Lakhisarai Live Breaking

Lakhisarai Live Breaking Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lakhisarai Live Breaking, Media/News Company, lakhisarai, Lakhisarai.
(2)

03/07/2025

ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर अवैध वसूली कर रहा था दारोगा , लखीसराय के रामचंद्रपुर का है युवक, असली स्टाफ ने रंगेहाथ पकड़ा

03/07/2025

लखीसराय मना रहा अपना 32वां स्थापना दिवस, प्रभात फेरी से हुई समरोह की शुरुआत, दिनभर रहेगी कार्यक्रमों की धूम

लखीसराय जिला स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ! आज हम गर्व और उत्साह के साथ मना रहे हैं लखीसराय जिले की 32वीं वर्षगांठ...
03/07/2025

लखीसराय जिला स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ! आज हम गर्व और उत्साह के साथ मना रहे हैं लखीसराय जिले की 32वीं वर्षगांठ!
3 जुलाई 1994 को मुंगेर से अलग होकर बना यह जिला, आज विकास, संस्कृति और शिक्षा की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। आइए, हम सब मिलकर जिले के गौरवमयी इतिहास और उज्ज्वल भविष्य का उत्सव मनाएं। लखीसराय वासियों को जिला स्थापना दिवस की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं! 💐
– लखीसराय लाइव ब्रेकिंग टीम 📰

01/07/2025

लखीसराय में शुरू हुआ पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैम्प, अब पासपोर्ट सेवा आपके द्वार


30/06/2025

लखीसराय में डुप्लीकेट सिगरेट और नवरत्न तेल का सिंडिकेट ध्वस्त, लाखों की नकदी और भारी मात्रा में फर्जी माल जब्त

29/06/2025

लखीसराय में कांग्रेस का चुनावी मिशन शुरू, बड़हिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता शिविर बना जोश का केंद्र

27/06/2025

स्कूल बैग से बदलेगा बिहार का भविष्य: जन सुराज पार्टी ने उठाया शिक्षा का झंडा, लखीसराय में जनसुराज की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस







नितीन गडकरी ने बाइक वालों को भी लगेगा टोल टैक्स वाली खबर को गलत बताया, ट्वीट करके दी जानकारी!
26/06/2025

नितीन गडकरी ने बाइक वालों को भी लगेगा टोल टैक्स वाली खबर को गलत बताया, ट्वीट करके दी जानकारी!

बिहार आप के पूर्व उपाध्यक्ष अंगेश सिंह कांग्रेस में हुए शामिल, लक्ष्मीपुर (बड़हिया) के हैं निवासीदिल्ली से लेकर बिहार तक...
26/06/2025

बिहार आप के पूर्व उपाध्यक्ष अंगेश सिंह कांग्रेस में हुए शामिल, लक्ष्मीपुर (बड़हिया) के हैं निवासी

दिल्ली से लेकर बिहार तक आंदोलन और संगठन में निभाई बड़ी भूमिका, अब राहुल गांधी की विचारधारा से प्रेरित होकर कांग्रेस में हुए शामिल

पटना, 20 जून 2025:
आज पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी बिहार के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अंगेश सिंह और पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रह्मप्रकाश ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने यह निर्णय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा और जन सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर लिया।

श्री अंगेश सिंह लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के निवासी हैं। वे पिछले एक दशक से अधिक समय से मुख्यधारा के सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है, जिनमें UPSC C-SAT आंदोलन विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यह आंदोलन ग्रामीण और क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा देने वाले छात्रों के अधिकारों, प्रश्न पत्र की पारदर्शिता और मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार को लेकर हुआ था।

यह आंदोलन नरेंद्र मोदी सरकार के पहले संसद सत्र में ही सड़क से लेकर संसद तक पहुंचा। अंगेश सिंह ने आमरण अनशन तक किया, जिसके चलते संसद के अंदर 14 दिनों तक विपक्ष द्वारा मुद्दे को उठाया गया, और आखिरकार केंद्र सरकार को छात्रहित में निर्णय लेने पर विवश होना पड़ा। इससे उन्हें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई।

अंगेश सिंह आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी और सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाई और बाद में बिहार में पार्टी का संगठन खड़ा करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। लेकिन बिहार में बदलाव की अपेक्षा और केंद्रीय नेतृत्व की उपेक्षा के चलते वैचारिक मतभेद उभरने लगे, जिसके कारण उन्होंने आम आदमी पार्टी से अलग होने का फैसला लिया।

अब उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर अपनी जन्मभूमि बिहार को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। यह भी उल्लेखनीय है कि उनके दादाजी कामता प्रसाद सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे, जिन्हें लोग "लीडर साहब" के नाम से जानते थे। अंगेश सिंह ने अपने गांव लक्ष्मीपुर जैसे छोटे कस्बे से निकलकर दिल्ली की राजनीति में एक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और आज उसी भावना के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राम, विधान परिषद सदस्य डॉ. समीर कुमार सिंह, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, तथा प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेतृत्व ने अंगेश सिंह जैसे जमीनी और संघर्षशील कार्यकर्ता के शामिल होने पर प्रसन्नता जताई और भरोसा दिलाया कि उनके अनुभव और जुझारूपन से पार्टी को प्रदेश में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

25/06/2025

KSS कॉलेज लखीसराय में छात्रों ने अर्थशास्त्र शिक्षक की नियुक्ति को लेकर जोरदार हंगामा किया







25/06/2025

स्थायी सेवा और वेतन की मांग को लेकर लखीसराय में ग्रामीण आवासकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर







बिहार में सात आईपीएस का तबादला, मनोज कुमार तिवारी बने सिवान के एसपी!
23/06/2025

बिहार में सात आईपीएस का तबादला, मनोज कुमार तिवारी बने सिवान के एसपी!

Address

Lakhisarai
Lakhisarai
811311

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lakhisarai Live Breaking posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share