OM SINGH

OM SINGH शानदार सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी

21/01/2023

मां सरस्वती वंदना! 💐🙏

गदगद कंठ से वंदन करता हूं,
आपके चरणों की धूली को चंदन करता हूं।
विद्या की देवी मां शारदा को करके सजदा,
सर झुका के हार्दिक अभिनंदन करता हूं।।

05/06/2022

🍁•┈✤आज का सुविचार✤┈•🍁

•┈✤ 5 जून 2022, रविवार ✤┈•

⛵️⛵️⛵️⛵️⛵️⛵️⛵️⛵️⛵️⛵️

छोटे -छोटे खर्चो से भी सावधान
रहिये
क्योंकि एक छोटा सा छिद्र बड़े
से "जहाज" को "डूबा'" सकता है

सफलता पूर्वक पार उतरने हेतु
जहाज के सभी छिद्र बन्द करना
अनिवार्य है

⛵️⛵️⛵️⛵️⛵️⛵️⛵️⛵️⛵️⛵️
┎───────────────┒
☞ °☜
┖───────────────┚

🙇‍♂ जय श्री कृष्णा 🙇‍♂
🙏 सुप्रभातम् 🙏

27/05/2022

🍃🌾🌾

*27 MAY 2022*

*♨️ आज की प्रेरणा ♨️*

मुश्किलों का आना 'पार्ट ऑफ लाइफ' है और उनमें से हँसकर बाहर आना 'आर्ट ऑफ लाइफ' है।

*आज से हम* मुस्कुराकर मुश्किलों पर जीत पाएँ...

*💧 TODAY'S INSPIRATION 💧*

Difficulties are 'part of life' and to come out of them smiling is 'art of life'!

*TODAY ONWARDS LET'S* overcome difficulties with a smile.

🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃

🔅                                       🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇1.लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक निम...
21/04/2021

🔅


🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇

1.लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक निम्न में से किसे बनाया गया है?
a. शिव सुब्रमणियम रमण
b. राहुल सचदेवा
c. अनिल बंसल
d. मोहन कुमार अग्रवाल

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: शिव सुब्रमणियम रमण
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने 19 अप्रैल 2021 को कहा कि शिव सुब्रमणियम रमण ने बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है. सिडबी की विज्ञप्ति के मुताबिक उनकी नियुक्ति 19 अप्रैल 2021 से तीन साल के लिये हुई है. सिडबी सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के वित्त पोषण और उन्हें बढ़ावा तथा विकास कार्यों से जुड़ा प्रमुख संस्थान है. रमण 1991 बैच के भारतीय ऑडिट और लेखा सेवा अधिकारी हैं।

2.निम्न में से किस देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण के कारण अगले हफ्ते होने वाले अपने भारत दौरे को फिर से रद्द कर दिया है?
a. जापान
b. नेपाल
c. ब्रिटेन
d. बांग्लादेश

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: ब्रिटेन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की 25 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली भारत यात्रा रद कर दी गई है. भारत में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप और बेहद खराब स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है. इस साल यह दूसरा मौका है जब जॉनसन की भारत यात्रा टाली गई है. इसके पहले वह इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय मेहमान बनने को हामी भर चुके थे, लेकिन उसी समय ब्रिटेन कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आ गया था और उनकी यात्रा रद हो गई थी।

3.राष्ट्रीय लोक दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी
b. 21 अप्रैल
c. 15 मार्च
d. 20 मई

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: 21 अप्रैल
प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन उन लोक सेवकों को समर्पित है जो कि देश की प्रगति के लिए कार्य करते हैं, साथ ही नीति निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं. राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों को उनके द्वारा वर्षभर में किए गए असाधारण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है।

4.किस राज्य सरकार ने आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम लागू किया है?
a. पंजाब
b. दिल्ली
c. छत्तीसगढ़
d. महाराष्ट्र

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 अप्रैल, 2021 को COVID-19 के मामलों में वृद्धि के कारण आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू कर दिया है. इस ESMA आदेश के तहत, कोई भी व्यक्ति आवश्यक सेवाओं में काम करने से मना नहीं कर सकता है. यह ESMA आदेश सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों और स्वच्छता श्रमिकों के साथ-साथ राज्य के सभी डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित अन्य सभी स्वास्थ्य पेशेवरों पर लागू होता है।

5.एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में किस भारतीय पहलवान ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है?
a. विनेश फोगट
b. साक्षी मलिक
c. पूजा
d. सरिता मोर

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: सरिता मोर
भारत के लिए सरिता मोर ने महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है.
हरियाणा की इस 25 वर्षीय पहलवान ने मंगोलिया की शूवदोर बातर्ज़ाव के साथ अपने अंतिम मुकाबले के अंतिम चरण में शानदार वापसी करते हुए 09 सीधे अंक हासिल किये और अंतिम स्कोर 10-7 तक ले गईं. एक कड़ी चुनौती के बाद सरिता 1-7 से पिछड़ गई थीं, लेकिन वे इसे अंतिम चरण में जीत हासिल में सफल रहीं।

6.एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 की मेजबानी कौन-सा राष्ट्र कर रहा है?
a. कजाकिस्तान
b. तजाकिस्तान
c. किर्गिस्तान
d. जापान

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: कजाकिस्तान
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 इन दिनों अल्माटी, कजाकिस्तान में आयोजित की जा रही है. ये चैंपियनशिप मुकाबले 13 अप्रैल, 2021 से शुरू होकर 18 अप्रैल, 2021 को समाप्त हो गये हैं. यह 34 वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप है. भारत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 के महिला वर्ग में कुल 07 पदक हासिल किये हैं जिनमें से चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक है।

7.कौन-सी कंपनी क्लियरट्रिप ट्रैवल कंपनी का अधिग्रहण करेगी?
a. फ्लिपकार्ट
b. अमेज़न
c. गूगल
d. फेसबुक

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट ने हाल ही में यह घोषणा की है कि, वह क्लियरट्रिप का अधिग्रहण करने की योजना बना रही है, जो एक प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल और टेक्नोलॉजी कंपनी है. कोरोना महामारी के कारण होटल इंडस्ट्री को अच्छा खासा नुकसान हुआ है. ऐसे में दोनों कंपनियों के बीच यह डील 10 दिनों के भीतर फाइनल हो सकती है. इस डील की कुल कीमत 40 मिलियन डॉलर होगी. इस डील के बाद, फ्लिपकार्ट इंश्योरेंस और पेमेंट्स जैसे प्रोडक्ट्स को भी खरीद और बेच सकता है और क्लियरट्रिप के सभी प्रोडक्ट्स पर फ्लिपकार्ट का हक होगा।

8.कितने नए अस्पतालों में जल्द ही अपने स्वयं के ऑक्सीजन संयंत्र होंगे?
a. 200
b. 100
c. 50
d. 75

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: 100
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 अप्रैल, 2021 को यह सूचित किया है कि 100 नए अस्पतालों को प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति (पीएम-केयर) फंड में राहत के तहत अपने स्वयं के ऑक्सीजन संयंत्र मिलेंगे. इन दिनों भारत के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से अनेक कोरोना वायरस रोगियों की मौत हो रही है. जब भारत के 100 नए अस्पतालों में स्वयं के ऑक्सीजन संयंत्र होंगे तो रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई बाधा न पड़े और किसी भी कोरोना वायरस रोगी की ऑक्सीजन की कमी से मौत न हो।

⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️

🔅                                       🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇1.विश्व धरोहर दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?a.    20 जनवरी...
20/04/2021

🔅


🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇

1.विश्व धरोहर दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 20 जनवरी
b. 15 मार्च
c. 10 मई
d. 18 अप्रैल

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: 18 अप्रैल
विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है. इस बार वर्ल्ड हेरिटेज डे 2021 की थीम 'Complex Pasts : Diverse Futures है. विश्व धरोहर दिवस मनाने का महत्व इसलिए भी अहम हो जाता है, क्योंकि इसका मकसद सांस्कृतिक-ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासतों को संरक्षित करना और इसके प्रति लोगों को जागरूक करना है।

2.एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में (53 किलोग्राम भारवर्ग) में निम्न में से किस स्टार पहलवान ने स्वर्ण पदक जीत लिया है?
a. विनेश फोगाट
b. गीता फोगाट
c. साक्षी मलिक
d. रितु फोगाट

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: विनेश फोगाट
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में (53 किलोग्राम भारवर्ग) में स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक जीत लिया है. विनेश ने फाइनल में ताइपे की मेंग ह्सआन हसिह के खिलाफ 6-0 की बढ़त हासिल करने के बाद उसे पूरी तरह से चित कर दिया. इस प्रतियोगिता में ताइपे की इस खिलाड़ी पर विनेश की यह दूसरी जीत है. विनेश फोगाट एक भारतीय पहलवान हैं. वे हरियाणा के भिवानी ज़िले से आती हैं।

3.इन्क्लूसिव इंटरनेट इंडेक्स 2021 में निम्न में से किस देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
a. चीन
b. नेपाल
c. स्वीडन
d. भारत

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: स्वीडन
फेसबुक समावेशी इंटरनेट सूचकांक (Facebook Inclusive Internet Index) में 120 देशों को शामिल किया गया है. ये देश 96 प्रतिशत वैश्विक जनसंख्या और 98 प्रतिशत वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का प्रतिनिधित्व करते हैं. भारत के साथ, थाईलैंड भी 49वें स्थान पर है. इस रैंकिंग में स्वीडन पहले स्थान पर रहा, इसके बाद अमेरिका और स्पेन का स्थान था. यह रैंकिंग इंटरनेट की उपलब्धता, सामर्थ्य, प्रासंगिकता और तत्परता के आधार पर की गई है।

4.विश्व हीमोफीलिया दिवस (World Hemophilia Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 12 जुलाई
b. 17 अप्रैल
c. 15 मार्च
d. 20 जनवरी

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: 17 अप्रैल
विश्व भर में हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य हीमोफीलिया रोग और रक्त बहने संबंधी अन्य बीमारियों के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है. हीमोफीलिया रक्त से जुड़ी एक ख़तरनाक और जानलेवा बीमारी है. विश्व हीमोफीलिया दिवस की शुरुआत वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफीलिया द्वारा 1989 और 17 अप्रैल को की गई थी, इसे वर्ल्ड फेडरेशन हीमोफीलिया (WFH) के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल (Frank Schnabel's) के जन्मदिन के सम्मान में मनाने के लिए चुना गया था।

5.भारत ने कजाख्तान के अलमाटी में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में महिला वर्ग में कुल कितने पदक जीते हैं?
a. 10
b. 12
c. 7
d. 15

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: 7
भारत ने कजाख्तान के अलमाटी में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में महिला वर्ग में चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीते हैं. दिव्या काकरान ने 72 किलो भार वर्ग में, विनेश फोगाट ने 53 किलो, अंशु मलिक ने 57 किलो और सरिता मोर ने 59 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए. सरिता और दिव्या ने इस प्रतियोगिता में एक के बाद एक स्वर्ण पदक जीता. ऐसा करने वाली वे पहली दो भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

6.ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने हाल ही में किस भगोड़े कारोबारी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है?
a. नीरव मोदी
b. मेहुल चोकसी
c. ललित मोदी
d. समीर मोदी

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: नीरव मोदी
ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की. इस साल फरवरी में ब्रिटेन की एक अदालत ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया था, जो बैंक घोटाला मामले में भारत में वांछित है. अदालत ने भारत सरकार के इस तर्क को स्वीकार कर लिया था कि मोदी के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं।

7.ओडिशा में किस नदी पर 110 करोड़ रुपये की रोपेक्स जेटी परियोजना बनेगी?
a. भार्गवी नदी
b. ब्राह्मणी नदी
c. बुधाबलंगा नदी
d. धामरा नदी

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: धामरा नदी
ओडिशा में धामरा नदी पर 110 करोड़ रुपये की रोपेक्स जेटी परियोजना बनेगी. इसके बनने से सड़क मार्ग से जो दूरी तय करने में यात्रियों को अभी छह घंटे लगते हैं उस में जलमार्ग से महज एक घंटा लगेगा. मंत्रालय ने कहा कि रोपेक्स जेटी परियोजना से धामरा नदी के आसपास स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और तलचुआ से धामरा तक की सड़क मार्ग की 200 किमी की दूरी को कम कर देगा.

8.विश्व आवाज दिवस (World Voice Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 12 मार्च
b. 16 अप्रैल
c. 21 जुलाई
d. 30 नवंबर

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: 16 अप्रैल
विश्व आवाज दिवस, सभी लोगों के दैनिक जीवन में आवाज के विशाल महत्व को प्रदर्शित करने हेतु हर साल 16 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. यह दिन एक वैश्विक वार्षिक कार्यक्रम है, जो मानव आवाज की असीम सीमाओं को पहचानने के लिए समर्पित है. यह मिशन लोगों, वैज्ञानिकों और अन्य धन निकायों के साथ आवाज की घटना के उत्साह को साझा करना है।

🔅                                       🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇❇️ 1.निम्न में से किस देश ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर भा...
12/04/2021

🔅


🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇

❇️ 1.निम्न में से किस देश ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर भारत से आने वाले यात्रियों पर 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक अस्थाई रोक लगा दी है?
a. पाकिस्तान
b. न्यूजीलैंड
c. जापान
d. नेपाल

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अडर्न ने 11 से 28 अप्रैल तक भारत से आने वाले सभी यात्रियों की एंट्री पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगा दी है. इसके अतिरिक्त अडर्न ने अपने देश के नागरिकों के भी भारत से वापस आने पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा ने कहा कि सरकार अन्य कोविड-19 हॉट स्पॉट देशों से आए लोगों पर नजर बनाए हुए है।

❇️ 2.फुटबॉल को संचालित करने वाली संस्था फीफा ने निम्न में से किस देश के फुटबॉल फेडरेशन (पीएफएफ) को संस्पेंड कर दिया है?
a. चीन
b. रूस
c. पाकिस्तान
d. बांग्लादेश

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: पाकिस्तान
फुटबॉल को वैश्विक स्तर पर संचालित करने वाली संस्था फीफा ने अहम फैसला लेते हुए 07 अप्रैल 2021 को पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन(पीएफएफ) को सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने यह फैसला तीसरे वर्ग के दखल के कारण लिया है. इसके अलावा फीफा ने चाड फुटबॉल एसोसिएशन को भी निलंबित करने का फैसला किया है. पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी की वजह से 4 साल में दूसरी बार सस्पेंड किया गया।

❇️ 3.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेमेंट बैंकों के लिए डिपॉजिट लिमिट को एक लाख रुपये से बढ़ाकर कितने लाख रुपये कर दिया है?
a. चार लाख रुपये
b. दो लाख रुपये
c. सात लाख रुपये
d. आठ लाख रुपये

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: दो लाख रुपये
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेमेंट बैंकों के लिए डिपॉजिट लिमिट बढ़ा दी है. आरबीआई ने पेमेंट बैंकों के लिए डिपॉजिट लिमिट को एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है. यह राहत आरबीआई ने तत्काल प्रभाव से दी है. मौद्रिक नीति में केंद्रीय बैंक ने डिजिटल पेमेंट्स बैंक को बड़ा प्रोत्साहन दिया है. गौरतलब है कि पेमेंट बैंक काफी समय से डिपॉजिट लिमिट बढ़ाने की मांग कर रहे थे. इससे पहले सरकार ने डिपॉजिट इंश्योरेंस लिमिट को पांच लाख रुपये तक बढ़ाया था।

❇️ 4.भारत और किस देश ने 08 अप्रैल 2021 को सीमा पार से फैलाये जाने वाले आतंकवाद सहित आतंकवाद के तमाम रूपों की निंदा की है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. मालदीव

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: मालदीव
भारत और मालदीव ने 08 अप्रैल को सीमापार आतंकवाद समेत दहशतगर्दी के सभी स्वरूपों की पुरजोर निंदा की और सतत तरीके से इस समस्या से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की जरूरत बताई. दोनों देशों ने इस बात की आवश्यकता बताई कि सभी देश तत्काल, सतत, सत्यापन योग्य कार्रवाई करें ताकि उनके नियंत्रण वाले किसी क्षेत्र का इस्तेमाल दूसरों पर आतंकवादी हमलों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाए।

❇️ 5.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ा कर कितना प्रतिशत कर दिया है?
a. 10.5 प्रतिशत
b. 13.5 प्रतिशत
c. 15.5 प्रतिशत
d. 12.5 प्रतिशत

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: 12.5 प्रतिशत
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अनुमान व्यक्त किया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की विकास दर 12.5 प्रतिशत पर रह सकती है. इस तरह आईएमएफ ने जनवरी के अपने अनुमान में संशोधन किया है. जनवरी, 2021 में आईएमएफ ने अपने अनुमान में कहा था कि 2021-22 में भारत की इकोनॉमी 11.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी।

❇️ 6.विश्व बैंक ने किस राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 3.2 करोड़ डॉलर की एक परियोजना को मंजूरी दे दी है?
a. मिजोरम
b. बिहार
c. झारखंड
d. दिल्ली

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: मिजोरम
विश्व बैंक ने मिजोरम में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 3.2 करोड़ डॉलर की एक परियोजना को मंजूरी दे दी है. यह परियोजना गरीबों और कमजोर लोगों और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के राज्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करेगी।

❇️ 7.किस राज्य में 100 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर संयंत्र स्थापित किया जाएगा?
a. तेलंगाना
b. उत्तर प्रदेश
c. आंध्र प्रदेश
d. कर्नाटक

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: तेलंगाना
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) रामागुंडम, पेडडापल्ली जिले, तेलंगाना में अपने थर्मल पावर प्लांट के जलाशय में 100 मेगावाट की बिजली उत्पादन क्षमता सहित, भारत के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर प्लांट (तैरता हुआ सौर ऊर्जा संयंत्र) का निर्माण कर रहा है. यह सौर परियोजना 4.5 लाख फोटोवोल्टिक पैनलों के साथ 450 एकड़ में फैली होगी जिसका भविष्य में विस्तार किया जा सकेगा. इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 423 करोड़ रूपये है और इस परियोजना का लक्ष्य वर्ष, 2022 तक भारत की 175 GW की स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करना है जिसमें 100 GW की सौर स्थापित क्षमता शामिल है।

❇️ 8.किस देश की महिला क्रिकेट टीम ने सबसे अधिक वनडे जीत दर्ज करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
a. न्यूजीलैंड
b. भारत
c. ऑस्ट्रेलिया
d. इंग्लैंड

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: ऑस्ट्रेलिया
मेग लैनिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने 04 अप्रैल, 2021 को लगातार सबसे अधिक एकदिवसीय जीत दर्ज करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इस टीम ने 04 अप्रैल को माउंट माउन्टानुई में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे में न्यूजीलैंड को हराने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है. इसी तरह, अगर हम इस टीम के इतिहास की बात करें तो, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट परिषद (AWCC) का गठन मार्च, 1931 में राष्ट्रीय स्तर पर महिला क्रिकेट को संचालित करने करने के लिए किया गया था. वर्ष, 1934 में AWCC के मूल सदस्य विक्टोरिया, न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड के साथ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से जुड़े थे।

⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️

🔅                                       🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇❇️ Q1. हाल ही में किस देश के साथ, राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रय...
11/04/2021

🔅


🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇

❇️ Q1. हाल ही में किस देश के साथ, राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला (NARL), अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
(ए) रूस
(बी) जापान
(सी) यूके
(डी) यूएसए
(ई) जर्मनी

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत और जापान के बीच एक समझौता ज्ञापन (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए। एमओयू को राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला (एनएआरएल) के बीच हस्ताक्षरित किया गया था, जो अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार और अनुसंधान संस्थान फॉर सस्टेनेबल ह्यूमनोस्फीयर के तहत संचालित होता है, जिसे जापान के क्योटो विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित किया जाता है।

❇️ Q2. निर्मला सीतारमण ने द्वितीय वर्चुअल जी 20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स मीटिंग में भाग लिया। बैठक का अध्यक्ष कौन सा देश है?
(ए) फ्रांस
(बी) ऑस्ट्रेलिया
(सी) इटली
(डी) स्पेन
(ई) इंग्लैंड

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री श्रीमती। निर्मला सीतारमण ने मजबूत, स्थायी, संतुलित और समावेशी विकास को बहाल करने के लिए वैश्विक चुनौतियों के लिए नीतिगत प्रतिक्रियाओं पर चर्चा करने के लिए इतालवी प्रेसीडेंसी के तहत दूसरे जी 20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स (एफएमसीबीजी) की बैठक में लगभग भाग लिया।

❇️ Q3. RBI ने भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों के लिए निम्नलिखित में से किस केंद्रीयकृत भुगतान प्रणाली (CPS) सुविधा को खोलने का निर्णय लिया है?
(क) की जाँच करें ट्रंकेशन सिस्टम
(ख) एक्सप्रेस चेक क्लियरिंग सिस्टम
(ग) रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट
(घ) राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण
(ई) दोनों सी और डी

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: ऑनलाइन भुगतान क्षेत्रों में एक प्रमुख कदम में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों को RTGS और NEFT जैसे केंद्रीय भुगतान प्रणाली (CPS) की प्रत्यक्ष सदस्यता लेने की अनुमति देने का निर्णय लिया है।

❇️ Q4. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल वीरता दिवस (शौर्य दिवस) हर साल _______ पर मनाया जाता है।
(a) 6 अप्रैल
(b) 7 अप्रैल
(c) 8 अप्रैल
(d) 9 अप्रैल
(e) 10 अप्रैल

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का वीरता दिवस (शौर्य दिवस) हर साल 9 अप्रैल को मनाया जाता है, बल के बहादुर पुरुषों को श्रद्धांजलि के रूप में।

❇️ Q5. निम्नलिखित में से किसे 2021 के WWE हॉल ऑफ फेम क्लास में शामिल किया गया है?
(ए) द ग्रेट खली
(बी) जॉन सीना
(सी) बतिस्ता
(डी) शॉन माइकल्स
(ई) केन

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: द ग्रेट खली को 2021 के WWE हॉल ऑफ फेम क्लास में शामिल किया गया है। 7-फुट -1 स्टैंडिंग और 347 पाउंड में तराजू को बांधकर, खली ने 2006 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में प्रवेश करने के क्षण से अपनी टाइटैनिक उपस्थिति महसूस की।

❇️ Q6. भारतीय रिजर्व बैंक ने 2021-22 की पहली तिमाही में जी-सेक एक्विजिशन प्रोग्राम 1.0 के तहत _______ की सरकारी प्रतिभूतियों की खुली बाजार में खरीद करने की घोषणा की है।
(ए) ५ लाख करोड़ रुपये
(बी) ४ लाख करोड़ रुपये
(सी) ३ लाख करोड़ रुपये
(डी) २ लाख करोड़ रुपये
(ई) १ लाख करोड़ रुपये

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2021-22 की पहली तिमाही में G-sec Acquisition Program (G-SAP 1.0) के तहत 1 लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खुली बाजार में खरीद करने की घोषणा की है।

❇️ Q7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'एग्जाम वॉरियर्स' नाम की किताब का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया गया। परीक्षा वारियर्स, पहली बार _______ में प्रकाशित हुई।
(a) 2019
(b) 2018
(c) 2017
(d) 2016
(e) 2015

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'एग्जाम वॉरियर्स' नाम की किताब का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया गया। परीक्षा वारियर्स, पहली बार 2018 में प्रकाशित हुई।

❇️ Q8. निम्नलिखित में से किसे देवीशंकर अवस्थी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है?
(a) दिनेश वर्मा
(b) अमन अरोड़ा
(c) रोहित ठाकुर
(d) आशुतोष भारद्वाज
(e) दिनकर भारती

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: प्रसिद्ध देवीशंकर अवस्थी पुरस्कार को विपुल हिंदी गद्य, पत्रकार और आलोचक आशुतोष भारद्वाज को दिया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके काम 'पितृ-वध' के लिए दिया गया है।

❇️ 9. भारत ने आतंकवाद निरोध के लिए संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड में अतिरिक्त $ 500,000 का योगदान दिया है। आतंकवाद निरोधवाद का संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, ______ में स्थापित है।
(a) 2006
(b) 2009
(c) 2013
(d) 2015
(e) 2017

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय को दान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के ट्रस्ट फंड फॉर काउंटर-टेररिज्म में भारत ने अतिरिक्त $ 500,000 का योगदान दिया है। 2017 में स्थापित संयुक्त राष्ट्र काउंटर-आतंकवाद का कार्यालय।

❇️ Q10. उस भारतीय अरबपति का नाम बताइए, जिसने वर्ष 2021 के लिए भारत के 10 सबसे अमीर अरबपतियों की फोर्ब्स की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
(ए) गौतम अदानी
(बी) शिव नादर
(सी) मुकेश अंबानी
(डी) उदय कोटक
(ई) रतन टाटा

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वर्ष 2021 के लिए फोर्ब्स की भारत की 10 सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अंबानी की कुल नेटवर्थ की गणना 84.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी।

⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️

🔅                                       🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇❇️ 1. ब्रिटेन के राजकुमार फिलिप का निधन 9 अप्रैल, 2021 को हुआ था। उन...
10/04/2021

🔅


🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇

❇️ 1. ब्रिटेन के राजकुमार फिलिप का निधन 9 अप्रैल, 2021 को हुआ था। उनकी रॉयल हाईनेस कितनी पुरानी थी?
a) 99 वर्ष
b) 96 वर्ष
c) 98 वर्ष
d) 97 वर्ष

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: 99 साल
ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप, एडिनबर्ग के ड्यूक का 99 वर्ष की उम्र में 9 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया। प्रिंस फिलिप ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले शाही संघ थे, उनकी पत्नी की 69 साल की उम्र में -आपका शासनकाल।

❇️ 2. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल 2021 को किस देश के प्रधान मंत्री के साथ एक आभासी शिखर सम्मेलन आयोजित किया?
a) डेनमार्क
b) फिनलैंड
c) स्वीडन
d) नीदरलैंड

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: नीदरलैंड
भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल, 2021 को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे के साथ एक आभासी शिखर सम्मेलन आयोजित किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के नए तरीकों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

❇️ 3. निम्नलिखित में से किसे छत्तीसगढ़ वीरानी पुरस्कार के लिए चुना गया है?
a) हिमा दास
b) दुती चंद
c) साइना नेहवाल
d) मैरी कॉम

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: दत्त चंद
दुती चंद को 14 अप्रैल 2021 को होने वाले पुरस्कारों के उद्घाटन संस्करण में छत्तीसगढ़ वीरानी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

❇️ 4. कौन सा वित्त संस्थान समय-समय पर वित्तीय समावेशन सूचकांक प्रकाशित करेगा?
a) SIDBI
b) NABARD
c) एक्ज़िम बैंक
d) RBI

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: RBI
भारतीय रिज़र्व बैंक "वित्तीय समावेशन सूचकांक" का निर्माण और समय-समय पर प्रकाशन करेगा। सूचकांक देश में वित्तीय समावेशन की सीमा को मापेगा। यह जुलाई के महीने में सालाना प्रकाशित किया जाएगा।

❇️ 5. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 अप्रैल, 2021 को किस राष्ट्र के रक्षा मंत्री के साथ वार्ता की?
a) रूस
b) अफगानिस्तान
c) कजाकिस्तान
d) तुर्कमेनिस्तान

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: कजाकिस्तान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 अप्रैल, 2021 को कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान यरमकेबायेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

❇️ 6. वजोसा उस्मानी-सद्रियु ने किस बाल्कन राष्ट्र की दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली?
a) अल्बानिया
b) बुल्गारिया
c) क्रोएशिया
d) कोसोवो

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: कोसोवो
वोजोसा उस्मानी-सद्रिउ को युद्ध के बाद कोसोवो की दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई और 4 अप्रैल, 2021 को सातवीं कुल मिलाकर। उन्हें पांच साल की अवधि के लिए शपथ दिलाई गई।

❇️ 7. वियतनाम का नया राष्ट्रपति कौन है?
ए) फाम मिन्ह चीन्ह
बी) गुयेन जुआन फुक
सी) गुयेन खाक गियांग
डी) मिन्ह

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: गुयेन जुआन फुक
द वियतनाम नेशनल असेंबली ने 5 अप्रैल, 2021 को फाम मिन्ह चिन को वियतनाम का अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान किया। निवर्तमान प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक को देश का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।

❇️ 8. एक नवीनतम खोज में, ईएसए खगोलविदों के एक समूह ने कितने नए क्वासरों की खोज की है?
a) 12
b) 10
c) 9
d) 11

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: 12
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के खगोलविदों के एक समूह ने 12 नए क्वासर्स की खोज की है जो स्वाभाविक रूप से होने वाले ब्रह्मांडीय 'लेंस' द्वारा विकृत हो गए हैं और चार समान छवियों में विभाजित हैं।

9. सरकार ने किस महाकवि की तपस्थली का मौजूदा नाम महमूदपुर को बदलकर ‘परासौली’ करने की मंजूरी दे दी है?
a. सूरदास
b. कालिदास
c. विद्यापति
d. जयदेव

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: सूरदास
उत्तर प्रदेश में मथुरा की गोवर्धन तहसील के निकट स्थित महमूदपुर गांव का नाम अब आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘परासौली’ कर दिया गया है. यह गांव महाकवि सूरदास की कर्मस्थली के रूप में विख्यात है. सूरदास ब्रज रासस्थली विकास समिति परासौली मथुरा पिछले चार दशक से गांव का नाम बदलने की मांग कर रही थी।

10. निम्नलिखित में से किस टीम ने भारत के पूर्व हॉकी कोच हरेंद्र सिंह को अपना कोच नियुक्त किया है?
a. पाकिस्तानी पुरुष हॉकी टीम
b. ऑस्ट्रेलियाई पुरुष हॉकी टीम
c. अमेरिकी पुरुष हॉकी टीम
d. इनमें से कोई नहीं

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: अमेरिकी पुरुष हॉकी टीम
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह को अमेरिकी पुरुष टीम का नया कोच बनाया गया है. हरेंद्र को साल 2012 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिल चुका है. वे 2017 से 2018 तक भारत की सीनियर टीम के कोच रहे हैं. इसके अलावा वह भारत की महिला टीम को भी प्रशिक्षण दे चुके हैं।

11. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेमेंट बैंकों के लिए डिपॉजिट लिमिट को एक लाख रुपये से बढ़ाकर कितने लाख रुपये कर दिया है?
a. चार लाख रुपये
b. दो लाख रुपये
c. सात लाख रुपये
d. आठ लाख रुपये

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: दो लाख रुपये
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेमेंट बैंकों के लिए डिपॉजिट लिमिट बढ़ा दी है. आरबीआई ने पेमेंट बैंकों के लिए डिपॉजिट लिमिट को एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है. यह राहत आरबीआई ने तत्काल प्रभाव से दी है. मौद्रिक नीति में केंद्रीय बैंक ने डिजिटल पेमेंट्स बैंक को बड़ा प्रोत्साहन दिया है. गौरतलब है कि पेमेंट बैंक काफी समय से डिपॉजिट लिमिट बढ़ाने की मांग कर रहे थे. इससे पहले सरकार ने डिपॉजिट इंश्योरेंस लिमिट को पांच लाख रुपये तक बढ़ाया था।

12. भारत और किस देश ने 08 अप्रैल 2021 को सीमा पार से फैलाये जाने वाले आतंकवाद सहित आतंकवाद के तमाम रूपों की निंदा की है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. मालदीव

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: मालदीव
भारत और मालदीव ने 08 अप्रैल को सीमापार आतंकवाद समेत दहशतगर्दी के सभी स्वरूपों की पुरजोर निंदा की और सतत तरीके से इस समस्या से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की जरूरत बताई. दोनों देशों ने इस बात की आवश्यकता बताई कि सभी देश तत्काल, सतत, सत्यापन योग्य कार्रवाई करें ताकि उनके नियंत्रण वाले किसी क्षेत्र का इस्तेमाल दूसरों पर आतंकवादी हमलों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाए।

13. सीआरपीएफ शौर्य दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी
b. 12 मार्च
c. 9 अप्रैल
d. 3 जुलाई

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: 9 अप्रैल
हर साल 9 अप्रैल को पूरे भारत में सीआरपीएफ शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. 2021 में 56वाँ सीआरपीएफ शौर्य दिवस मनाया जा रहा है. सीआरपीएफ की एक छोटी टुकड़ी ने 9 अप्रैल 1965 को पाकिस्तान के खिलाफ कच्छ के रण में 34 पाकिस्तानी सैनिकों का सफाया किया था. यह पहली बार था जब पूर्ण रूप से पैदल सेना की टुकड़ी ने पाकिस्तान की सेना के विरुद्ध सफल लड़ाई लड़ी. इस लड़ाई के दौरान सीआरपीएफ के छह जवानों ने अपनी जान गंवा दी. इन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए, शौर्य दिवस को हर साल चिह्नित किया जा रहा है।

14. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. संदीप मेहता
b. संजीव कुमार
c. विनीत सिन्हा
d. शोमित बनर्जी

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: संजीव कुमार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव कुमार ने 07 अप्रैल 2021 को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाला है. संजीव कुमार महाराष्ट्र कैडर के वर्ष 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वे पहले महाराष्ट्र सरकार के राज्य आयुक्त-जीएसटी के तौर पर भी तैनात थे. AAI ने अपने अध्यक्ष के तौर पर इनकी नई भूमिका के बारे में यह कहा है कि, “कुमार AAI के संगठनात्मक लक्ष्यों जैसेकि, विश्व-स्तर की विमानपत्तन अवसंरचना, सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं के साथ-साथ दुनिया में अग्रणी हवाई नेविगेशन सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे”।

15. जनजातीय स्वास्थ्य सहयोगात्मक 'अनमाया' का शुभारंभ किसने किया?
a. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
b. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
c. गृह मंत्री अमित शाह
d. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने 07 अप्रैल, 2021 को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनजातीय स्वास्थ्य सहयोगात्मक 'अनमाया' का शुभारंभ किया. यह बहु-हितधारक पहल 'अनमाया' भारत के आदिवासी समुदायों के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ाने के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों और संगठनों के प्रयासों को बढ़ावा देगी. केंद्रीय मंत्री ने वरिष्ठ नेताओं को COVID-19 के समान ही टीबी के रोग के लिए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि, जनजातीय समुदायों में प्रचलित अन्य महत्वपूर्ण बीमारियों जैसेकि सिकल सेल रोग, मलेरिया, एनीमिया और कुपोषण से निपटने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

16. केंद्र ने किस राज्य के लिए 670 करोड़ रुपये की 14 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है?
a. झारखंड
b. बिहार
c. ओडिशा
d. पश्चिम बंगाल

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: झारखंड
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वित्त वर्ष, 2020-21 में झारखंड राज्य के लिए 670 करोड़ रुपये की 14 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है. ये सड़क परियोजनाएं लगभग 127.93 किलोमीटर की दूरी को कवर करती हैं. 07 अप्रैल, 2021 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि, इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-333A के एक हिस्से का सुदृढ़ीकरण और पुनर्निर्माण शामिल है जिसकी अनुमानित लागत 76.5 करोड़ रुपये है और NH-143B के एक हिस्से को 81.59 करोड़ की अनुमानित लागत से मजबूत और चौड़ा करना है. झारखंड में 18.07 करोड़ रुपये की लागत से NH-100 के एक हिस्से को भी मजबूत बनाया जायेगा।

⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️⬅️

🔅                                       🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇❇️ 1. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त...
09/04/2021

🔅


🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇🔰👇

❇️ 1. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) संदीप मेहता
b) संजीव कुमार
c) विनीत सिन्हा
d) शोमित बनर्जी

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: संजीव कुमार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव कुमार ने 7 अप्रैल, 2021 को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। कुमार 1993 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह पहले महाराष्ट्र सरकार के राज्य आयुक्त-जीएसटी के रूप में तैनात थे।

❇️ 2. जनजातीय स्वास्थ्य सहयोगात्मक 'अनमाया' का शुभारंभ किसने किया?
a) पीएम नरेंद्र मोदी
b) राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
c) गृह मंत्री अमित शाह
d) स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने 7 अप्रैल, 2021 को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनजातीय स्वास्थ्य सहयोगात्मक 'अनमाया' का शुभारंभ किया। बहु-हितधारक पहल 'अनमाया' विभिन्न सरकारी एजेंसियों के प्रयासों को समेटेगी और भारत के जनजातीय समुदायों के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति को बढ़ाने के लिए संगठन।

❇️ 3. किस देश ने अस्थायी रूप से अपने नागरिकों सहित भारत के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a) यूएस
b) ऑस्ट्रेलिया
c) न्यूजीलैंड
d) कनाडा

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: न्यूजीलैंड में
8 अप्रैल, 2021 को देश में COVID -19 मामलों की अधिक संख्या के कारण अपने स्वयं के नागरिकों सहित भारत के सभी यात्रियों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। यह निलंबन लगभग दो सप्ताह के लिए होगा और यह न्यूजीलैंड द्वारा अपनी सीमा पर 23 नए COVID-19 मामलों को दर्ज करने के बाद आता है, जिनमें से 17 भारत के हैं।

❇️ 4. कार्यस्थल COVID-19 के टीकाकरण केंद्र भारत में कब शुरू किए जाने की संभावना है?
a) मई 2nd
b) अप्रैल 11
c) अप्रैल 15
d) अप्रैल 30th

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: 11 अप्रैल को
केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सार्वजनिक और निजी कार्यस्थलों पर COVID-19 टीकाकरण सत्र आयोजित करने के लिए कहा है, जिसमें मौजूदा टीकाकरण केंद्र के साथ इन कार्यस्थलों को टैग करके लगभग 100 पात्र और इच्छुक लाभार्थी हैं। ऐसे कार्यस्थल टीकाकरण केंद्र 11 अप्रैल, 2021 से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किए जाएंगे।

❇️ 5. केंद्र ने किस राज्य के लिए 670 करोड़ रुपये की 14 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है?
a) झारखंड
b) बिहार
c) ओडिशा
d) पश्चिम बंगाल

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: झारखंड
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 में झारखंड राज्य के लिए 670 करोड़ रुपये की 14 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। सड़क परियोजनाएं लगभग 127.93 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं। 7 अप्रैल, 2021 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी।

❇️ 6. किस राज्य ने राज्य सेवाओं में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी है?
a) मध्य प्रदेश
b) उत्तर प्रदेश
c) पंजाब
d) राजस्थान

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: राजस्थान
राजस्थान सरकार ने 7 अप्रैल, 2021 को राज्य सेवाओं में नियुक्ति के लिए अन्य आरक्षित वर्गों की तरह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को अधिकतम आयु सीमा में छूट को मंजूरी दी।

❇️ 7. विश्व का सबसे ऊँचा रेलवे पुल- चिनाब पुल कहाँ स्थित है?
a) जम्मू और कश्मीर
b) हिमाचल प्रदेश
c) अरुणाचल प्रदेश
d) उत्तराखंड

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: जम्मू और कश्मीर
उत्तरी रेलवे ने 5 अप्रैल, 2021 को चेनाब ब्रिज, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज के आर्च को बंद करने का काम पूरा किया। 1.3 किलोमीटर लंबा यह पुल बेड के ऊपर 359 मीटर की ऊंचाई पर बैठता है जम्मू और कश्मीर राज्य में चिनाब नदी।

❇️ 8. किस देश के संस्थान ने COVID-19 वैक्सीन से एलर्जी की प्रतिक्रिया का अध्ययन शुरू किया है?
a) स्वीडन
b) स्विट्जरलैंड
c) यूके
d) यूएस

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: यूएस
द यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) ने 7 अप्रैल, 2021 को घोषणा की कि उसने फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्न कोविद -19 वैक्सीन से एलर्जी की प्रतिक्रिया के जोखिम को निर्धारित करने के लिए एक अध्ययन को बंद कर दिया है।

❇️ 9. किस भारतीय राज्य में दो ग्रीन एनर्जी वाले पहले शहर होंगे?

A. केरल
B. अरुणाचल प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. बिहार

🔹सही उत्तर⤵️
👉उत्तर: बिहार ऐसा पहला भारतीय राज्य बन गया है जिसके पास दो हरित ऊर्जा वाले शहर हैं।

❇️ 10- बिहार के कौन से शहर पहले हरित ऊर्जा शहर बनने के लिए तैयार हैं?

A. पटना और राजगीर
B. राजगीर और दरभंगा
C. राजगीर और बोधगया
D. पटना और गया

Ans: C

व्याख्या: राजगीर और बोधगया भारत के पहले पूर्ण रूप से हरित ऊर्जा शहर के रूप में स्थापित हैं।

❇️ 11. मगध राज्य की पहली राजधानी कौन सा शहर था?

A. पाटलिपुत्र
B. राजगीर
C. गया
D. इनमें से कोई भी नहीं

Ans: B

व्याख्या: राजगीर बिहार के नालंदा जिले का एक प्राचीन शहर है। इसे गिरिव्रज कहा जाता था और ये मगध की पहली राजधानी थी।

❇️ 12. निम्नलिखित में से कौन सा भारत में एक राष्ट्रीय स्तर का स्टॉक एक्सचेंज है?

A. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज
B. मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज
C. कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज
D. इनमें से कोई भी नहीं

Ans: A

व्याख्या: भारत में दो स्टॉक एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज राष्ट्रीय स्तर पर हैं।

❇️ 13. स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे?

A. आर के शनमुखम चेट्टी
B. लियाकत अली खान
C. जॉन मथाई
D. जवाहर लाल नेहरू

Ans: A

व्याख्या: आर के शनमुखम चेट्टी स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे। वह 15 अगस्त 1947 से 17 अगस्त 1948 तक वित्त मंत्री रहे।

❇️ 14. स्वतंत्र भारत की पहली महिला वित्त मंत्री कौन थी?

A. इंदिरा गांधी
B. सरोजिनी नायडू
C. निर्मला सीतारमण
D. इनमें से कोई नहीं

Ans: A

व्याख्या: इंदिरा गांधी ने 16 जुलाई 1969 से 27 जून 1970 तक स्वतंत्र भारत की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया।

❇️ 15. एएम ट्यूनिंग पुरस्कार 2020 के विजेता कौन हैं?

A. मार्क जकरबर्ग
B. अल्फ्रेड वी अहो
C. बिल गेट्स
D. नरेंद्र मोदी

Ans: B

व्याख्या: अल्फ्रेड वी. अहो ने मौलिक एल्गोरिदम और सिद्धांत अंतर्निहित प्रोग्रामिंग भाषा कार्यान्वयन पर अपने शोध और प्रभावशाली पाठ्यपुस्तकों के लिए एएम ट्यूरिंग पुरस्कार 2020 जीता है।

❇️ 16. फीफा ने किस देश के फुटबॉल महासंघ को निलंबित कर दिया है?

A. इंगलैंड
B. पाकिस्तान
C. म्यांमार
D. ब्राज़िल

Ans: B

व्याख्या: तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण फीफा काउंसिल ब्यूरो ने 7 अप्रैल 2021 को तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (PFF) को निलंबित कर दिया।

❇️ 17. फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स 2021 के अनुसार दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति कौन है?

A. जेफ बेजोस
B. एलोन मस्क
C. बिल गेट्स
D. मार्क जकरबर्ग

Ans: A

व्याख्या: फोर्ब्स के रियल-टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स 2021 के अनुसार, अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया में सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शीर्ष पर रहे हैं, जिनकी नेटवर्थ US $ 188.5 बिलियन है।

❇️ 18. हाल ही में एक देश ने वैक्सीन पासपोर्ट जारी करने से इनकार कर दिया है। नीचे सूचीबद्ध लोगों में देश का नाम चुनें:

A. यूके
B. अमेरीका
C. चीन
D. रूस

Ans: B

व्याख्या: 6 अप्रैल 2021 को सूचित किया गया था कि संयुक्त राज्य अमेरिका वैक्सीन पासपोर्ट जारी नहीं करेगा।

Address

Jodhpur
Lohawat

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when OM SINGH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to OM SINGH:

Share

Category