Lucknow Feed

Directions Website Contact the business

Lucknow Feed हर छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को आप LIKE और FOLLOW करके हमसे जुड़ सकते हैं ।

02/10/2026

लखनऊ के हजरतगंज में SIR के खिलाफ़ samajwadi party के कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगे, पुतला फूंकने की कोशिश हुई तो पुलिस ने पुतला छीन लिया। पुलिस ने डिटेन किया।

02/10/2026

बुलंदशहर में ड्राइवर ने सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली को तेजी के साथ अचानक मोड़ दिया। बाइक सवार को बाइक संभालने का मौका तक नहीं मिला और बाइक ट्राली से टकरा गई।

02/10/2026

जंतर मंतर के अंदर तक कोई प्रोटेस्टर नहीं पहुंच पा रहा है। दिल्ली पुलिस बाहरी बेरिकेड से ही सभी को डिटेन करके बसों में भरकर ले जा रही है। उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, इसका जवाब भी पुलिस नहीं दे रही है। फिलहाल आज पुलिस की सख्ती है और प्रोटेस्ट शुरू नहीं हो सका है।

02/10/2026

जंतर मंतर जा रहे AAP सांसद संजय सिंह को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। पुलिस उनके चारों तरफ रस्सी पकड़कर खड़ी है।

02/10/2026

अधिवक्ता होना अच्छी बात है लेकिन विनम्रता जरूरी है.एक महिला अधिकारी को घेर कर पुरूष अधिवक्ता FIR के नाम पर उग्र होकर बात करना उचित है।कुछ गलत हुआ है तो लिखित में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर सकते हैं। कानून सबके लिए बराबर है चाहे वह कोई भी हो।प्रयागराज महिला चौकी इंचार्ज की साहस की जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

02/10/2026

अंबेडकरनगर: Gorakhpur Link Express way पर वोल्वो बस और ट्रक की टक्कर हो गई। वॉल्वो का फ्रंट और एक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। भीषण सड़क हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। कई पैसेंजर्स घायल भी बताए गए हैं। जैतपुर थाना क्षेत्र में 85KM के पास हादसा हुआ है।

02/10/2026

जंतर मंतर का यह Video आज सुबह 9.39 बजे का है। चारों तरफ सन्नाटा है। फिलहाल, हर तरफ सिर्फ पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स दिख रहा है। पुलिस ने जंतर मंतर आने वाले रास्तों पर बेरिकेड लगाए हैं। CJP और GenZ ने सुबह 11 बजे जुटने का आह्वान किया है। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग है।

01/10/2026

यूपी: उन्नाव में अधिवक्ता रिंकू यादव की कार ड्राइव करते समय तबियत बिगड़ गई। कार अनियंत्रित हुई तो सड़क पर कई राहगीरों को टक्कर लग गई। कार किसी तरह रुकी। राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर खिड़कियां खोली और तड़पते रिंकू यादव को CPR दिया। यादव जी की जान बचा ली गई है। फिलहाल यादव जी का हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।

01/10/2026

लखनऊ के आईआईएम रोड स्थित एस एम मेमोरियल हॉस्पिटल के वायरल वीडियो पर हॉस्पिटल प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया।

01/10/2026

मटियारी की ओर से आने वाले मार्ग पर चिनहट ओवरब्रिज चढ़ने वाले मार्ग पर रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण मटियारी से पॉलिटेक्निक की ओर जाने वाले मार्ग पर चिनहट पुल के पास यातायात का दबाव उत्पन्न हो गया है।

मौके पर रूट मार्शल मौजूद हैं। यातायात पुलिस द्वारा प्रभावी यातायात प्रबंधन करते हुए यातायात को सामान्य कराया जा रहा है।

Address

Lucknow
226008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lucknow Feed posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Lucknow Feed:

Shortcuts

Share