Host nature

Host nature Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Host nature, Video Creator, Leh.

03/06/2022
29/05/2022

‘संवारना क्या’

यूँ उलझी जुल्फें संवारना क्या।
आदतों को ऐसे बिगाड़ना क्या।।

झूठे प्यार के दो बोल लेके जुबां पर।
ऐसे अपनी आवाज सुधारना क्या।।

हुस्न ऐसा रोग जवानी बेहाल करे।
रोज रोज बेकार में निखारना क्या।।

चेहरे पे साफ़ है अहसासों की गर्मी।
आईने के सामने उतारना क्या।।

मुस्कुराहट ऐसा जाम कि लब होते बेहया।
हसरतों की खलबली में खगालना क्या।।

आँखों के पानी को समझो शहद की बूंदें।
स्वाद बढ़ेगा इश्क़ का पोंछना क्या

29/05/2022

नजर ढूंढने निकले नगर खो आये।
मिली जिससे वो भी घर खो आये।।

क्यों काले नाग दूध पी रहे मंदिर में।
लगता डूबके प्यार में जहर खो आये।।

अब बंद कमरे खिल रही कामयाबी।
रात इतनी लम्बी कि सहर खो आये।।

बुझ गई बत्तियां भड़क उठे शोले।
अँधेरे सुलगी हसरतों में असर खो आये।।

निर्वसन लेटे जिन पलकों के नीचे।
वो भी तकिये के साथ बिस्तर खो आये।।

पसीने से लथ पथ गेसू लिपटे रोम रोम पे।
इस तरह ऐसे जवानी की कदर खो आये।।

Send a message to learn more

सर्द हवाओं ने गालों को छुआ है,शायद तुमने मेरा नाम लिया होगा,दिल की धड़कन रुक सी गयी है सीने में,शायद तुमने मुझे थाम लिया ...
29/05/2022

सर्द हवाओं ने गालों को छुआ है,
शायद तुमने मेरा नाम लिया होगा,
दिल की धड़कन रुक सी गयी है सीने में,
शायद तुमने मुझे थाम लिया होगा।

Address

Leh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Host nature posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category