Today Live News

Today Live News Local real news with self and Other sources

Today Live News Manish Kumar Maniraj Sheikhpura News Murari Kumar   babhanbigha
11/09/2026

Today Live News Manish Kumar Maniraj Sheikhpura News Murari Kumar babhanbigha

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के दीक्षांत समारोह में कैडेट्स ने किया वृक्षारोपणपांच दिवसीय प्रशिक्षण में सीखे अनुशासन, साहस, प्र...
11/09/2026

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के दीक्षांत समारोह में कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण

पांच दिवसीय प्रशिक्षण में सीखे अनुशासन, साहस, प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन के गुर

बरबीघा (शेखपुरा)। महात्मा गांधी +2 उच्च विद्यालय, बभनबीघा, बरबीघा (शेखपुरा) में स्काउट एवं गाइड प्रवेश प्रथम सोपान प्रशिक्षण का पांच दिवसीय शिविर शुक्रवार को दीक्षांत समारोह के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 07 सितंबर 2026 से 11 सितंबर 2026 तक किया गया। दीक्षांत समारोह के अवसर पर विद्यालय परिसर में स्काउट एवं गाइड कैडेट्स द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

प्रशिक्षण शिविर शिविर प्रधान सह जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री मनीष कुमार की देखरेख में संचालित हुआ। सहायक प्रशिक्षक मुरारी कुमार तथा भारती कुमारी (सहायक गाइड कैप्टन) ने कैडेट्स को स्काउटिंग एवं गाइडिंग के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को एक आदर्श नागरिक बनने के साथ-साथ अनुशासन, सहनशीलता, आत्मनिर्भरता और सीमित संसाधनों में कार्य को सुगमता से पूरा करने की कला सिखाई गई। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को जीवन में आने वाली विषम परिस्थितियों का बिना भय के साहस और आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा आपदा प्रबंधन, संकट की स्थिति में बचाव कार्य तथा प्राथमिक उपचार से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी श्री नीरज कुमार ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में केवल अनुशासन ही नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं और ऐसे प्रशिक्षण उन्हें किसी भी परिस्थिति में धैर्यपूर्वक एवं साहस के साथ निर्णय लेने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कैडेट्स से प्रशिक्षण में सीखी बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान कैडेट्स द्वारा किए गए वृक्षारोपण की सराहना करते हुए प्रभारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण का यह प्रयास समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश देता है।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सह स्काउट मास्टर श्री विशाल रंजन ने भी प्रशिक्षण के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रशिक्षकों एवं कैडेट्स को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया गया। प्रशिक्षण के समापन पर कैडेट्स में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने स्काउट-गाइड के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
Today Live News Manish Kumar Maniraj Murari Kumar World Scouting

25/08/2026

‘खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम में जुटेंगे लखीसराय के एक हजार युवा

के.एस.एस. कॉलेज एवं बी.एन.एम. कॉलेज बड़हिया में 27 अगस्त को होगा आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं और खिलाड़ियों को करेंगे संबोधित

लखीसराय। माई भारत, लखीसराय एवं के.एस.एस. कॉलेज, लखीसराय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिले के के.एस.एस. कॉलेज, लखीसराय एवं बी.एन.एम. कॉलेज, बड़हिया में किया जाएगा। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के युवा खिलाड़ियों एवं युवाओं को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा देश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देना है। युवाओं से आह्वान किया जाएगा कि वे खेल की विभिन्न विधाओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के दौरान ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से गांवों, छोटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा होगी। लगभग 27 हजार एथलीटों के चयन तथा उन्हें आगे बढ़ाने की योजनाओं की जानकारी युवाओं को दी जाएगी। वहीं, 447 एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर युवाओं की खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में लखीसराय जिले के लगभग एक हजार युवा, एनएसएस स्वयंसेवक एवं माई भारत स्वयंसेवक भाग लेंगे।

इस दौरान युवाओं एवं स्वयंसेवकों को माई भारत पोर्टल से जोड़ने के साथ ही VBYLD क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों तथा उभरते हुए खिलाड़ियों को आमंत्रित कर सम्मानित किए जाने की भी योजना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता के.एस.एस. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमित कुमार करेंगे। एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रिंस कुमार एवं माई भारत कार्यक्रम के प्रबंधक राजीव नंदन ने कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। Mera Yuva Bharat - MY Bharat MyGovIndia Murari Kumar Sharma Murari Kumar

स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापनदीक्षांत समारोह में बच्चों ने दिखाया अनुशासन, हुनर और सेवा भावना...
22/08/2026

स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

दीक्षांत समारोह में बच्चों ने दिखाया अनुशासन, हुनर और सेवा भावना, अतिथियों ने की भूरि-भूरि प्रशंसा

शेखपुरा। जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-सभापति, भारत स्काउट और गाइड, शेखपुरा के आदेशानुसार भारत स्काउट और गाइड जिला मुख्यालय, शेखपुरा के तत्वावधान में उच्च माध्यमिक विद्यालय बरैयाबीघा एवं मध्य विद्यालय बरैयाबीघा के संयुक्त सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय प्रवेश एवं प्रथम सोपान परीक्षण-सह-प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह एवं दीक्षांत समारोह शनिवार को उत्साह, अनुशासन और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री मनीष कुमार रहे। शिविर स्थल पर पहुंचने पर प्रशिक्षु स्काउट-गाइड ने मानव श्रृंखला बनाकर तथा “वर्षा हो फूलों की, हर्ष-हर्ष, जय-जय” जैसे गगनभेदी नारों के साथ मुख्य अतिथि का स्कॉर्ट करते हुए कार्यालय तक स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ई. कौशल कुमार निराला, जिला अध्यक्ष, हॉकी संघ, शेखपुरा एवं समाजसेवी सुचित कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रशिक्षक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे।

पांच दिनों में सीखे जीवनोपयोगी कौशल

पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु स्काउट-गाइड को अनुशासन, बीपी-6, शिविर नियम, स्काउट-गाइड आंदोलन का इतिहास एवं ज्ञान, नियम, प्रतिज्ञा एवं सिद्धांत, सैल्यूट एवं साइन, रस्सी एवं विभिन्न प्रकार की गांठें, प्राथमिक चिकित्सा, ड्रिल एवं मार्च पास्ट सहित अनेक जीवनोपयोगी विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, सहयोग एवं टीम भावना विकसित करने के साथ-साथ विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और सूझबूझ के साथ कार्य करने की क्षमता विकसित करना रहा।

बिना चूल्हे के तैयार किए स्वादिष्ट व्यंजन

समापन दिवस पर प्रशिक्षु स्काउट-गाइड की विभिन्न टोलियों ने अपनी रचनात्मकता और कार्यकुशलता का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने बिना चूल्हे तथा सीमित संसाधनों का उपयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए और उपस्थित अतिथियों को उनका स्वाद भी कराया।

बच्चों की रचनात्मकता, अनुशासन, टीम भावना और कार्यकुशलता की अतिथियों ने जमकर सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम का संस्कार देता है स्काउट-गाइड

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में केवल अनुशासन का विकास ही नहीं करता, बल्कि उनमें सेवा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रप्रेम, सहयोग और मानवीय मूल्यों का भी संस्कार पैदा करता है। प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे जीवन की विभिन्न चुनौतियों का आत्मविश्वास और साहस के साथ सामना करने के लिए तैयार होते हैं।

समापन समारोह में प्रशिक्षु स्काउट-गाइड के चेहरे पर दिखाई दे रहा उत्साह, आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भावना पूरे प्रशिक्षण शिविर की सफलता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कर रहा था। अंत में विद्यालय परिवार एवं भारत स्काउट और गाइड जिला मुख्यालय की ओर से सभी प्रशिक्षकों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। Murari Kumar Sharma Sheikhpura News Manish Kumar Maniraj Mansukh Mandaviya World Scouting

     #नशामुक्तभारत   Today Live News Sheikhpura the City of Hills
15/08/2026

#नशामुक्तभारत Today Live News Sheikhpura the City of Hills

13/08/2026

R.D. College में नशा मुक्ति भारत अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

शेखपुरा, 13 अगस्त 2026।
(टुडे लाइव न्यूज़)

आर.डी. कॉलेज, शेखपुरा में ब्रह्माकुमारीज़ के तत्वावधान में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज़ की बहन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इससे परिवार, शिक्षा, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। शराब, तंबाकू, गुटखा और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहकर युवा अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन जीने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

मोबाइल की लत भी एक तरह का नशा

कार्यक्रम में आज के समय की एक महत्वपूर्ण समस्या मोबाइल की अत्यधिक लत पर भी विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जरूरत से ज्यादा मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी एक प्रकार की लत का रूप ले सकता है। लगातार मोबाइल चलाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई में एकाग्रता कम होने, नींद प्रभावित होने, समय की बर्बादी, आंखों पर असर तथा मानसिक तनाव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

विद्यार्थियों से मोबाइल का संतुलित और उद्देश्यपूर्ण उपयोग करने, स्क्रीन टाइम सीमित रखने तथा खाली समय में खेलकूद, योग, ध्यान, अध्ययन एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की गई।

ब्रह्माकुमारीज़ की इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल मादक पदार्थों से दूरी बनाकर ही नहीं, बल्कि अपनी गलत आदतों और नकारात्मक निर्भरता को नियंत्रित करके भी किया जा सकता है।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्टर — मुरारी कुमार #शेखपुरा Ramadhin Collage Sheikhpura, Bihar

12/08/2026

विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, ब्रह्माकुमारीज का 10 करोड़ लोगों को शपथ दिलाने का लक्ष्य

शेखपुरा, 12 अगस्त 2026।
नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखने के उद्देश्य से बुधवार को शेखपुरा के मध्य विद्यालय गिरहिंदा, मारिया आश्रम सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों में विशेष नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े स्वयंसेवियों ने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने बताया कि नशे का प्रभाव केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार की आर्थिक स्थिति, सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक शांति भी प्रभावित होती है। विशेष रूप से युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा ली गई नशामुक्ति की शपथ रही। छात्र-छात्राओं ने नशे का सेवन नहीं करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

ब्रह्माकुमारीज के स्वयंसेवियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जागरूकता को विद्यालयों से निकालकर परिवार और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। संस्था द्वारा देशभर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों और युवाओं के बीच इस तरह के कार्यक्रम नशे के खिलाफ सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाएं।

Today Live News Murari Kumar Sharma Manish Kumar Maniraj
11/08/2026

Today Live News Murari Kumar Sharma Manish Kumar Maniraj

*जिला स्तरीय ' #नशामुक्त भारत' प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित* लखीसराय। मेरा युव...
05/08/2026

*जिला स्तरीय ' #नशामुक्त भारत' प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित*

लखीसराय।
मेरा युवा भारत ( ), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में +2 उच्च विद्यालय, बड़हिया में जिला स्तरीय नशामुक्त भारत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार, विद्यालय की प्राचार्या किरण कुमारी, प्रखंड प्रमुख सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 250 युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, समूह नृत्य, समूह गीत, पेंटिंग, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, कविता लेखन सहित कुल आठ विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मेरा युवा भारत के कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री राजीव नन्दन कुमार ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि "नशामुक्त भारत अभियान राष्ट्रीय महत्व का अभियान है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी और नशामुक्त समाज का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।"
अपने संबोधन में श्री राजीव नन्दन कुमार ने कहा कि युवाओं में बढ़ती सिंथेटिक (सूखा) नशे की प्रवृत्ति देश के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, समाज में जागरूकता फैलाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक सदाशिव कुमार ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सीमा कुमारी, अंकुश कुमार, विद्यालय के शिक्षक नरेश कुमार तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निर्णायक एवं आयोजन सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

03/08/2026

Mera Yuva Bharat - MY Bharat MyGovIndia Murari Kumar Today Live News Dainik Bhaskar Khabar Lakhisarai Halsi Updates

Address

Halsi
Lakhisarai

Telephone

+918252448605

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Today Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share