Bundelkhandi Manch

Call Directions Contact the business

Bundelkhandi Manch Bundelkhandi Manch

05/08/2026

मंत्री मनोहर लाल पंथ महरौली विधायक
को लेकर इंजीनियर हाकिम सिंह लोधी भारतीय जनता पार्टी ललितपुर ने की टिप्पणी

13/07/2026

स्वर्गीय श्री राजा राम गोस्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इंजीनियर दीपक शर्मा ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने इस मामले में तत्काल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार है, यहां किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इस घटना में शामिल हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
साथ ही उन्होंने ललितपुर जिला प्रशासन से अपील की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

💐 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 💐"मुझे अपना स्वाभिमान प्राणों से भी प्यारा है।"— स्वर्गीय अध्यापक श्री राजाराम गोस्वामी जीयह केवल...
13/07/2026

💐 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 💐
"मुझे अपना स्वाभिमान प्राणों से भी प्यारा है।"
— स्वर्गीय अध्यापक श्री राजाराम गोस्वामी जी
यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि उनके संपूर्ण जीवन का परिचय था। उन्होंने अपने जीवन में सदैव सत्य, स्वाभिमान, सादगी और ईमानदारी के मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया। एक आदर्श शिक्षक के रूप में उन्होंने अनेक विद्यार्थियों के जीवन को ज्ञान और संस्कारों से आलोकित किया।

उनका आकस्मिक निधन समाज और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श और उनके सिद्धांत सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि। 🌹

ब्रेकिंग न्यूज़ स्क (ललितपुर – ICSE तीसरा विद्यालय)ललितपुर में शिक्षा का नया अध्याय – ICSE का तीसरा विद्यालय मिला, बड़ी ...
01/07/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ स्क (ललितपुर – ICSE तीसरा विद्यालय)
ललितपुर में शिक्षा का नया अध्याय – ICSE का तीसरा विद्यालय मिला, बड़ी उपलब्धि
Shiksha Colonel’s Academy को ICSE मान्यता, जिले को मिला तीसरा ICSE स्कूल
“बुंदेलखंड के ललितपुर से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है… जहां शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है… ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त कर Shiksha Colonel’s Academy अब जिले का तीसरा ICSE विद्यालय बन गया है…”
ललितपुर जनपद में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम सामने आया है। Shiksha Colonel’s Academy को ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त हो गई है, जिससे यह जिले का तीसरा ICSE विद्यालय बन गया है।
यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे ललितपुर के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।
ICSE बोर्ड अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, मजबूत बेसिक कॉन्सेप्ट और इंग्लिश मीडियम सिस्टम के लिए जाना जाता है। ऐसे में जिले में तीसरे ICSE स्कूल का जुड़ना शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाई देने वाला कदम माना जा रहा है।
भरत श्रीवास्तव – प्रबंधक
“मान्यता मिलने के बाद अब ललितपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होगी। हमारा प्रयास रहेगा कि कम खर्च में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि हर वर्ग का बच्चा इसका लाभ उठा सके।”
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सरकार और संबंधित विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
साथ ही कहा कि— “यह उपलब्धि हम ललितपुर की जनता और यहां के शिक्षा क्षेत्र को समर्पित करते हैं।”
छात्रों को अब लोकल स्तर पर ICSE शिक्षा मिलेगी
बाहर शहरों में जाने की जरूरत होगी कम
शिक्षा में क्वालिटी और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी
जिले की शिक्षा पहचान को मिलेगा नया आयाम
“कुल मिलाकर, ललितपुर में ICSE के तीसरे विद्यालय की मान्यता जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक नई दिशा और नई उम्मीद लेकर आई है…”

30/06/2026

युवा जोश के प्रतीक भाजपा नेता इंजीनियर दीपक शर्मा
1 जुलाई से ललितपुर (UP-94) में गांव-गांव जनसंपर्क अभियान की करेंगे शुरुआत।
जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ
हर गांव, हर व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य।

ललितपुर से बड़ी खबरजिलाधिकारी सत्य प्रकाश के सख्त निर्देशों के बाद आज सुबह 6:00 बजे प्रशासनिक टीम एक्शन मोड में नजर आई। ...
23/06/2026

ललितपुर से बड़ी खबर
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के सख्त निर्देशों के बाद आज सुबह 6:00 बजे प्रशासनिक टीम एक्शन मोड में नजर आई।
ADM नमामि गंगे संजय मिश्रा और अधिशासी अभियंता जल संस्थान मुंशीलाल वर्मा मोटरसाइकिल से खुद सड़कों पर उतरे और ललितपुर नगर में जमीनी हकीकत का जायजा लिया।
क्या मिला जांच में?
वाटर सप्लाई टैंकर स्थल का निरीक्षण किया गया, जहां जल निगम द्वारा पानी सप्लाई चालू होने का दावा किया गया था।
लेकिन मौके पर हकीकत कुछ और ही निकली — सप्लाई सुचारु रूप से चालू नहीं मिली।
बड़ा खुलासा
जांच में पाया गया कि टंकी के माध्यम से दी जा रही वाटर सप्लाई की जानकारी जमीनी स्तर पर गलत साबित हुई, जिससे साफ संकेत मिला कि संबंधित विभाग अब तक गुमराह कर रहा था।
DM का साफ संदेश
“नगर के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचना चाहिए” — इसी लक्ष्य के साथ अमृत योजना 2.0 के कार्यों की भी मौके पर समीक्षा की गई।
7 दिन का अल्टीमेटम
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि
सात दिनों के अंदर व्यवस्था में सुधार हो
और अब हर स्तर पर मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है
साफ है — अब लापरवाही नहीं चलेगी! #ललितपुर

ललितपुर से ग्राउंड जीरो की बड़ी पहलजनपद में जल जीवन मिशन और नमामि गंगे अभियान के तहत अब शुरू हुआ है एक बड़ा जन अभियान — ...
23/06/2026

ललितपुर से ग्राउंड जीरो की बड़ी पहल
जनपद में जल जीवन मिशन और नमामि गंगे अभियान के तहत अब शुरू हुआ है एक बड़ा जन अभियान — “जल संवाद”
इस अभियान के तहत ललितपुर एडीएम नमामि गंगे संजय मिश्रा गांव-गांव पहुंचकर जमीनी हकीकत जानेंगे
चुने हुए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों से सीधा संवाद होगा
योजना में कहां कमी रही, क्या खामियां हैं — सब पर खुलकर चर्चा होगी
खास बात यह है कि इस संवाद में समूह की महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है, ताकि हर वर्ग की आवाज सामने आ सके।
पूरे ललितपुर जिले की 48 न्याय पंचायतों में 3 महीने तक लगातार यह कार्यक्रम चलाया जाएगा।
इस दौरान:
• जल शपथ दिलाई जाएगी
• शुद्ध पेयजल के महत्व को समझाया जाएगा
• सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी
• और साथ ही जमीनी समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया जाएगा
इस अभियान की शुरुआत जखौरा ब्लॉक के ग्राम कोटरा से हो चुकी है, जहां अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं की हकीकत जानी।
“सरकार आपके द्वार” की सोच के तहत अब बड़े अधिकारी खुद गांवों में पहुंचकर
योजनाओं के क्रियान्वयन और जागरूकता को नई दिशा देंगे।
अब यह देखना अहम होगा कि इस जल संवाद के बाद
गांव-गांव में जल जीवन मिशन को लेकर क्या बदलाव आता है
और आम जनता की क्या राय सामने निकलकर आती है।
#ललितपुर

21/06/2026

Address

Lalitpur
Lucknow
284403

Telephone

+918953451234

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bundelkhandi Manch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bundelkhandi Manch:

Shortcuts

Share

Category