ANGLE News Live Network

ANGLE News Live Network Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ANGLE News Live Network, Media/News Company, Laxmi Nagar.

अछुआ रकसीया पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2 और 3 में पानी, सड़क और नाली निर्माण नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण
26/05/2026

अछुआ रकसीया पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2 और 3 में पानी, सड़क और नाली निर्माण नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण

दुल्हिन बाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, डीएसपी ने भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील की आगामी मुस्लिम त्यौहार ...
26/05/2026

दुल्हिन बाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, डीएसपी ने भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील की

आगामी मुस्लिम त्यौहार बकरीद को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न करने के लिए सोमवार को दुल्हिन बाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पालीगंज डीएसपी 2 पंकज कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने की। बैठक में स्थानीय गण्यमान्य लोगों और दोनों समुदाय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने लोगों से अपील की कि वह त्यौहार को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं ।उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों या सोशल मीडिया पर भ्रामक और सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वाले और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया । मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षा- व्यवस्था, साफ- सफाई, और बिजली- पानी की सुचारू आपूर्ति को लेकर भी अपने सुझाव साझा किया बैठक में रवि कुशवाहा ,मो० सरफराज आलम, सरपंच विनय कुमार, मुखिया अरविंद कुमार मौर्य, संजय कुमार, आसिफ कुरैशी, मुखिया कृष्ण मोहन, अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

16/05/2026
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं
16/05/2026

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं

ट्रेनिंग के दौरान मुजफ्फरपुर में होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौतAngle News TV Network: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित होमगार...
07/05/2026

ट्रेनिंग के दौरान मुजफ्फरपुर में होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत

Angle News TV Network: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित होमगार्ड के आधुनिक प्रशिक्षण कैंप में ट्रेनिंग ले रहे एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिले के सिगोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिंगा गांव निवासी सोनू कुमार (23) के रूप में हुई है। सोमवार की रात करीब 8 बजे कैंप के मुख्य गेट के पास मंदिर के समीप उसका शव मुंह के बल गिरा हुआ मिला।

बताया गया कि सोनू कुमार 15 जनवरी से प्रशिक्षण ले रहा था और महज 8 दिनों बाद उसकी ट्रेनिंग पूरी होने वाली थी। पासिंग आउट परेड की तैयारी चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत ने पूरे कैंप को गमगीन कर दिया। साथी जवानों और अधिकारियों में शोक की लहर है।

मृतक के ममेरे भाई विकास कुमार के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले ही सोनू से फोन पर बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि वह मेस में खाना खाने के बाद बर्तन धोने जा रहा है। इसके कुछ ही मिनट बाद उसकी मौत की सूचना मिल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही होमगार्ड कमांडेंट अमीर इसरार और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, सोनू दिनभर ट्रेनिंग में शामिल था और रात में खाना खाने के बाद बैरक की ओर जा रहा था, तभी मंदिर के पास गिर पड़ा।

बिहार की नई राजनीतिक तस्वीर…👉 जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ तैयार हुआ नया मंत्रिमंडल।👉 अब जनता को विकास, रोजगार और बे...
07/05/2026

बिहार की नई राजनीतिक तस्वीर…

👉 जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ तैयार हुआ नया मंत्रिमंडल।
👉 अब जनता को विकास, रोजगार और बेहतर शासन की उम्मीद।
👉 क्या यह टीम बिहार को नई दिशा दे पाएगी? अपनी राय जरूर दें।

बिहटा राघोपुर गोलम्बर पर स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात में हर रोज बढ़ रहें सड़क हादसे
07/05/2026

बिहटा राघोपुर गोलम्बर पर स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात में हर रोज बढ़ रहें सड़क हादसे

नौबतपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौ/त, एक अन्य  की हालत गंभीर नौबतपुर - थाना क्षेत्र दरियापुर पुल के पास नौबतपुर...
06/05/2026

नौबतपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौ/त, एक अन्य की हालत गंभीर

नौबतपुर - थाना क्षेत्र दरियापुर पुल के पास नौबतपुर-बिक्रम नगर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौ/त हो गई। जबकि इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तुरंत नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने रिटायर्ड सूबेदार अनिल कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायल अंजनी कुमार की हालत गंभीर है। जिसके बाद उसके बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान अरवल थाना क्षेत्र के प्यारेचक निवासी 60 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी सूबेदार अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक दानापुर के न्यू मानपुरा निवासी कुणाल चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र अंजनी कुमार हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नौबतपुर - बिक्रम नहर रोड पर विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बिक्रम के गोना राजकृत +2 विद्यालय में चोरों ने उड़ाए लाखों रु० के कम्प्यूटरबिक्रम - पटना के रानीतालाब थाना अंतर्गत गोना ...
05/05/2026

बिक्रम के गोना राजकृत +2 विद्यालय में चोरों ने उड़ाए लाखों रु० के कम्प्यूटर

बिक्रम - पटना के रानीतालाब थाना अंतर्गत गोना +2 उच्च विद्यालय में सोमवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। स्कूल के कंप्यूटर लैब और कार्यालय को मुख्य रूप से लुट का निशाना बनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मौके से 9 कंप्यूटर सेट, एक प्रिंटर, वाई-फाई राउटर और बिजली के कीमती तार गायब मिले हैं। इसके अलावा, चोरों ने वहाँ लगे एक एलईडी टेलीविजन को भी उखाड़कर ले जाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर उन्होंने उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त करवा दिया। वारदात सोमवार की देर रात को अंजाम दी गई, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। मंगलवार की सुबह जब स्कूल खुला, तब कमरों के ताले टूटे देख कर्मियों के होश उड़ गए। सामान तितर-बितर देख तुरंत इसकी सूचना शिक्षा विभाग को दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जो स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोशित दिखे।
घटना की सूचना मिलते ही रानीतालाब थाना पुलिस विद्यालय पहुँचकर मामले की जाँच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि इस चोरी से छात्रों की डिजिटल पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा, इसलिए अपराधी को जल्द से जल्द पकड़े जाने चाहिए।

Address

Laxmi Nagar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ANGLE News Live Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share