्लंघन के मामले में इन वाहनों से कुल ₹82,500 का जुर्माना वसूला गया।
परिवहन विभाग ने टोटो चालकों एवं वाहन मालिकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि नाबालिग चालकों से टोटो का परिचालन नहीं कराया जाए। वाहन का संचालन केवल वैध ड्राइविंग लाइसेंसधारी चालक से ही कराया जाए और सभी आवश्यक कागजात अद्यतन रखे जाएं।
विभाग ने ऑटो, टोटो और ट्रैक्टर चालकों से ओवरस्पीडिंग से बचने तथा सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं करने की अपील की है। आमजनों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में भी जांच अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बांका। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने बांका जिले क...
01/09/2026

बांका। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अमित प्रताप सिंह को ₹75 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, BDO द्वारा किसी सरकारी कार्य के एवज में रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत निगरानी विभाग को मिली थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले की जांच कर आरोपों की पुष्टि की।
शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर BDO को ₹75 हजार की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय और सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग द्वारा रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी खलबली मची हुई है।
गिरफ्तार BDO के खिलाफ निगरानी विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लखीसराय। चानन प्रखंड अंतर्गत खुटुकपार पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय आमजनों ने प...
01/09/2026

लखीसराय। चानन प्रखंड अंतर्गत खुटुकपार पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय आमजनों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सहयोग शिविर में लखीसराय SDM प्रभाकर कुमार एवं चानन अंचलाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर सहयोगी अधिकारी के रूप में अरुण कुमार, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, संजीव कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल तथा राजीव रंजन, जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम भी उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष सीधे रखने का अवसर मिला। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Address

Lakhisarai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LB EXpress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share