Brajesh panth ltp

Brajesh panth ltp journalism is my Passion

17/04/2026

ललितपुर में आज अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स के सभागार कक्ष में थाना ए0एच0टी0 (AHTU) एवं जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक गोष्ठी/समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

उक्त बैठक में मानव तस्करी एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन रक्षा के अंतर्गत स्पा सेंटरों, होटलों एवं अन्य संदिग्ध स्थलों पर सघन चेकिंग/सर्च अभियान नियमित रूप से संचालित किया जाए।

साथ ही बाल विवाह की रोकथाम, किशोर श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संबंधित विभागों के समन्वय से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बाल कल्याण से जुड़े प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता, तत्परता एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित बच्चों के हितों की सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संरक्षण किया जाए।

16/03/2026

अपनी निष्णात कला के बाबजूद लेखपाल साहब आखिर एंटीकरप्शन के जाल में फंस गए,तहसील परिसर में तमाशा बन गए,हाथ भी लाल हो गए,घूस में लिए रुपए तो गए ही जेल जाना पड़ गया सो वो अलग,,,, अरे भाई आपकी मेहनत से कही अधिक शासन आपने बेटन दे रहा था,,,उसमें संतुष्टि कर अपना और परिवार का पालन पोषण कर लेते,लेकिन आप लोगों ने घूस लेने की एक ऐसी चैन बना रखी है इसमें आम आदमी का तेल निकल ही रहा है।
ये तहसील तालबेहट के लेखपाल है दीपेंद्र सिंह जो अपने एक सहयोगी सत्यम साहू के साथ किसान से 5 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किए गए,,, एंटीकरप्शन कैसे रंगे हाथ पकड़ती है आप भी वीडियो देखिये।

एंटीकरप्शन टीम ने भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए अपने नम्बर 9454401650 और 9454405479 भी जारी किया है,कोई भी सरकारी अधिकारी यदि आपने घूस मांगता है तो इन नंबरों पर कॉल करे।

14/03/2026

*ललितपुर*

ललितपुर टीकमगढ़ रेल लाइन पर खजुराहो के लिए दौड़ रही महामना ट्रेन के D4 कोच से अचानक उठते धुयें से यात्रियों में मचा हड़कम्प

टीकमगढ़ रेल लाइन पर स्थित उदयपुरा स्टेशन के पास ट्रेन रोक कर ट्रेन स्टाफ ने किया निरीक्षण

हालात सामान्य होने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए किया गया रवाना,

ब्रेक बॉडिंग बताई जा रही धुवां निकलने की वजह,

जनपद के टीकमगढ़ रेल लाइन पर स्थित उदयपुर रेलवे स्टेशन के पास की घटना

08/03/2026

वर्ल्डकप में इंडिया की जीत का जश्न,,,,,

03/02/2026

शराब के विरुद्ध महिलाओं का जन आक्रोश,,,,जगह जगह प्रदर्शन,दुकान तोड़ी सड़क पर फेंकी शराब,घंटाघर भी किया जाम

31/12/2025

ललितपुर में नाले डूबने से दो सगे मासूम भाई बहनों की दर्दनाक मौत,थाना सोजना क्षेत्र की घटना।

31/12/2025

जंगली जानवरों की सुरक्षा करना सबका कर्तव्य है,ललितपुर के नाराहट पर एक बर्ष में 3 तेंदुओं की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है,ललितपुर के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 44 पर धीरे चलें और अपने साथ जानवरों की जान की भी सुरक्षा करें।

09/11/2025

अभी तो पैरों पर खड़े होना और चलना मुश्किल हुआ है,,अभी तो उस जहर परोसने वाले उस कारोबार पर चोट बाकी है,जिसके सहारे करोड़ों रुपए का साम्राज्य खड़ा किया है,,, कुख्यात अपराधियों की तरह सुनियोजित जान लेवा हमला करने का दुस्साहस किया।

08/11/2025

#ललितपुर में एक पत्रकार पर क्रूरता के साथ किया गया प्राण घातक हमला,महज एक घटना नहीं है,ये हमला जिला प्रशासन पर है ,पुलिस प्रशासन पर है और जिले के हर एक उस नागरिक पर है जो स्वतंत्रता से अपनी बात कहने का हकदार है, ये हमला हर उस व्यक्ति की आत्मा पर भी जिसकी आवाज बनकर एक सच्चा पत्रकार प्रशासन से लेकर शासन के उस आखिरी पायदान पर गूंजता है जहां उनकी सुरक्षा और अधिकारों का भरोसा दिलाया जाता है।

यूपी के मुख्यमंत्री,गृहमंत्री,डीजीपी और जिले के डीएम से लेकर एसपी तक को इस घटना की जिम्मेदारी लेना चाहिए है, क्योंकि हर आम आदमी की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना उनका कर्तव्य है और फिर जब इन सभी को जोड़ने वाले एक पत्रकार पर हमला हो देश की विधायिका,कार्यपालिका और न्यायपालिका को शर्मशार हो जाना चाहिए जो अपने चौथे स्तंभ मीडिया की सुरक्षा कर पाने में अक्षम है।,,,,

#माफियाओं_पर_कठोर_कार्रवाई_चाहिए_साहब

07/11/2025

#ललितपुर के जंगल फिर दोहराएंगे इतिहास,कभी बड़े जंगली जानवरों की दहाड़े कई किलोमीटर तक लोगों को कर देती थी सतर्क,,ललितपुर के मड़ावरा वन रेंज में शुरू हुआ तेंदुए का नया कुनवा,वीडियो वायरल

08/10/2025

#ललितपुर के धौरा रेल्वे स्टेशन के क्रॉसिंग नम्बर 319 पर रेल्वे लाइन पार कर रहे ट्रक का पट्टा टूटने से एक घंटे तक तक जाम रही रेलवे लाइन,पुलिस और रेलवे प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा तल गया।

28/09/2025

सीटी बजाने पर 10 गिरफ्तार

Address

Lalitpur
पर्यटन&फ़ूड

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Brajesh panth ltp posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Brajesh panth ltp:

Share