Magic Hands by Priti

Magic Hands by Priti Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Magic Hands by Priti, Digital creator, Lucknow.

Magic Hands by Priti में आपका स्वागत है! 💖
यहाँ आपको मिलेंगे ढेरों मज़ेदार और क्रिएटिव आइडियाज़ —
🎨 DIY क्राफ्ट्स जो पुराने सामान को नया रूप देंगे
🧪 आसान व दिलचस्प साइंस एक्सपेरिमेंट्स जो सीखने को मज़ेदार बनाएं

18/02/2026

गांव की देसी मल्टी विटामिन रोटी

16/02/2026

Desi Upma Recipe

23/12/2025

वाराणसी के सिगरा थाने में आज एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला. 10 वर्षीय सूर्यांश, जो कक्षा 3 का छात्र है और उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के कुथिया गांव का निवासी है, को एक दिन के लिए थाने का SHO बनाया गया. सूर्यांश कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका इलाज होमी भाभा कैंसर अस्पताल, वाराणसी में चल रहा है. बचपन से पुलिस अधिकारी बनने की उनकी इच्छा थी, जिसे मेक-अ-विश फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने पूरा किया. SHO की कुर्सी पर बैठते ही सूर्यांश ने कहा, ‘जो गलत काम करेगा, उसे पकड़ेंगे’

01/12/2025

1990 की फिल्म आशिकी से मशहूर हुए राहुल रॉय हाल ही में फिल्म का पॉपुलर ट्रैक 'सांसों की जरूरत है जैसे' गाकर वायरल हो गए. 59 साल के राहुल रॉय बिहार में मशहूर मैथ टीचर आरके श्रीवास्तव की भतीजी की शादी में शामिल हुए. वह सूट पहने हुए अपने उसी पॉपुलर लुक में नजर आए. एक हाथ में गिटार लिए अपने हिट गाने पर लिप-सिंक कर रहे थे जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और तेजी से पॉपुलर हो गया. इसके तुरंत बाद उन्हें फैंस को ग्रीट करते और उनसे बातचीत करते भी देखा गया.

30/11/2025

नोएडा का एक IT इंजीनियर… अच्छी सैलरी, बड़ा फ्लैट और शानदार जिंदगी। लेकिन एक गलत फैसला—“बेहतर जॉब मिल जाएगी”—उसकी दुनिया हिलाकर रख गया।
क्रिएटर Nomadic Teju ने Instagram पर अपने दोस्त की ये सच्ची कहानी शेयर की है। ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी में 1–2 करोड़ के फ्लैट और ₹35,000 किराए के बीच जिंदगी चलाना तब मुश्किल हो गया जब IT सेक्टर में हायरिंग अचानक थम गई।
नौकरी गई… EMI नहीं।
खर्चे बढ़े… इनकम जीरो।
मजबूरी में परिवार को गाँव भेजना पड़ा, और खुद एक छोटे किराए के अपार्टमेंट में अकेले रहना पड़ रहा है।
💔 EMI बची, सपने टूट गए।
जीवन चलाने के लिए अब वही IT इंजीनियर रैपिडो राइडर बन गया है। कभी-कभी फ्रीलांस काम भी करता है, लेकिन हर महीने EMI का पहाड़ जस का तस खड़ा है।
इस कहानी ने ऑनलाइन एक बड़ी बहस छेड़ दी—
AI के बढ़ते असर, IT में स्किल्स की कमी और प्राइवेट नौकरी की अनिश्चितता को लेकर।
यूज़र्स ने भी कड़वी हकीकत लिखी—
👉 “30 साल का होम लोन कभी मत लेना, प्राइवेट जॉब वालों के लिए जाल है!”
👉 “फेक लाइफस्टाइल ही मिडिल क्लास को खत्म कर रही है।”
👉 “मार्केट में नौकरी है… स्किल नहीं है!”
ये सिर्फ एक इंजीनियर की कहानी नहीं—ये आज के लाखों युवाओं की सच्चाई है, जो अनिश्चित नौकरियों और भारी लोन के बीच फँसे हैं।
कभी-कभी एक EMI, पूरी जिंदगी बदल देती है। 😔

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Magic Hands by Priti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share