LORMI Mungeli News1

LORMI Mungeli News1 “Latest News | Breaking Updates | Political & Tech Insights” Businessman,Politician,Journalist,Social Worker,Astrologer,Former

 #बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चैम्पियन, मुंगेली के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन चार दिवसीय राज्य स्तरीय आयोजन में शतरंज एवं...
04/09/2026

#बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चैम्पियन, मुंगेली के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन
चार दिवसीय राज्य स्तरीय आयोजन में शतरंज एवं नेटबॉल के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

लोरमी - मुंगेली में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का चार दिवसीय आयोजन का समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समापन समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। मार्च पास्ट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, एकता और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का जिले में आयोजन गौरव की बात: विधायक

मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक श्री मोहले ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मुंगेली जिले के लिए गौरव की बात है। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और टीम भावना का विकास करता है। #शतरंज एवं नेटबॉल जैसे खेलों में प्रतिभागियों ने जिस उत्साह और लगन के साथ हिस्सा लिया, वह सराहनीय है। उन्होंने प्रतियोगिता में चयनित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पढ़ाई के साथ #खेलकूद भी जरूरी: कलेक्टर

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक क्षमता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करता है। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उनकी प्रतिभा को उचित मंच और मार्गदर्शन मिले। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 26वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं सभी सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन एवं गतिविधियों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों की सहभागिता, खेल प्रदर्शन तथा आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
26वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने प्रथम, बिलासपुर ने द्वितीय तथा दुर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में बिलासपुर प्रथम, रायपुर द्वितीय तथा सरगुजा तृतीय स्थान पर रहा। 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने प्रथम, दुर्ग ने द्वितीय तथा बिलासपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग प्रथम, बिलासपुर द्वितीय तथा रायपुर तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार 19 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय तथा सरगुजा तृतीय स्थान पर रहा। 19 वर्ष बालिका वर्ग में भी बिलासपुर ने प्रथम, दुर्ग ने द्वितीय तथा रायपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित नेटबॉल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय तथा दुर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय तथा दुर्ग ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों तथा टीमों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता विजय कुमार वर्मा , सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में आयोजित हुआ । शतरंज खेल के संयोजक सुबोध कुमार सिंह व नेटबॉल खेल के संयोजक निर्मल जांगड़े थे। बिलासपुर संभाग के दल प्रबंधक अनिल शर्मा थे ।मास्टर ऑफ़ सेरेमनी राजेंद्र साहू थे ।सभी ऑफिसियल कीर्ति सिंह , अशोक यादव , संदीप कुर्रे , अजय बघेल , राहुल वर्मा , चंद्रकांत देवांगन , सद्दाम हुसैन ,गजेन्द्र ध्रुव,किशन डहरिया ,रामावतार , अनंत परेरा, वेंकटेश्वर दास मानिक पूरी , देवेंद्र सिंहा, ओमप्रकाश वंदे ,राजेश पाटले का भरपूर सहयोग मिला इनके सामूहिक प्रयास से प्रतियोगिता पूर्ण सफल हुआ । प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु सभी व्यायाम शिक्षको को एवं आवास संयोजक प्राचार्य पी एम श्री सेजेस दाउ पारा, प्राचार्य रैम्बो मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल, प्राचार्य विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल एवं प्राचार्य अध्ययन इंटरनेशनल स्कूल मुंगेली एवं अन्य सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया ।
समापन समारोह के अंतिम चरण में अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के प्रतीकात्मक ध्वज को उतारा गया और उसे डीईओ को सौंपा गया। इसके साथ ही 26वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन का औपचारिक समापन हुआ।सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया। मंच संचालन डीएमसी अशोक सोनी ने किया।


#छत्तीसगढ़
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़










न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता : नक्सली डंप बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त, नक्सली सदस्य भी गिरफ्तारबीजापुर। जिले में ...
30/08/2026

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता : नक्सली डंप बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त, नक्सली सदस्य भी गिरफ्तार
बीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बासागुड़ा और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध नक्सली सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल में घेराबंदी कर बोगम लखमू पिता पाण्डू (39 वर्ष), निवासी चिन्नागेलूर, थाना तर्रेम को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के चिन्नागेलूर DAKMS सदस्य के रूप में काम करने और नक्सलियों की विस्फोटक सामग्री को छिपाने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।

आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान पुलिस ने 50,050 रुपये नगद, एक BGL लॉन्चर, 18 BGL सेल, 12 तीर बम, एक हैंड ग्रेनेड, .303 के 15 जिंदा राउंड, 31 BGL कार्ट्रिज, एक INSAS खाली मैगजीन, बिजली के वायर, तीन राउंड चार्जर और एक ईमीटर लीड बरामद किया।

पुलिस ने बरामद सभी सामग्रियों को विधिवत सीलबंद कर पंचनामा तैयार किया। मामले में आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


#छत्तीसगढ़
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़










न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers

Nepal Flash Floods:  #नेपाल में बाढ़ के बीच  #काठमांडू गए  #राजस्थान के 45 तीर्थ यात्री,  #तमिलनाडु के 37 तो  #बंगाल के ...
27/08/2026

Nepal Flash Floods: #नेपाल में बाढ़ के बीच #काठमांडू गए #राजस्थान के 45 तीर्थ यात्री, #तमिलनाडु के 37 तो #बंगाल के 32… नेपाल में आई फ्लैश फ्लड में #भारत के किस राज्य के कितने लोग लापता, उनकी आ गई पूरी लिस्ट

नेपाल और चीन सीमा पर बाढ़ की खबरों के बीच राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नेपाल गए 45 तीर्थ यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। देवस्थान विभाग के एडीसी गीतेश श्री और उप सचिव आलोक सैनी के अनुसार राजस्थान से रोजाना 45 वरिष्ठ नागरिकों को पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए नेपाल भेजा जा रहा है। विभाग का कहना है कि काठमांडू में बाढ़ का कोई असर नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित राजस्थान लौट रहे हैं। इसी बीच बुधवार को भी 45 यात्रियों का एक और दल नेपाल के लिए रवाना हुआ।

#दिल्ली से काठमांडू तक की यात्रा
देवस्थान विभाग के एडीसी गीतेश श्री ने बताया कि यात्री दिल्ली से शाम 4 बजे उड़ान भरते हैं। अगले दिन काठमांडू में पशुपतिनाथ के दर्शन करने के बाद दोपहर 2 बजे काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान पकड़ते हैं।

विभाग के मुताबिक इस साल 21 जुलाई से काठमांडू की यात्रा शुरू हुई है। अब तक करीब 800 से अधिक तीर्थ यात्री इस यात्रा का लाभ उठा चुके हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाका काठमांडू से दूर
देवस्थान विभाग के अधिकारियों के अनुसार नेपाल और चीन की सीमा पर जिस इलाके में बाढ़ आई है, उसका काठमांडू पर असर नहीं है। विभाग का कहना है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नेपाल गए सभी यात्री सुरक्षित हैं और अपनी यात्रा पूरी कर राजस्थान लौट रहे हैं।

#अमरनाथयात्रा से लौटे #यात्री ने जताया आभार
राजस्थान से अमरनाथ यात्रा पर गए राजकुमार गोयल ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही यात्रा से लौटे हैं। उनके मुताबिक यात्रा अच्छी रही।

नेपाल में बाढ़ की जानकारी सामने आने के बाद गोयल ने समय पर घर लौट आने पर भगवान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय से घर लौटना ईश्वर की कृपा रही।

टूर ऑपरेटर भी दे रहे जानकारी
नेपाल यात्रा को लेकर टूर ऑपरेटर महेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल उनका कोई ग्रुप नेपाल के दौरे पर नहीं है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर उनके टूर में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया जाता है।

फिलहाल राजस्थान के देवस्थान विभाग का कहना है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत काठमांडू जाने वाले यात्रियों की यात्रा सामान्य रूप से जारी है।

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ में 160 लोगों की मौत हो गई। नेपाल में 157 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई, जबकि 1000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। जबकि नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद 130 से ज्यादा भारतीय लापता हैं, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा के श्रद्धालु भी हैं। नेपाल में आए बाढ़ में तमिलनाडु, #पश्चिमबंगाल #केरल राजस्थान और #उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों के लोग लापता हैं। नेपाल में आई फ्लैश फ्लड का सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के पर्यटकों पर पड़ा है। तमिलनाडु के 37 तो बंगाल के 32 पर्यटक बाढ़ के बाद से लापता हैं।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक तमिलनाडु से गए 57 पर्यटकों में से 37 का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। जबकि 20 लोगों से संपर्क हो चुका है। ये सभी हिमालय के एक मंदिर की तरफ जा रहे थे। कोयंबटूर की ईशा फाउंडेशन ने बताया कि उसके 77 सदस्य एक इमिग्रेशन सेंटर पर मौजूद थे और उनका कोई अता-पता नहीं है, हालांकि संस्था के मुताबिक 495 लोग सुरक्षित लौट चुके हैं।

#कोलकाता से गए 32 लोगों का एक ग्रुप भी लापता है। यह दल 21 अगस्त को रवाना हुआ था और अगले दिन नेपाल पहुंचा था। बुधवार सुबह जब यह टीम रसुवागढ़ी में तिब्बत जाने के लिए इमिग्रेशन दफ्तर में मौजूद थे, तभी बाढ़ आ गई। तब से किसी का कोई संपर्क नहीं हो पाया है. पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए हेल्पलाइन जारी की है।

#महाराष्ट्र के सात पर्यटक भी फंसे हुए थे जिनमें से #मुंबई और पुणे के चार लोगों से संपर्क हो चुका है। बाकी तीन से संपर्क करने की कोशिश जारी है। राज्य सरकार ने मंत्रालय में 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया है।

केरलम के 36 पर्यटकों का दल सुरक्षित बताया गया है और प्रभावित इलाकों से दूर है। राज्य ने नोर्का-रूट्स के जरिए हेल्पडेस्क शुरू किया है। सिक्किम, ओडिशा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ सरकारों ने भी अपने-अपने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए लोगों से मदद के लिए संपर्क करने की अपील की है।


#छत्तीसगढ़
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़










न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers

‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस ने किया स्पष्ट ऐलान, कहा- 28 अक्टूबर 1937 का वर्जन ही पार्टी गाएगी  कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ...
20/08/2026

‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस ने किया स्पष्ट ऐलान, कहा- 28 अक्टूबर 1937 का वर्जन ही पार्टी गाएगी कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में ‘वंदे मातरम’ को लेकर एक बड़े फैसले के तहत पार्टी ने यह साफ किया है कि उसके कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के केवल पहले दो अंतरा ही गाए जाएंगे. बैठक में कई नेताओं ने 1937 के पार्टी के स्टैंड को दोहराया. राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी ने साल 1937 में अपनाए गए अपने ऐतिहासिक प्रस्ताव और रुख पर दोबारा मुहर लगा दी है.

वहीं BJP ने निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस एक बार फिर 90 साल पुरानी गलती दोहरा रही है. कांग्रेस ने खुलकर एलान कर दिया है कि वो वंदे मातरम को पूरा नहीं गाएंगे.

की बैठक में वंदे मातरम को लेकर 1937 के कांग्रेस के फैसले का जिक्र किया गया. उस समय CWC की बैठक में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद और गोविंद वल्लभ पंत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. जयराम रमेश ने बताया कि रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह के बाद उस प्रस्ताव को पारित किया गया था.
दरअसल, यह विवाद 15 अगस्त को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह से शुरू हुआ था. जिसमें राष्ट्रीय गीत के गायन के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी आपस में बातचीत करते दिखे. BJP ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय गीत गाते समय सोनिया गांधी ने रोका था. जिसके बाद से यह इश्यू बनता चला गया.
CWC की बैठक में आगामी परिसीमन प्रक्रिया को लेकर भी पार्टी ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि लोकसभा सीटों की मौजूदा संख्या बढ़ाने की जरूरत नहीं है.
वहीं BJP के रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने 90 साल पहले मुस्लिम लीग के दबाव में जो गलती की थी, उसे मुस्लिम वोट के चक्कर में कांग्रेस आज भी दोहरा रही है. इस पर महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने पलटवार करते हुए कहा कि BJP उन्हें देशभक्ति ना सिखाए.
मुख्य रूप से इस बात को समझा जाए तो राज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि हमारा स्टैंड पहले दिन से बिल्कुल साफ रहा है, 28 अक्टूबर 1937 का जो वर्जन है, 24 जनवरी 1950 संविधान सभा के आखिरी बैठक में, डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने दोहराया था कि जन-गन-मन राष्ट्रीय गान होगा और वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत होगा.
#वन्देमातरम
#छत्तीसगढ़
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़










न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers

  हाई वोल्‍टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्‍तान को 5-3 से रौंदकर किया बाहर, टॉप-8 में बनाई जगह, कप्तान हरमनप्रीत और अभिषेक...
20/08/2026

हाई वोल्‍टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्‍तान को 5-3 से रौंदकर किया बाहर, टॉप-8 में बनाई जगह, कप्तान हरमनप्रीत और अभिषेक ने दागे 2-2 गोल

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे इंतजार के बाद हुआ महामुकाबला टीम इंडिया के नाम रहा। नीदरलैंड्स के आम्सटलवेन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए पूल-D के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अगले चरण यानी टॉप-8 में जगह पक्की कर ली है। वहीं पाकिस्तान का वर्ल्ड कप अभियान खत्म हो गया।

दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में करीब 16 साल बाद मुकाबला हुआ था। पिछली बार 2010 में दिल्ली में खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। 2026 में दोनों टीमें फिर आमने-सामने आईं तो भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की।

शुरुआत से ही भारत का दबदबा
मैच की शुरुआत से भारतीय टीम ने आक्रामक हॉकी खेली। भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद पर कब्जा बनाए रखते हुए पाकिस्तान के सर्कल में लगातार दबाव बनाया।

भारत को इसका फायदा पांचवें मिनट में मिला, जब कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत यहीं नहीं रुका। 11वें मिनट में अभिषेक ने गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया।

पहले क्वार्टर के अंत तक भारत ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया और 2-0 की बढ़त के साथ आगे रहा।

दूसरे क्वार्टर में गोलों की बारिश
दूसरे क्वार्टर में मुकाबला पूरी तरह बदल गया। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और इस दौरान कुल चार गोल हुए।

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 21वें मिनट में एक और गोल कर अपना खाता बढ़ाया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी तुरंत जवाब दिया। हन्नान शाहिद ने 22वें मिनट में पाकिस्तान के लिए पहला गोल किया।

इसके बाद 24वें मिनट में अभिषेक ने अपना दूसरा गोल दागकर भारत को 4-1 की बढ़त दिला दी। पाकिस्तान ने फिर वापसी की कोशिश की और सुफियान खान ने 25वें मिनट में गोल कर अंतर को कम किया।

दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने तक भारत 4-2 से आगे था।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने फिर बनाई बड़ी बढ़त
हाफ टाइम के बाद पाकिस्तान ने मैच में वापसी के लिए दबाव बढ़ाने की कोशिश की। हालांकि भारतीय डिफेंस ने पाकिस्तान के हमलों को लगातार रोकते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी।

35वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हार्दिक सिंह ने इस मौके को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की और भारत का स्कोर 5-2 कर दिया। तीसरे क्वार्टर के बाद भारत के पास तीन गोल की बढ़त थी। पाकिस्तान के सामने आखिरी 15 मिनट में मैच बचाने की बड़ी चुनौती थी।

आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान ने किया गोल, लेकिन वापसी नहीं कर सका
चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ने आक्रामक रुख अपनाया। उसे इसका फायदा 46वें मिनट में मिला, जब हन्नान शाहिद ने अपना दूसरा गोल कर दिया। स्कोर 5-3 होने के बाद पाकिस्तान ने लगातार हमले किए और भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने रक्षात्मक मोर्चे पर संयम बनाए रखा। भारत ने पाकिस्तान को आगे कोई गोल नहीं करने दिया। आखिरकार मैच खत्म होने पर स्कोर भारत के पक्ष में 5-3 रहा।

हरमनप्रीत और अभिषेक रहे भारत के स्टार
भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक का सबसे बड़ा योगदान रहा। दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो गोल किए।

भारत के पांच गोलों में:

हरमनप्रीत सिंह – 2 गोल

अभिषेक – 2 गोल

हार्दिक सिंह – 1 गोल

पाकिस्तान की ओर से:

हन्नान शाहिद – 2 गोल

सुफियान खान – 1 गोल

मैच के दौरान कुल चार ग्रीन कार्ड भी दिखाए गए। इनमें दो भारतीय खिलाड़ियों और दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मिले। भारत के आदित्य अर्जुन को एक येलो कार्ड भी मिला।

16 साल बाद फिर भारत की जीत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें लंबे समय बाद आमने-सामने आईं। इससे पहले दोनों का मुकाबला 2010 में दिल्ली में हुआ था। उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था।

इसके बाद दोनों टीमों की वर्ल्ड कप में भिड़ंत नहीं हुई। 2026 में आम्सटलवेन में हुए मुकाबले ने इस लंबे इंतजार को खत्म किया और भारत ने 5-3 की जीत के साथ पाकिस्तान के खिलाफ अपनी बढ़त कायम रखी।

भारत टॉप-8 में, पाकिस्तान का सफर खत्म
पाकिस्तान के खिलाफ जीत भारत के लिए सिर्फ प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं थी, बल्कि टूर्नामेंट के लिहाज से भी बेहद अहम थी। तीन मैचों के बाद भारत ने 6 अंक हासिल कर लिए हैं।

भारत ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे दो में जीत और एक में हार मिली है। टीम पूल-D में दूसरे स्थान पर है और टॉप-8 में पहुंच चुकी है।

दूसरी ओर पाकिस्तान के तीन मैचों में सिर्फ एक अंक है। टीम को दो मुकाबलों में हार मिली, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। इस प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

पूल-D की स्थिति
टीम मैच जीत ड्रॉ हार अंक
इंग्लैंड 3 3 0 0 9
भारत 3 2 0 1 6
पाकिस्तान 3 0 1 2 1
वेल्स 3 0 1 2 1
इंग्लैंड तीनों मुकाबले जीतकर 9 अंकों के साथ पूल में पहले स्थान पर है। भारत 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान और वेल्स के खाते में एक-एक अंक है।

भारत के लिए अगले दौर की राह साफ
पाकिस्तान के खिलाफ यह जीत भारत के लिए टूर्नामेंट के अगले चरण में जाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रही। टीम ने पूल चरण में दो जीत दर्ज कर अपने अभियान को मजबूत किया है।

अब भारतीय टीम की नजरें अगले दौर में बेहतर प्रदर्शन करने पर होंगी। पाकिस्तान के खिलाफ 5-3 की जीत से टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा। वहीं पाकिस्तान के लिए यह हार वर्ल्ड कप अभियान का अंत साबित हुई।

16 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई दोनों टीमों के बीच मुकाबला गोलों और रोमांच से भरपूर रहा, लेकिन अंत में एक बार फिर बाजी भारत के हाथ लगी।

#हॉकी #हॉकीवर्ल्डकप #हॉकीगेम्स #हॉकीप्लेयर #हॉकीसमाचार
#छत्तीसगढ़
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़










न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers

मोदी सरकार का एलन मस्क को सख्त संदेश; कहा- देश का कानून मानना होगा, Elon Musk की कंपनी X लाने जा रही नया नियम  X New Con...
19/08/2026

मोदी सरकार का एलन मस्क को सख्त संदेश; कहा- देश का कानून मानना होगा, Elon Musk की कंपनी X लाने जा रही नया नियम

X New Content Takedown Rules: एलन मस्क की कंपनी एक्स (X) ने नया नियम लाने की घोषणा की है। इसके तहत सरकारों की तरफ से भेजे जाने वाले कंटेंट हटाने के अनुरोध अब सार्वजनिक रूप से दिखाई देंगे। X के नये नियम पर मोदी सरकार (Modi government) ने एलन मस्क को सख्त संदेश दिया है। सरकार ने साफ कहा कि देश का कानून मानना होगा। भारत में काम करना है तो इस देश का नियम मानना होगा।

दरअसल X ने एक नया नियम लाने की बात कही है जिसके तहत किसी भी सरकार की तरफ से भेजा गया कंटेंट हटाने का अनुरोध अब सार्वजनिक रूप से दिखाई देगा। इसका मतलब है कि अगर कोई सरकार X से कोई पोस्ट या कंटेंट हटाने के लिए कहती है तो यह जानकारी यूजर्स को भी नजर आएगी।
इस मामले की शुरुआत तब हुई जब खुद एलन मस्क ने शनिवार को X पर एक नए एल्गोरिदम की जानकारी शेयर की। मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा कि अब सरकारों की तरफ से मांगी जाने वाली किसी भी तरह की सेंसरशिप साफ तौर पर सबको दिखाई देगी। यानी पहले जो कंटेंट हटाने के अनुरोध गुप्त रहते थे या आम यूजर्स की नजर से दूर रहते थे, अब उनकी जानकारी खुलेआम सामने आएगी। X के इस नए बदलाव से टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया की दुनिया में पारदर्शिता को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है।

मस्क के इस ऐलान के बाद जब सरकार के एक अधिकारी से X के इन नए नियमों पर कहा कि चाहे X कोई भी नया नियम लाए, उसे भारत में काम करते हुए यहां के कानून का पालन करना ही होगा। सरकार की तरफ से यह बयान इस बात का संकेत माना जा रहा है कि X के नए फीचर से सरकार को कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि सरकार का रुख साफ है कि नियम चाहे जो भी हों, कानून का पालन जरूरी है।

संजय राउत ने मस्क के फैसले का स्वागत किया

इस पूरे मामले में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। संजय ने एलन मस्क के फैसले का स्वागत किया है। संजय राउत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- एलन मस्क ने फ्रीडम ऑफ़ एक्सप्रेशन के लिए एक अहम कदम उठाया है। X पर पोस्ट हटाने या रोक लगाने के सभी सरकारी ऑर्डर अब पब्लिक डोमेन में रखे जाएंगे।
यह ट्रांसपेरेंसी सेंसरशिप का असली चेहरा सामने लाएगी। हर प्लेटफॉर्म को यही रास्ता अपनाना चाहिए। अगर कोई सरकार कंटेंट हटाना चाहती है, तो उसे खुले तौर पर ऐसा करना चाहिए — छिपकर नहीं।


#छत्तीसगढ़
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़










न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers

     बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर, देखें लिस्ट… #रायपुर छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक...
18/08/2026

बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर, देखें लिस्ट…

#रायपुर छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
इन जिलों के बदले गए #कलेक्टर
रणबीर शर्मा — संचालक, समाज कल्याण से कलेक्टर गरियाबंद।
कुंदन कुमार — कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर कांकेर।
अमृत विकास तोपनो — कलेक्टर सक्ती से कलेक्टर मुंगेली।
जयश्री जैन — संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से कलेक्टर सक्ती।
तुलिका प्रजापति — कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से कलेक्टर कबीरधाम।
तनुजा सलाम — संचालक, खेल एवं युवा कल्याण से कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।

#मंत्रालय और #विभागों में भी बदलाव
सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

आर. शंगीता को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

भुवनेश यादव को वर्तमान दायित्वों के साथ आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रिमिजियुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है। उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

हिना अनिमेष नेताम को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गजेन्द्र सिंह ठाकुर को वर्तमान दायित्वों के साथ संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग बनाया गया है। उन्हें संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

#नागरिकआपूर्तिनिगम की जिम्मेदारी भी बदली
भोसकर विलास संदिपान (IAS) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद इफ्फत आरा (IAS) नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

IFS #अधिकारी की सेवाएं #वनविभाग को वापस
विवेक आचार्य (IFS), जो वर्तमान में प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर थे, उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।

देखिये आदेश कॉपी नीचे देखे


#छत्तीसगढ़
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़










न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers

      में  #भारत ने जीत के साथ किया अभियान का आगाज, वेल्स को 3-1 से रौंदा, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे दो गोल #भारतीय ...
16/08/2026

में #भारत ने जीत के साथ किया अभियान का आगाज, वेल्स को 3-1 से रौंदा, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे दो गोल

#भारतीय #पुरुष #हॉकी #टीम ने एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। एम्स्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम में शनिवार को खेले गए पूल डी के मुकाबले में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराकर तीन अंक अपने नाम किए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि संजय ने भी एक गोल किया। वेल्स की ओर से सैम वेल्श ने एक गोल किया, लेकिन भारतीय टीम की मजबूत शुरुआत को रोकने के लिए यह काफी नहीं था।

पहले क्वार्टर में ही भारत ने बनाई बढ़त
भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और वेल्स पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम को शुरुआती मिनटों में कई पेनल्टी कॉर्नर मिले और आठवें मिनट में संजय ने इसका फायदा उठाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

संजय के गोल के कुछ ही मिनट बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी अपना दम दिखाया। 11वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को उन्होंने शानदार ड्रैग-फ्लिक के जरिए गोल में बदल दिया। इसके साथ ही भारत की बढ़त 2-0 हो गई।

पहले क्वार्टर में दो गोल खाने के बाद वेल्स ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उसके हमलों को ज्यादा खतरनाक नहीं बनने दिया।

दूसरे क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल
दूसरे क्वार्टर में भारत के पास बढ़त बढ़ाने का मौका आया, लेकिन टीम मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल सकी। दूसरी ओर वेल्स भी भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में कामयाब नहीं हुआ।

पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक भारत 2-0 से आगे था।

हरमनप्रीत ने फिर दागा गोल
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने एक बार फिर आक्रमण तेज किया। 43वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर अपनी ड्रैग-फ्लिक का शानदार इस्तेमाल करते हुए गेंद को गोल में पहुंचा दिया।

यह हरमनप्रीत का मैच में दूसरा गोल था और इसके साथ भारत ने 3-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।

तीन गोल से पिछड़ने के बाद वेल्स ने चौथे क्वार्टर में कुछ अच्छे हमले किए। टीम ने भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाने की कोशिश की और आखिरकार 56वें मिनट में सैम वेल्श ने फील्ड गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया।

हालांकि, भारतीय टीम ने इसके बाद अपनी रक्षापंक्ति को मजबूती से संभाला और वेल्स को दूसरा गोल करने का मौका नहीं दिया। अंतिम सीटी बजने के साथ भारत ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अब इंग्लैंड से होगा सामना
वेल्स के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम का अगला मुकाबला 17 अगस्त को इंग्लैंड से होगा। यह मैच भी एम्स्टेलवीन में खेला जाएगा। इसके बाद 19 अगस्त को भारत की भिड़ंत अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगी। भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स पूल डी में शामिल हैं।

भारत की नजर इस बार सिर्फ पूल चरण में अच्छा प्रदर्शन करने पर नहीं, बल्कि 51 साल से चले आ रहे विश्व कप खिताब के सूखे को खत्म करने पर है। भारत ने आखिरी बार 1975 में विश्व कप ट्रॉफी जीती थी, जब उसने फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।

वेल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही भारत ने रचा इतिहास

वेल्स के खिलाफ मुकाबला भारतीय हॉकी के लिए एक और वजह से बेहद खास रहा। इस मैच में मैदान पर उतरते ही भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के सभी 16 संस्करणों में हिस्सा लेने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया।

भारतीय टीम ने 1971 में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित पहले विश्व कप से अपना सफर शुरू किया था। अपने पदार्पण टूर्नामेंट में भारत ने कांस्य पदक जीता था। 1973 में टीम फाइनल तक पहुंची, जबकि 1975 में कुआलालंपुर में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर पहली और अब तक की एकमात्र विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

इसके बाद भारत को विश्व कप खिताब के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 1982 में मुंबई में पांचवां, 1986 में लंदन में 12वां, 1990 में लाहौर में 10वां और 1994 में सिडनी में पांचवां स्थान हासिल किया। 1998 में टीम नौवें स्थान पर रही। 2002 में भारत 10वें, 2006 में 11वें, 2010 में आठवें, 2014 में नौवें और 2018 में छठे स्थान पर रहा। 2023 के पिछले विश्व कप में भारतीय टीम नौवें स्थान पर रही।

इस बार हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम के सामने 51 साल के इंतजार को खत्म करने की चुनौती है। वेल्स के खिलाफ जीत से भारत ने अभियान की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक की है, लेकिन आगे इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ असली परीक्षा होगी।


#छत्तीसगढ़
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़










न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers

 #स्वतंत्रतादिवस       #स्वतंत्रतादिवस2026   #छत्तीसगढ़     #लोरमी_को_सौगात  #लोरमी_के_गौरव  #लोरमीमुंगेलीन्यूज़    #छत्ती...
15/08/2026

#स्वतंत्रतादिवस #स्वतंत्रतादिवस2026

#छत्तीसगढ़
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़










न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers

Address

Main Raod
Lormi
495115

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LORMI Mungeli News1 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to LORMI Mungeli News1:

Shortcuts

Share