Halsi Prakhand Today

Halsi Prakhand Today निष्पक्षता की गारंटी “सच और सटीक खबर”

16/03/2026
लखीसराय: गैस एजेंसियों के साथ डीएम की बैठक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनीलखीसराय। जिले में एलपीजी गैस क...
12/03/2026

लखीसराय: गैस एजेंसियों के साथ डीएम की बैठक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

लखीसराय। जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी ग्रामीण गैस वितरकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस की बुकिंग, डिलीवरी और आपूर्ति व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान डीएम ने सभी गैस एजेंसियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। एजेंसी संचालकों ने बताया कि पहले एलपीजी गैस की बुकिंग का चक्र करीब 15 दिनों का था, जिसे संबंधित कंपनियों द्वारा बढ़ाकर लगभग 25 दिन कर दिया गया है। इसके कारण गैस की आपूर्ति में तीन से चार दिनों का अंतराल हो रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर जिला पदाधिकारी ने सभी वितरकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में गैस सिलेंडर की जमाखोरी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी एजेंसी या व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा समय-समय पर छापेमारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कहीं भी अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जाए।

जिला पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता केवल जरूरत के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा विभिन्न कंपनियों के ग्रामीण गैस एजेंसी संचालक एवं वितरक उपस्थित रहे।

सरकार के निर्देश के अनुसार अब एलपीजी केवल घरेलू ग्राहकों को ही प्रदान की जाएगी। औद्योगिक/वाणिज्यिक ग्राहकों को वर्तमान म...
11/03/2026

सरकार के निर्देश के अनुसार अब एलपीजी केवल घरेलू ग्राहकों को ही प्रदान की जाएगी। औद्योगिक/वाणिज्यिक ग्राहकों को वर्तमान में आपूर्ति बंद रखी जाएगी, क्योंकि भू-राजनीतिक स्थिति से वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है, गैस महंगी और कम हो गई है। वे कह रहे हैं - वैकल्पिक ईंधन का प्रबंध कर लो। स्थिति पर नजर रख रहे हैं, सुधार होने पर सूचित करेंगे।

भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से रौंदा        🏆🎉👏💥
08/03/2026

भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से रौंदा 🏆🎉👏💥

12/11/2025

कल झुंडो गांव में दो संप्रदायों के बीच झड़प ।
यह नेता तुम्हें लड़ाएंगे , लड़ाई में तुम मारे जाओगे और तुम्हारे लाशों पर राजनीति कर यह चुनाव जीतेंगे , फायदा किसे होगा?
🙏🙏🙏 ゚viralシfypシ゚viralシal

दिल्ली में हुई घटना के बाद लखीसराय और किऊल स्टेशन पर भी रेलवे सुरक्षा बल की सक्रियता बढ़ा दी गई है और घटना को लेकर हाई अ...
11/11/2025

दिल्ली में हुई घटना के बाद लखीसराय और किऊल स्टेशन पर भी रेलवे सुरक्षा बल की सक्रियता बढ़ा दी गई है और घटना को लेकर हाई अलर्ट पर है और स्टेशन की निगरानी अच्छे से की जा रही है।

लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर पथराव की खबर को जिला प्रशासन ने सिरे से नकारा, कहा पथराव की घटना बेबुनिया...
06/11/2025

लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर पथराव की खबर को जिला प्रशासन ने सिरे से नकारा, कहा पथराव की घटना बेबुनियाद है । District Administration, District Magistrate Lakhisarai

Address

Lakhisarai
811311

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Halsi Prakhand Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share