Jaighosh

Jaighosh Culture Department, Government of Uttar Pradesh. Community cm Web Radio

Radio Jaighosh (107.8) is promoting the culture of the state of Uttar Pradesh, the department of culture Uttar Pradesh urges to setup India's First Ever Cultural Community Radio Station, Web Radio & Audio-Visual Media Centre. This Station is enhancing the culture of the state and also providing the opportunity to the tribal and the extinguishing culture art including (Dance, Drama, Music, Clothing, Heritage, Handicrafts). It is providing a platform in order to strengthen the base model of the lifestyle and contemporary cultural Development and youth innovation of the citizens of Uttar Pradesh.

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में  शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी का विशेष...
21/08/2026

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम "सावन: ए सेलिब्रेशन ऑफ रेन्स" का आयोजित कलामंडपम में किया गया। सोनचिरैया संस्था और भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में जहां प्रेक्षागृह के बाहर लोग बरसात की बूंदों में भीगे वहीं अंदर लोकगीतों की भीनी-भीनी बौछार से सराबोर हुए।

16/08/2026

उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के अंतर्गत राज्य ललित कला अकादमी द्वारा 14 अगस्त 2026 को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर लाल बारादरी भवन, कैसरबाग, लखनऊ में एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवा कलाकारों के जरिए विभाजन के दर्द और ऐतिहासिक संघर्षों को कला के माध्यम से प्रदर्शित करना था।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानभवन के सामने 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को पूरी भव्यता, गरिमा और द...
15/08/2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानभवन के सामने 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को पूरी भव्यता, गरिमा और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच जब आसमान से पुष्प वर्षा हुई तो दर्शकों का उत्साह देखते ही बना। पूरा परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता के संदेश से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई। भातखण्डे संगीत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इसके उपरांत 32वीं वाहिनी पीएसी, 35वीं वाहिनी पीएसी और मिलिट्री बैंड ने अनुशासित एवं आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाई। तिरंगे गुब्बारों को मुख्यमंत्री ने जब आसमान में छोड़ा तो माहौल भारत माता के जयघोष और उत्साह से भर उठा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्कृति विभाग की ओर से 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को केंद्र में रखते हुए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति के साथ जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, गुजरात और बिहार के कलाकारों ने अपनी-अपनी लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘छठी मैया’ के लोकगीतों से लेकर विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों तक कलाकारों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर उतारा। गौरी कला मंडपम ग्रुप की ओर से भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की झांकी प्रस्तुत की गई। वाराणसी की कुमकुम रस्तोगी ने माता सीता, ऋत्विक सिंह ने भगवान राम और आयुष साहू ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई। करीब 16 कलाकारों की टीम ने इस प्रस्तुति को तैयार किया था। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कथक एवं लोकनृत्य समूह ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इसमें 20 प्रतिभागियों ने कथक और छह प्रतिभागियों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कथक के अंतर्गत तराना प्रस्तुत किया गया वहीं मथुरा-वृंदावन से आए रवि शंकर ने शंख वादन की प्रस्तुति देकर वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा भर दी। छत्तीसगढ़ से आए 19 कलाकारों के दल ने बस्तर की प्रसिद्ध पारंपरिक लोक कला 'रेला पाटा' की प्रस्तुति दी। दल का नेतृत्व कुलभूषण चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मेयर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

14/08/2026

कार्यक्रम लोकधारा में गूंजा रश्मि उपाध्याय के मधुर कंठ स्वरों में सावन का पारंपरिक गीत “नन्ही नन्ही बुंदिया रे सावन का मेला झूला”

14/08/2026

भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर रेडियो जयघोष के कार्यक्रम विशेष के अंतर्गत “भारत का 80 वां स्वतंत्रता दिवस” में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्रा कीर्ति चौरसिया ने “हर घर तिरंगा” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत प्रेरक गीत “देखो डगर डगर, सारे शहर शहर, हर घर में तिरंगा लहराए” सुनाया।

भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में  शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को कलामंडप...
01/08/2026

भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को कलामंडपम में आयोजित “पद्मभूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति गुरु सम्मान समारोह–2026” सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सुप्रसिद्ध सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी की “भजन प्रवाह” प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी सुमधुर एवं भावपूर्ण गायकी से “हे री सखी मंगल गौरी”, “राम नाम सुखदाई”, “अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्” तथा सावन के अवसर पर आधारित एक मेघ मल्हार गीत प्रस्तुत कर सम्पूर्ण प्रेक्षागृह को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इसके उपरांत विदुषी रेनु शर्मा के निर्देशन में “पुष्प वाटिका प्रसंग” पर आधारित समूह कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति हुई। समारोह के दौरान संगीत एवं कला जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 22 गुरुजनों को भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। इसमें जिन वरिष्ठ और प्रतिष्ठित गुरुजनों को सम्मानित किया गया उसमें शामिल रहे - सारंगी वादक श्री कृष्ण कुमार मिश्र , तबला वादक श्री शीतलप्रसाद मिश्र , गायक श्री रामेश्वर प्रसाद मिश्र , गायक श्री धर्मनाथ मिश्र सहित श्री राम चन्द्र भट्ट, श्री होली राम, श्री रवि नाथ मिश्र , श्री पंकज कुमार चौधरी, श्री रवि राज शंकर, डॉ बीना सिंह, श्री सुरेश प्रसाद मिश्र, श्री प्रमोद कुमार मिश्र , डॉ मीरा दीक्षित, डॉ. सीमा भारद्वाज, श्री अरुण कुमार भट्ट, डॉ रंजना द्विवेदी और डॉ कमलेश कुमार दुबे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने की। समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव, डॉ. राजेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि श्री राजेश जायसवाल जी थे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने किया और एवं आयोजन भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा भारद्वाज एवं सचिव श्री गिरीश चन्द्र बहुगुणा जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

*भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, द्वारा आयोजित “दीक्षारम्भ–2026” समारोह के समापन दिवस गुरुवार 30 जुलाई 2026 को  पद्मश्र...
31/07/2026

*भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, द्वारा आयोजित “दीक्षारम्भ–2026” समारोह के समापन दिवस गुरुवार 30 जुलाई 2026 को पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका डॉ. अश्विनी भिड़े देशपांडे द्वारा विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में शास्त्रीय गायन की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई।* कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, सुविख्यात शास्त्रीय गायिका डॉ. अश्विनी भिड़े देशपांडे तथा स्पिक मैके के प्रतिनिधि डॉ. हेमचंद्र पालीवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन का शुभारंभ डॉ. अश्विनी भिड़े देशपांडे ने राग तोड़ी एवं मेघ मल्हार में “मेघ श्याम घनश्याम” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके पश्चात उन्होंने बनारस घराने की प्रसिद्ध ठुमरी “सुंदर सारी मोरी, मइके में मैल भई, का लेके जइबे गवनवा हो रामा” प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके साथ हारमोनियम पर डॉ0 विनय मिश्रा, तबला पर विनोद लेले तथा तानपुरा पर अपूर्वा तिवारी ने प्रभावी संगत प्रदान की।

राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा कारगिल विजय दिवस पर प्रदर्शनी एवं भारतीय कला, संस्कृति, इतिहास एवं पुरातत्व के प्रख्यात विद...
26/07/2026

राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा कारगिल विजय दिवस पर प्रदर्शनी एवं भारतीय कला, संस्कृति, इतिहास एवं पुरातत्व के प्रख्यात विद्वान डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल की स्मृति में आयोजित “डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल स्मृति व्याख्यानमाला” का शुभारंभ रविवार 26 जुलाई 2026 को हुआ। सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथियों एवं निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ ने कारगिल शहीदों को नमन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संग्रहालय द्वारा यह व्याख्यानमाला 26 जुलाई से 07 अगस्त, 2026 तक आयोजित की जा रही है। व्याख्यानमाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रो. के. के. थपल्याल, पूर्व विभागाध्यक्ष, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने मुख्य व्याख्यान में डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा शोध कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Address

1, Vipin Khand, Gomti Nagar
Lucknow
226010

Telephone

+915227118966

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaighosh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jaighosh:

Shortcuts

Share

Category