Azad Samaj Party News

Directions Website

Azad Samaj Party News [ AZAD SAMAJ PARTY NEWS - BHIM ARMY NEWS ]

29/09/2026

Chandrashekhar Interview: BJP की B टीम’ के आरोप पर खुलकर दिया जवाब

आप सभी सादर आमंत्रित हैं🙏🙏
28/09/2026

आप सभी सादर आमंत्रित हैं🙏🙏


28/09/2026
28/09/2026

माननीया बहिन जी द्वारा आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग, EVM और नगीना लोकसभा चुनाव के संबंध में मेरे बारे में कही गई बातों को मैंने सुना।

खैर, बहनजी का लिखित प्रेस नोट कहीं से भी लिखकर आया हो, लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि जो लोग कभी कहते थे, “कौन चंद्रशेखर?”, उन्हें इस देश की जनता ने बता दिया कि हमारे लिए लड़ने वाला, सड़क पर संघर्ष करने वाला चंद्रशेखर कौन है।

मुझे खुशी है कि अब माननीया बहनजी ने यह मान लिया है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक बड़ी ताकत बन गई है।

माननीया बहिन जी के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है। उसी सम्मान के साथ उनसे कहना चाहता हूं कि
नगीना की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मुझे 5,12,552 वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुना। मेरे लिए यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि नगीना की जनता के भरोसे और प्रेम की जिम्मेदारी है। इस जनादेश के लिए मैं नगीना की जनता का सदैव ऋणी रहूंगा।

चुनाव प्रक्रिया और EVM की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाना लोकतंत्र में सभी का अधिकार है। मैं स्वयं भी चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम पारदर्शिता और मतपत्र से चुनाव की मांग करता रहा हूं। लेकिन नगीना की महान जनता ने जिस प्रेम और विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, उस जनादेश को किसी षड्यंत्र से जोड़ने से उन लाखों मतदाताओं की भावना भी आहत होती है, जिन्होंने अपने विवेक से मतदान किया।

मेरी राजनीति किसी व्यक्ति के विरोध पर नहीं, बल्कि बहुजन समाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संघर्ष पर आधारित है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बहुजन समाज के बीच संवाद, सम्मान और भाईचारा बना रहना चाहिए।

माननीय बहिन जी के प्रति मेरा सम्मान कल भी था, आज भी है और आगे भी सदैव रहेगा। आपके आशीर्वाद की प्रतीक्षा हमेशा रहेगी।

बस अंत में इतना कहना चाहता हूं कि माननीया बहिन जी आपके आशीर्वाद से हमारी पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) है, आजाद समाजवादी पार्टी नहीं।

सादर जय भीम! जय भारत!

28/09/2026

उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषितों-वंचितों और महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान और न्याय के प्रतीक, विश्वरत्न परम पूज्य बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने का कृत्य न केवल कायरतापूर्ण और दण्डनीय है, बल्कि उनके समस्त मानवतावादी अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।

प्रशासन द्वारा दुस्साहसियों पर कठोर कार्यवाही होने के कारण ऐसे कृत्य आए-दिन हो रहे हैं। यह नफ़रत केवल मूर्तियों तक सीमित नहीं, यह बहुजन समाज के आत्मसम्मान , इतिहास और भविष्य पर हमले है।

हम Government of UP से माँग करते हैं:

दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर शीघ्र नई और भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए।

बाबा साहेब का अपमान,
नहीं सहेगा बहुजन समाज।

28/09/2026

LIVE | शामली की थाना भवन विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए।


28/09/2026

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्थिति को समय रहते नियंत्रित नहीं किए जाने से उत्पन्न हालात का निशाना छात्रों को बनाया गया है। रात के अंधेरे में पुलिस लाठीचार्ज और पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा भी छात्राओं के साथ बल प्रयोग व अभद्रता की खबरें बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं।

यह कार्रवाई उस समय हुई, जब कुछ छात्र कैंपस में एक छात्रा के साथ कथित बलात्कार के मामले को लेकर विरोध कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को तत्काल दबाने का दबाव बनाया।

ऐसे संवेदनशील मामले में छात्रों की शिकायतों को सुनने, तथ्यों की जांच करने और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के बजाय विरोध कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

कैंपस में छात्रा के साथ कथित बलात्कार की शर्मनाक घटना ने मन में गंभीर चिंता पैदा की है। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।

छात्रों से अपील है कि वे शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी के साथ अपनी आवाज उठाएं तथा कानून के दायरे में रहकर जवाबदेही की मांग करें।

27/09/2026

पंजाब के जनपद S.A.S. नगर (मोहाली) के गांव समगोली से LIVE

आज श्री शुकरताल धाम में भाई चंद्र शेखर आजाद जी के साथ पहुँच कर सत गुरु जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर उनके श्री चरणो...
26/09/2026

आज श्री शुकरताल धाम में भाई चंद्र शेखर आजाद जी के साथ पहुँच कर सत गुरु जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर उनके श्री चरणों में माथा टेका।

गुरु जी के जन्म दिवस के अवसर पर अन सुईया धाम शुक्रताल में आयोजित सत्संग में संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
Chandra Shekhar Aazad Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY

Address

Up
Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azad Samaj Party News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share