Abc News Hindi

Abc News Hindi फॉलो

ऑपरेशन भरोसा से 14 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, गुम मोबाइल बरामद कर पुलिस ने धारकों को सौंपेAnchor लोहरदगा पुलिस ने ग...
25/08/2026

ऑपरेशन भरोसा से 14 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, गुम मोबाइल बरामद कर पुलिस ने धारकों को सौंपे

Anchor लोहरदगा पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन भरोसा के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों से गुम हुए कुल 14 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंप दिए।
वीओ:
पुलिस मुख्यालय, झारखंड रांची के निर्देश और पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के आदेश पर 25 अगस्त 2026 को ऑपरेशन भरोसा के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के कुल 14 मोबाइल फोन बरामद किए।
बरामद मोबाइल में एक iPhone 13, एक Vivo Y15, तीन OnePlus, पांच Realme, तीन OPPO और एक Samsung Galaxy मोबाइल शामिल हैं।
पुलिस ने बरामद मोबाइल फोनों का सत्यापन कर उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान की। इसके बाद सभी मोबाइल संबंधित धारकों को सुपुर्द कर दिए गए। लंबे समय से मोबाइल गुम होने से परेशान लोगों के चेहरे पर मोबाइल वापस मिलने के बाद खुशी देखने को मिली।
लोहरदगा पुलिस का कहना है कि आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और गुम हुई संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

जंगल से 13 दिन बाद पुलिया ने महिला का शव किया बरामद लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र से महिला की मौत का बेहद सनसनीखेज मामल...
22/08/2026

जंगल से 13 दिन बाद पुलिया ने महिला का शव किया बरामद

लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र से महिला की मौत का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। 43 वर्षीय मुनिता देवी की मौत को कथित तौर पर आत्महत्या का रूप देने और शव को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में दफन करने का आरोप है। घटना के करीब 13 दिन बाद पुलिस ने जंगल में कब्र खोदकर शव बरामद किया है।

मामला किस्को थाना क्षेत्र के भुरषाखाड़ गांव का है। मृतका मुनिता देवी, पति सुखन नगेसिया, का मायके पेशरार थाना क्षेत्र के चंदगो गांव में बताया गया है।
परिजनों का आरोप है कि 8 अगस्त को मुनिता देवी की मौत के बाद मामले को दबाने का प्रयास किया गया और शव को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में नदी किनारे दफना दिया गया। मायके पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद उन्हें डराया-धमकाया भी गया।
मामले को लेकर मृतका के भाई सुधवा नगेसिया ने 20 अगस्त को किस्को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने 21 अगस्त को भुरषाखाड़ जंगल पहुंचकर बताए गए स्थान की पहचान की और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कब्र खोदकर शव को बाहर निकलवाया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन शव पुराना होने के कारण बेहतर जांच के लिए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया।

वायना नदी के पास टूटा गार्डवाल, हादसे की आशंकाकिस्को। लोहरदगा-किस्को मुख्य मार्ग पर वायना नदी के समीप सड़क किनारे बना गा...
19/08/2026

वायना नदी के पास टूटा गार्डवाल, हादसे की आशंका

किस्को। लोहरदगा-किस्को मुख्य मार्ग पर वायना नदी के समीप सड़क किनारे बना गार्डवाल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। गार्डवाल टूटने से सड़क किनारे हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त गार्डवाल का निर्माण कराने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि नवनिर्मित एनएच निर्माण कार्य में डस्ट लेकर बड़ी-बड़ी भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण सड़क किनारे बना गार्डवाल क्षतिग्रस्त हुआ है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
गार्डवाल टूटने की सूचना मिलने के बाद पथ निर्माण विभाग ने एहतियात के तौर पर क्षतिग्रस्त स्थल के पास रेड फीता बांध दिया है, ताकि राहगीरों को खतरे का संकेत मिल सके और वे सड़क के किनारे उस स्थान पर जाने से बचें।
स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि सुरक्षा को देखते हुए क्षतिग्रस्त गार्डवाल का जल्द निर्माण कराया जाए और भारी वाहनों के आवागमन से सड़क किनारे हो रहे नुकसान पर भी ध्यान दिया जाए।

19/08/2026

गुमला नेहाल अहमद की रिपोर्ट

गुमला पुलिस को बीते दिन मंगलवार को जेजेएमपी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

गुमला: गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली रामदेव लोहरा को उसके तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में रामदेव लोहरा, एरिया कमांडर अरविंद नायक, जेजेएमपी सदस्य मुनेश्वर सिंह और जीतेंद्र लोहरा शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सलियों के पास से AK-47, SLR और सेमी ऑटोमैटिक राइफल, बड़ी संख्या में कारतूस व गोला-बारूद, वॉकी-टॉकी, 8 मोबाइल फोन और जेजेएमपी के पर्चे बरामद किए गए हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई को जेजेएमपी के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों और उसकी गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

एंकर आउट: गुमला पुलिस की इस कार्रवाई से जेजेएमपी के नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है।

लोहरदगा जिला अंतर्गत किस्को प्रखंड के नारी गांव में नाला किनारे अतिक्रमण के खिलाफ नारी अंजुमन इस्लामिया नूरी के सदर सनाउ...
19/08/2026

लोहरदगा जिला अंतर्गत किस्को प्रखंड के नारी गांव में नाला किनारे अतिक्रमण के खिलाफ नारी अंजुमन इस्लामिया नूरी के सदर सनाउल्लाह, सेक्रेटरी कुदुस अंसारी, खजांची मोबिन अंसारी समेत दर्जनों नौजवानों ने अंचल अधिकारी अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि ध्रुव मोड़ से नारी गांव तक नाला जाम है, जिससे नाले का पानी सड़क पर बह रहा है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, नाले की सफाई कराई जानी है, लेकिन नाला किनारे अतिक्रमण के कारण सफाई कार्य में बाधा आ रही है। लोगों ने अंचल अधिकारी से जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की।
वहीं, अंचल अधिकारी अजय कुमार ने आश्वासन दिया कि 22 अगस्त को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि नाले की सफाई कर जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत दिलाई जा सके।मौके पर शाकिर अंसारी, प्रवेज अंसारी, इरशाद अंसारी, मनौवर जुल्फिकार, आफताब अंसारी, रिजवान अंसारी, एजाज अंसारी, सहित दर्जन भर से अधिक लोग मौजूद रहे

गुमला पुलिस की बड़ी कारवाई:5 लाख का इनामी JJMP सब-जोनल कमांडर समेत चार गिरफ्तार...see more
19/08/2026

गुमला पुलिस की बड़ी कारवाई:5 लाख का इनामी JJMP सब-जोनल कमांडर समेत चार गिरफ्तार...see more

10/08/2026
9 अगस्त, 2026 को माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्...
09/08/2026

9 अगस्त, 2026 को माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चीरी, लोहरदगा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, झारखण्ड द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय जनजातीय समागम’ को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं विरासत के संरक्षण के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सेवा-भाव और नेतृत्व की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि झारखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान, सामुदायिक जीवन, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विविधता से है। जनजातीय समाज ने सदियों से प्रकृति के साथ संतुलित एवं सामंजस्यपूर्ण जीवन का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय कला, लोकनृत्य, लोकगीत, हस्तशिल्प एवं जीवन-दर्शन हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का दायित्व है।

माननीय राज्यपाल ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। संगठन का आदर्श वाक्य ‘तैयार रहो’ युवाओं को जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों का एक साथ आना सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा ‘विविधता में एकता’ की भारतीय भावना को और सुदृढ़ करता है।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ नशामुक्त जीवन का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फ़ॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया है। स्वस्थ, जागरूक एवं अनुशासित युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

विश्व आदिवासी दिवस, 2026 के उपलक्ष्य पर आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम*-------------*उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत वरीय ...
08/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस, 2026 के उपलक्ष्य पर आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम*
-------------
*उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत वरीय पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण*
-------------
*विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता, पदाधिकारियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह*

*लोहरदगा।*

विश्व आदिवासी दिवस, 2026 के उपलक्ष्य में आज सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नदिया, लोहरदगा के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि प्रकृति और जनजातीय जीवन एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आदिवासी समाज की परंपराओं में जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को विशेष महत्व दिया गया है। पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने भी पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी अमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर जोर दिया।

*विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता*

विश्व आदिवासी दिवस, 2026 के अवसर पर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नदिया के परिसर में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण, जल-जंगल-जमीन तथा जनजातीय जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं उपस्थित वरीय पदाधिकारियों ने विद्यालय परिसर में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को देखा और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त ने बच्चों से उनके चित्रों के विषय एवं उनकी सोच के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें इसी प्रकार अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता समाज और संस्कृति को समझने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि विकसित होने के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपरा एवं पर्यावरण के प्रति जुड़ाव भी मजबूत होता है।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय के शिक्षकों से भी बातचीत की तथा विद्यालय परिसर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

*इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।

होंदगा में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 35 अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतबचेहल्लुम पर पारंपरिक लाठी, तल...
06/08/2026

होंदगा में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 35 अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

चेहल्लुम पर पारंपरिक लाठी, तलवार और भाला प्रदर्शन बना आकर्षण, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू रहे मुख्य अतिथि

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत होंदगा परसाटांड़ में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की ओर से चेहल्लुम के अवसर पर बुधवार को भव्य अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले और आसपास के कुल 35 गांवों के अखाड़ों ने भाग लेकर लाठी, तलवार, भाला एवं अन्य पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ अनुशासित और रोमांचक प्रदर्शन किया। युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के महासचिव हाजी अब्दुल जब्बार, नगर परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा पारंपरिक लाठी-डंडा एवं तलवारबाजी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चेहल्लुम और कर्बला की शहादत इंसानियत, सत्य, न्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता केवल कौशल प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, साहस और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का माध्यम है। प्रतियोगिता के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों के करतबों का तालियों से स्वागत किया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए किस्को एसडीपीओ दिवाकर कुमार, अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद तथा थाना प्रभारी मानस कुमार साधु के नेतृत्व में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आयोजन को सफल बनाने में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष रौनक इकबाल अंसारी, महासचिव हफीजुल अंसारी, सचिव साकिर हुसैन अंसारी, कोषाध्यक्ष तफ्फुजुल एकराम, संयोजक कुद्दूस अंसारी, संगठन मंत्री नेजाम अंसारी, हातिम अंसारी, इदरीश अंसारी सहित सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Address

Kisko
Lohardaga

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abc News Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share