Media24News.com

Media24News.com media 24 News is emerging news channel that is devoted to providing pure and relevant news to its viewers around the clock.

महिलाओं को उग जाएगी दाढ़ी,कोविड वैक्सीन लोगों को बना सकती है मगरमच्छ:ब्राजील के राष्ट्रपतिब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल...
19/12/2020

महिलाओं को उग जाएगी दाढ़ी,कोविड वैक्सीन लोगों को बना सकती है मगरमच्छ:ब्राजील के राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने यहां तक कहा है कि फाइज़र और बायोएनटेक की बनाई वैक्सीन लोगों को मगरमच्छ बना सकती है या इसके प्रभाव से महिलाओं की दाढ़ी तक आ सकती है।

शुरुआत ही ब्राजील के राष्ट्रपति कोरोनावायरस को लेकर संदेहास्पद स्थिति में दिखे हैं। उन्होंने बीते साल इस वायरस को 'मामूली फ्लू' बताया था। देश में सामूहिक टीकाकरण की शुरुआत के बावजूद उन्होंने कहा है कि वह कोरोनावायरस का टीका नहीं लगवाएंगे।

बोल्सोनारो ने गुरुवार को कहा, 'फाइज़र के कॉन्ट्रैक्ट में साफ-साफ लिखा है कि किसी भी साइड इफेक्ट के लिए वे जिम्मेदार नहीं होंगे।' बोल्सोनारो ने कहा कि वैक्सीन से अगर आप मगरमच्छ बन जाते हैं तो यह आपकी समस्या है।

वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को लेकर बोल्सोनारो ने कहा, 'अगर आप सुपरह्यूमन बन जाएं, अगर एक महिला को दाढ़ी आने लगे या फिर किसी पुरुष की आवाज औरतों सी हो जाए, तो भी उनका इससे कोई लेना-देना नहीं होगा।' उन्होंने कहा कि वैक्सीन को एक बार ब्राजील कि रेग्युलेटरी एजेंसी Anvisa से मंजूरी मिलने पर यह सबके लिए उपलब्ध होगी लेकिन मैं यह टीका नहीं लगवाऊंगा।

बता दें कि ब्राजील में अब तक कोरोनावायरस के 71 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं जिनमें से 1 लाख 85 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने किसान संगठनों और राज्यों को जारी किया नोटिस, कमेटी बनाने का निर्देशनई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि क...
16/12/2020

सुप्रीम कोर्ट ने किसान संगठनों और राज्यों को जारी किया नोटिस, कमेटी बनाने का निर्देश

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को 20 दिन से भी अधिक समय हो चुका है। राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान अपनी मांगो लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने विरोध कर रहे किसानों को तुरंत हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की याचिका पर सुनवाई की। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने किसान संगठनों, केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी कर मामले को जल्द सुलझाने के लिए एक कमेटी बनाने को कहा है। अदालत की ओर से अब किसान संगठनों को नोटिस दिया गया है। बता दें कि याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में शाहीन बाग केस का हवाला दिया गया था
गौरतलब है कि दिल्ली के कई सीमाओं पर किसान अंदोलन कर रहे हैं। किसानों को वहां से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसपर न्यायालय ने आज किसान संगठनों, केंद्र और पंजाब-हरियाणा सरकार के खिलाफ नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की बेंच इस मामले पर सुनवाई कर रही है। बेंच ने कहा कि इस मसले को सुलझाने के लिए एक कमेटी गठित की जाए, यह राष्ट्रीय मुद्दा है जिसे सहमति से सुलझाना जरूरी है। इस मामले पर अब अगली सुनवाई कल यानी गुरुवार को होगी।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने बार-बार शाहीन बाग मामले का हवाला दिया। वकील ने कहा कि शाहीन बाग केस के दौरान कोर्ट ने कहा था कि सड़कें जाम नहीं होनी चाहिए, हालांकि शाहीन बाग का हवाला देने पर चीफ जस्टिस ने वकील को टोका। उन्होंने कहा, वहां पर कितने लोगों ने रास्ता रोका था? कानून व्यवस्था के मामले में मिसाल नहीं दी जानी चाहिए। इस बीच चीफ जस्टिस ने पूछा कि क्या इस मामले में किसान संगठनों को पार्टी बनाया गया है? सुनवाई के दौरान सीजेआई एसए बोबडे ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि बताइए कौन से किसान संगठन ने रास्ता रोका है? चीफ जस्टिस के इस सवाल के जवाब में वकील ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। बता दें कि बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने किसानों को दिल्ली बॉर्डर से हटाने की अर्जी पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का केस क्राइम ब्रांच को किया गया ट्रांसफर, फिर शुरू होगी जांचबॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के चार साल ...
15/12/2020

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का केस क्राइम ब्रांच को किया गया ट्रांसफर, फिर शुरू होगी जांच

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के चार साल पुराने केस को क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) को ट्रांसफर कर दिया गया है। एक्ट्रेस कंगना रनौत से जुड़े इस मामले की जांच पहले साइबर पुलिस कर रही थी। ऋतिक रोशन के वकील ने महेश जेठमलानी ने हाल ही में मुंबई पुलिस को लेटर लिखकर बताया कि 2016 से इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है।

मालूम हो कि ऋतिक रोशन ने कंगना के अकाउंट से 100 से ज्यादा ई-मेल मिलने पर साल 2016 में शिकायत दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है कि सीआईयू पता लगाएगा कि कहां पर जांच रुक गई थी और आगे की जांच शुरू की जाएगी।

दोनों के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ था जब कंगना ने ऋतिक का नाम लिए बिना उन्हें अपना एक्स ब्वॉयफ्रेंड बताया था। कंगना ने दावा किया था वह ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में थी और उन्होंने उन्हें कई ई-मेल किए हैं। इस पर ऋतिक रोशन ने कहा था कि जिस आईडी से कंगना रनौत को ई-मेल भेजे गए हैं वह उनका नहीं है बल्कि कोई फ्रॉड इंसान है जो उनके नाम का इस्तेमाल कर कंगना से बात कर रहा है।

यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर, दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत, यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने की वजह स...
30/10/2020

यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर, दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत,

यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने की वजह से बृहस्पतिवार शाम से राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो गई है। शुक्रवार सुबह पानी आया भी तो बेहद कम, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जिन इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित है, वहीं के लोगों से दिल्ली जल बोर्ड ने अपील की है कि वे पानी को पीने या खाना बनाने के काम में इस्तेमाल नहीं करें। जलबोर्ड का कहना है कि पानी में अमोनिया की मात्रा है, जिससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से शोधन संयंत्र और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र में काम चल रहा है। इसकी वजह से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। परेशानी से बचने के लिए लोगों को पानी स्टोर करके रखना पड़ेगा और जरूरत के हिसाब से ही खर्च करना पड़ेगा, जिससे कोई दिक्कत न हो।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के कई इलाक़े में लोगों को पीने के पानी की किल्लत अभी कुछ और दिन झेलनी पड़ेगी। यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाने से दिल्ली के कई वॉटर प्लांट्स को बंद करना पड़ा है। इससे दिल्ली में पानी की किल्लत बढ़ सकती है। चंद्रावल और वजीराबाद प्लांट बंद होने से सवा दो सौ एमजीडी पानी की कमी हो गई है। बताया जा रहा है हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों से प्रदूषित पानी छोड़ने से यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ी है।
यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाके में शुक्रवार सुबह जल आपूर्ति बाधित है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वार्षिक मरम्मत कार्य के लिए ऊपरी गंगा नहर इस समय बंद है और यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। इस वजह से भागीरथी जल शोधन संयंत्र और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से शुक्रवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है।

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
डीजेबी के अनुसार साउथ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, एनडीएमसी के क्षेत्र जिसमें गोकुलपुरी, सोनिया विहार, करावल नगर, बाबरपुर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, कोंडली, विवेक विहार, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, ब्रहमपुरी, गांधी नगर, सराय काले खां, ओखला, बदरपुर, सरिता विहार, वसंत कुंज, महरौली, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, लोदी रोड, काका नगर और इससे लगते एरिया शामिल हैं, यहां पानी की समस्या रहेगी। लोगों को सलाह दी गई कि पानी का उपयोग कम से कम करें।

Address

Laxmi Nagar

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+19136360606

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Media24News.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share