06/06/2026
विधायक श्री लक्षुमण लिम्बु जी ने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया कि विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनहित के कार्यों से संबंधित किसी भी विषय को लेकर वे भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक प्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी बात रखें।
उन्होंने कहा कि जनता अपनी समस्याएं एवं सुझाव मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी तथा पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उन तक पहुंचा सकती है, जिससे समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक श्री लिम्बु ने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच मजबूत समन्वय ही विकास का आधार है तथा उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना है।