Hindi Samachar Digital

Hindi Samachar  Digital हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/-o4n

21/07/2026

अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा... सपाइयों से धरना खत्म करने की अपील..

22/06/2026

#लखनऊ - अग्निकांड से जुड़ी बड़ी खबर,अबतक 14 स्टूडेंट्स की जिंदा जलने से मौत,16 से ज्यादा झुलसे स्टूडेंट्स बाहर निकाले गए,मीडिया से बात करते ब्रजेश पाठक रोने लगे,लखनऊ अग्निकांड में अबतक 14 जिंदा जले,जिंदा जलने वाले अधिकांश स्टूडेंट्स हैं।...

22/06/2026

#लखनऊ: सिविल अस्पताल में युवक का तांडव!
हजरतगंज के सिविल अस्पताल में नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ की और डॉक्टर व नर्स के साथ बदसलूकी की। तोड़फोड़ के दौरान युवक खुद भी घायल हुआ। हजरतगंज पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

16/04/2026

#हरदोई में घर से फायरिंग का वीडियो वायरल,दहशत फैलाने के लिए गांव में की फायरिंग, मंझिला थाना क्षेत्र के बिजगवां गांव का मामला...

10/04/2026

हरदोई के थाना बिलग्राम क्षेत्र के अंतर्गत फ़ोन पर पत्नी के दूसरे से बात करना पति को गुजरा नागवारा, पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा..

07/04/2026

यूपी के बांदा में सोमवार को दिन भर आसमान में लड़ाकू विमानों की गूंज ने सभी को हैरानी में डाल दिया कि आखिर होने क्या वाला है ? लोग सख्ते में बने रहे, छतों और सड़कों में निकल हेलीकॉप्टर की तस्वीर मोबाइल में कैद करते रहे. विमानों ने निचली उड़ान भी भरी, जिससे लोग उत्सुक भी नजर आए कि इसी बीच नरैनी क्षेत्र के पुकारी गांव के पास एक साथ कई विमान अलग अलग दिशाओं में दिखाई दिए, कुछ कुछ देर में सभी ने लैंडिंग भी की. अचानक लैंडिंग से सब कोई परेशान हुआ और अफसर भी पहुँचे. जहां बाद में सेना के जवानों ने किसी विपरीत स्थिति पर मॉक ड्रिल किया और रवाना हो गए.

आपको बता दें नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव में अचानक सेना के तीन हेलीकॉप्टर लैंड हुए, जिससे हडकम्प मच गया. हेलीकॉप्टर से सेना के जवान नीचे उतरे, चारो तरफ सुरक्षा का जायजा लिया, इसके अलावा जवानों ने किसी अनहोनी से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी किया. एक ही जगह पर दूर दूर हेलीकॉप्टर लैंड होने से आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए, लोग घबरा गए कि अचानक इतने जवान और हेलीकॉप्टर कहा से आये, क्यों आये. बड़ी संख्या में मौजूद एयरफोर्स के जवानों ने मॉक ड्रिल किया और कुछ घंटों के बाद रवाना हो गए.

नरैनी कोतवाली के पुलिस ऑफिसर SHO संदीप कुमार ने बताया कि सेना के तीन हेलीकॉप्टर अचानक लैंड हुए हैं, जवानों द्वारा मॉक ड्रिल किया गया है, सुरक्षा की दृष्टि से उनके द्वारा ये किया गया है.

*संवाददाता-पूरन राय बांदा*

06/04/2026

डॉ.पल्लवी पटेल का बड़ा बयान...

गैस का बड़ा संकट है, लेकिन सरकार इसे अफवाह बता रही है और मानने को तैयार नहीं है। देश और प्रदेश की जनता लगातार सड़कों पर है—LPG गैस की लाइन में कभी बैंक खातों के लिए, कभी नोटबंदी के दौरान, तो कभी राशन के लिए लंबी लाइनों में खड़ी रहती है। ये हालात साफ बताते हैं कि आम जनता के लिए सरकार की नीयत और नीतियां कितनी संवेदनशील हैं।

06/04/2026

उत्तर प्रदेश –कानपुर की फल मंडी में भीषण आग लगी। 20 से ज्यादा दुकानें जल गई हैं। इस दौरान कई बार ब्लास्ट भी हुआ। सिलेंडर फटने की भी आशंका है। बचाव–राहत कार्य जारी है।

06/04/2026

उत्तर प्रदेश-वाराणसी में UGC का बाप लिखी बुलेट, पुलिस ने सीज की !!

06/04/2026

हरदोई के थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया....

Address

Near By Triveni Nagar
Lucknow
226020

Telephone

+916386357311

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hindi Samachar Digital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share