GR News

Directions Website

GR News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GR News, Media/News Company, Lucknow.

गाँव की गली से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी तक गुजेगी आम जनता की आवाज़ |
खबरों से जुड़ी शिकायत या खबरों के लिए व्हाट्सप्प नंबर पर सन्देश भेजे :8004842076 |
✒️For Advertisement & Business Inquiry:
[email protected]

आजमगढ़ :*पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर 04 पुलिसकर्मी निलंबित**वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ...
28/09/2026

आजमगढ़ :*पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर 04 पुलिसकर्मी निलंबित*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अकर्मण्यता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है।*

*थाना रानी की सराय पर नियुक्त प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय, उप निरीक्षक गिरीश तिवारी एवं उप निरीक्षक हैदर अली मंसूरी तथा थाना निजामाबाद पर नियुक्त आरक्षी वैभव पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।* इनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

*प्रकरण का विवरण-*
थाना निजामाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 06/2026, धारा 123, 351(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में प्राप्त शिकायत के निस्तारण एवं अभियुक्त के संबंध में अपेक्षित पुलिस कार्रवाई/सत्यापन में पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरते जाने का मामला संज्ञान में आया।

प्रकरण में अभियुक्त के जमानत पर रिहा होने के उपरान्त उसके संबंध में आवश्यक सत्यापन एवं सूचना *यक्ष ऐप* पर अपलोड किया जाना अपेक्षित था, परन्तु संबंधित स्तर से उक्त कार्यवाही नहीं की गई। इस संबंध में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों द्वारा अपने पदीय दायित्वों का अपेक्षित गंभीरता एवं तत्परता से निर्वहन नहीं किया गया। जमानत पर बाहर आने के पश्चात उक्त अभियुक्त द्वारा शिकायतकर्ता को धमकी दिए जाने तथा फर्जी आईडी बनाकर फोटो/वीडियो वायरल किए जाने आदि के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। प्रकरण की समीक्षा के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त के संबंध में अपेक्षित सूचना एवं सत्यापन की कार्रवाई समय से न किए जाने तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारी द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने के कारण स्थिति गंभीर हुई।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़* द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी की भूमिका की समीक्षा की गई। प्रथम दृष्टया पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अकर्मण्यता पाए जाने पर *निरीक्षक विमल प्रकाश राय, उप निरीक्षक गिरीश तिवारी, उप निरीक्षक हैदर अली मंसूरी एवं आरक्षी वैभव पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित* कर दिया गया है तथा इनके विरुद्ध *विभागीय जांच के आदेश* दिए गए हैं।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की स्पष्ट चेतावनी-*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि वे अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व के साथ करें। विशेष रूप से अभियुक्तों के सत्यापन, जमानत के उपरान्त निगरानी एवं संबंधित अभिलेख/ऐप पर आवश्यक सूचना समयबद्ध रूप से दर्ज करने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन एवं उत्तरदायित्व के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता अथवा अकर्मण्यता पाए जाने पर संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
!

27/09/2026

गोरखपुर में कुछ ऐसा हुआ कि पुरे देश में चर्चा होने लगी |

27/09/2026

MLC गुड्डू जमाली ने आजमगढ़ के शेरपुर, फिनिहनी, बोगरिया की आवाज़ उठाई |

आजमगढ़ के तरवां थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने 17 वर्षों से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त मोन...
24/09/2026

आजमगढ़ के तरवां थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने 17 वर्षों से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त मोनू मिश्रा उर्फ बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 को की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मोनू मिश्रा के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट और गैंगेस्टर एक्ट सहित कुल 5 अभियोग दर्ज हैं। बताया गया कि वह वर्ष 2010 से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।

मामले की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई, जब तरवां थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद एक अन्य मामले में भी आरोपी का नाम सामने आया, जिसमें अपहरण और दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 27 नवंबर 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा मोनू मिश्रा पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

अब करीब 17 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी की गिरफ्तारी को तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे के पर्यवेक्षण में की गई।

फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

23/09/2026

आजमगढ़: पौहारी बाबा मंदिर में मुस्लिम लड़का ने हिन्दू लड़की से हिंदू रीति-रिवाज से शादी किया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

23/09/2026

आजमगढ़ के थाना तरवा अन्तर्गत फरिदपुर का लड़का सराय गाँव की लड़की पौहारी बाबा मंदिर में हिन्दू लड़की ने मुस्लिम लड़के से हिंदू रीतरिवाज़ से किया शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल |

23/09/2026

Azamgarh News: 8 साल पहले भाई की मौत, घर में शांति के लिए महामृत्युंजय का जाप फिर 4 मर्डर और एनकाउंटर, जानें इनसाइड स्टोरी

23/09/2026

आजमगढ़ में पूजा-पाठ को लेकर 03 व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या
आरोपी अरविंद ने अपने 03 बच्चों को कमरे में बनाया बंधक|

23/09/2026

* : थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शम्भूपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी एवं 02 अन्य व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या की घटना में वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपी अरविंद को बच्चों सहित कमरे से बाहर निकालने के प्रयास के दौरान हुई फायरिंग में आरोपी एवं एक बच्चा घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल, एसओजी एवं फॉरेन्सिक टीम मौजूद है। साक्ष्य संकलन एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, श्री नवीन अरोड़ा

आजमगढ़ थाना अहरौला क्षेत्रांतर्गत ग्राम शंभूपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी व 02 अन्य व्यक्तियों को गोली मारकर हत्या...
22/09/2026

आजमगढ़ थाना अहरौला क्षेत्रांतर्गत ग्राम शंभूपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी व 02 अन्य व्यक्तियों को गोली मारकर हत्या| की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल एवं फॉरेन्सिक टीम मौजूद है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
#सपा

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GR News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share