Apna Lakhisarai

Apna Lakhisarai अपना Lakhisarai पेज पर आप सभी का स्वागत है!

30/03/2026

अपना लखीसराय ❤️
#लखीसराय

 #लखीसराय : विद्यापीठ चौक से समाहरणालय तक 38 फीट चौड़ी सड़क बनेगी ! सड़क चौड़ीकरण की मापी पूरी, जमीन का हुआ आकलन !शहर मे...
30/03/2026

#लखीसराय : विद्यापीठ चौक से समाहरणालय तक 38 फीट चौड़ी सड़क बनेगी ! सड़क चौड़ीकरण की मापी पूरी, जमीन का हुआ आकलन !
शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विद्यापीठ चौक से समाहरणालय तक सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रस्तावित योजना के तहत बाजार के मुख्य सड़क को कम से कम 20 फीट एवं अधिकतम 38 फीट चौड़ा किया जाएगा। लंबे समय से जाम और संकरी सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को इस योजना से राहत मिलने की उम्मीद है। यह सड़क शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है, जहां दिनभर वाहनों का दबाव बना रहता है। चौड़ीकरण के बाद न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए नापी का कार्य संपन्न कर लिया है। इसके लिए 11 अमीनो की टीम गठित की गई थी, जिन्होंने पांच अलग-अलग मौजा में जमीन की मापी की। अधिकारियों के अनुसार मा पी का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो। मापी के दौरान सड़क की वास्तविक चौड़ाई, अतिक्रमण की स्थिति और सरकारी जमीन का आकलन किया गया। अब नापी पूरी होने के बाद अगली कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

प्रक्रिया जल्द शुरू होगी ^मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण किया जाएगा। जरूरत के अनुरूप जमीन उपलब्ध है, मापी करायी गई। आगे की प्रक्रिया शुरू जल्द होगी । - मिथिलेश मिश्र, डीएम।

आप सभी को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं🌺माँ भगवती के आशीर्वाद से सभी के जीवन में खुशहाली हो एवं उनकी कृपादृष्टि से...
27/03/2026

आप सभी को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं🌺
माँ भगवती के आशीर्वाद से सभी के जीवन में खुशहाली हो एवं उनकी कृपादृष्टि से सभी के मनोरथ पूर्ण हों यही मंगलकामना है।
जय माता दी🌺

 #लखीसराय शहीद द्वार के पास से नगर थाना की पुलिस ने कई बोतल बियर के साथ एक युवक को पकड़ा बंगाल का है रहने वाला युवक |
27/03/2026

#लखीसराय शहीद द्वार के पास से नगर थाना की पुलिस ने कई बोतल बियर के साथ एक युवक को पकड़ा बंगाल का है रहने वाला युवक |

25/03/2026

पटना जेल से रिहा होते ही अनंत सिंह पहुंचे बड़हिया : जगदम्बा मंदिर में की पूजा, समर्थकों का जोरदार स्वागत, पहला सार्वजनिक कार्यक्रम !

चैती छठ से लौट रहीं दो बहनों की सड़क हादसे में मौत, NH-333 पर स्कॉर्पियो का कहर 😟बिहार के  #जमुई जिले में चैती छठ की खुश...
25/03/2026

चैती छठ से लौट रहीं दो बहनों की सड़क हादसे में मौत, NH-333 पर स्कॉर्पियो का कहर 😟

बिहार के #जमुई जिले में चैती छठ की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पूजा कर घर लौट रहीं दो चचेरी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार को गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग स्थित NH-333 पर रतनपुर यूको बैंक चौक के पास हुई। मृतकों की पहचान सीमा कुमारी (18) और जुगनू कुमारी (20) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों पूजा कर घर लौट रही थीं, तभी झाझा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर NH-333 जाम कर दिया। बाद में प्रशासन के आश्वासन पर जाम हटाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Address

Lakhisarai
811310

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Lakhisarai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category