02/05/2026
#लक्सर में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। क्षेत्र के मुटकाबाद निवासी 12 वर्षीय छात्रा दिव्या स्कूल से अपने दादा के साथ घर लौट रही थी, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम बच्ची की असमय मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दे।
। Network 7