Lakhisarai First

Lakhisarai First सच्ची और निष्पक्ष खबरों के लिए Lakhisarai First
Govt Registered Digital News Portal लखीसराय फर्स्ट के फेसबुक पेज में लखीसराय की तमाम खबरों के लिए बने रहे
(253)

04/09/2026

अनुभवी सेल्समैन की आवश्यकता है
बालाजी रेडीमेड & हैण्डलूम
पंजाबी मोहल्ला, दुर्गा मंदिर के सामने, लखीसराय

साड़ी बिक्री के लिए एक अनुभवी एवं अच्छे व्यवहार वाले सेल्समैन की आवश्यकता है।
प्राथमिकता दुकान से 1 किलोमीटर के अंदर रहने वाले अभ्यर्थी को दी जाएगी।
इच्छुक व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क करें।
मोबाइल: 9708015415

देर रात मौर्य एक्सप्रेस की दिव्यांग बोगी में RPF किऊल की छापेमारी, 43.5 लीटर शराब बरामदगुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर प्रशांत...
04/09/2026

देर रात मौर्य एक्सप्रेस की दिव्यांग बोगी में RPF किऊल की छापेमारी, 43.5 लीटर शराब बरामद

गुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई; 75 बोतल किंगफिशर बीयर, 6 बोतल गॉडफादर बीयर और 10 बोतल देशी शराब जब्त

लखीसराय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की लंबाई काफी अधिक है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज (FOB) मात्र एक ...
04/09/2026

लखीसराय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की लंबाई काफी अधिक है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज (FOB) मात्र एक है।

लंबे प्लेटफॉर्म के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए यात्रियों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है। ट्रेन आने के समय भीड़ बढ़ने पर यह समस्या और गंभीर हो जाती है।

लखीसराय रेलवे स्टेशन पर एक अतिरिक्त फुट ओवर ब्रिज का निर्माण यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है।

रेलवे प्रशासन को इस दिशा में पहल करनी चाहिए।

04/09/2026

🩸 अत्यंत आवश्यक रक्त की आवश्यकता 🩸

Blood Group: A Positive (A⁺)
Required: 1 Unit

📍 Address: कवैया थाना, लखीसराय
👤 Name: सोनू कुमार
📞 Contact: 7091779242

🙏 यदि आपका ब्लड ग्रुप A⁺ है और आप रक्तदान कर सकते हैं, तो कृपया दिए गए नंबर पर तुरंत संपर्क करें।

❤️ आपका 1 यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।
रक्तदान करें — जीवन बचाएँ।

बिहार सरकार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली लखीसराय की खिलाड़ी खुशबू क...
03/09/2026

बिहार सरकार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली लखीसराय की खिलाड़ी खुशबू कुमारी को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद पर नियुक्त किया गया है।

03/09/2026

गंगा का जलस्तर बढ़ने पर पिपरिया में माइकिंग, लोगों को किया जा रहा जागरूक

लखीसराय। पिपरिया प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर लोगों को सतर्क और जागरूक किया जा रहा है। बीडीओ एवं थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र में माइकिंग कराकर लोगों को बाढ़ से बचाव और सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानियां बताई जा रही हैं।

माइकिंग के माध्यम से लोगों से नदी में नहीं जाने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा बिजली के पोल और तार को नहीं छूने की अपील की जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि बढ़े जलस्तर के दौरान नदी के किनारे जाना खतरनाक हो सकता है।

प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए स्थानीय स्तर पर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

02/09/2026

बाईपास ब्रिज पर बड़े वाहनों के प्रतिबंध से शहर में जाम का झाम

केआरके स्कूल से बड़ी दुर्गा मंदिर तक रेंगते हैं वाहन, रेलवे ब्रिज से महावीर स्थान तक भी जाम; ट्रैफिक जवान भी बेबस

लखीसराय। लखीसराय बाईपास ब्रिज पर बड़े वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगने के बाद शहर की मुख्य सड़क पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे खराब स्थिति केआरके स्कूल से बड़ी दुर्गा मंदिर के आगे तक देखने को मिलती है। यहां वाहनों की रफ्तार थमने के कारण लोग रेंगते हुए आगे बढ़ने को मजबूर हैं।

खासकर स्कूल की छुट्टी के समय स्थिति और बदतर हो जाती है। स्कूली बसों के मुख्य सड़क पर प्रवेश करने के बाद वाहनों का दबाव अचानक बढ़ जाता है और देखते ही देखते सड़क पर लंबी कतार लग जाती है। वहीं लखीसराय रेलवे ब्रिज के नीचे से लेकर महावीर स्थान तक भी जाम की स्थिति बनी रहती है।

स्थिति यह है कि शहर में जगह-जगह तैनात किए गए ट्रैफिक पुलिस के जवान भी कई बार जाम को नियंत्रित करने में बेबस नजर आते हैं। जवानों की कोशिशों के बावजूद वाहनों का बढ़ता दबाव यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है।

जाम की स्थिति उस समय और बिगड़ जाती है, जब टोटो चालक बीच सड़क पर ही अचानक वाहन को इधर-उधर मोड़ने लगते हैं। इससे पीछे चल रहे वाहनों की रफ्तार रुक जाती है और कुछ ही देर में जाम और लंबा हो जाता है। दूसरी ओर, जाम में फंसे बाइक चालक भी जल्द निकलने की कोशिश में वाहनों के बीच से रास्ता बनाने लगते हैं। इससे सड़क पर अव्यवस्था और बढ़ जाती है।

जाम का असर अब अति आवश्यक वाहनों के परिचालन पर भी पड़ने लगा है। एंबुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन वाहनों के जाम में फंसने की स्थिति में गंभीर परिस्थितियों में परेशानी बढ़ सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास ब्रिज पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक के बाद शहर की मुख्य सड़क पर बढ़े अतिरिक्त दबाव को देखते हुए प्रशासन को वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, टोटो के लिए निर्धारित रूट तथा स्कूल की छुट्टी के समय विशेष ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था करनी चाहिए। तभी शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सकेगी।

02/09/2026

DM और ADM ने खुद कराई स्वास्थ्य जांच, ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का किया शुभारंभ

घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम, मधुमेह से कैंसर तक की होगी स्क्रीनिंग

30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जांच पर विशेष जोर

CCTV नहीं मिला तो बालू स्टॉक यार्ड का ID बंद, प्रमोद तांती को नोटिस के बाद भी नहीं मिला जवाबलखीसराय। जिले के चानन थाना क...
02/09/2026

CCTV नहीं मिला तो बालू स्टॉक यार्ड का ID बंद, प्रमोद तांती को नोटिस के बाद भी नहीं मिला जवाब

लखीसराय। जिले के चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर मौजा स्थित प्रमोद तांती के बालू स्टॉक यार्ड में अवैध रूप से बालू बिक्री किए जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर संबंधित स्टॉक यार्ड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक यार्ड में CCTV कैमरा स्थापित नहीं पाया गया। इसको लेकर लाइसेंसधारी प्रमोद तांती को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित अवधि बीत जाने के बावजूद लाइसेंसधारी की ओर से कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया।

इसके बाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर संबंधित ID को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। प्रशासन अब स्टॉक यार्ड में उपलब्ध बालू की वास्तविक मात्रा का ड्रोन के माध्यम से भौतिक सत्यापन और मापी कराएगा। ड्रोन सर्वेक्षण एवं भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध खनन, बालू के अवैध भंडारण एवं बिक्री तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

02/09/2026

राहुल गांधी पर मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम का पुतला फूंका

लखीसराय। राहुल गांधी पर उत्तराखंड में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय चितरंजन आश्रम से शुरू होकर शहीद द्वार के समीप पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया।

सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने की।

Address

STATION Road
Lakhisarai
811311

Telephone

+917004461919

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lakhisarai First posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Lakhisarai First:

Shortcuts

Share