27/07/2026
फॉलो करें शेयर करें साथ जीने और मारने की खाई थी कसमें..
अवैध संबंधों के शक में BSF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के भूरेपुर गांव में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर में BSF में तैनात सैनिक संजेश छुट्टी लेकर अपने घर आया था। आरोप है कि पत्नी नीतू के दूसरे पुरुषों से संबंध होने के शक में उसने उसके सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने आरोपी सैनिक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
वहीं, घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में आरोपी सैनिक खुद घटना की वजह बताते हुए पत्नी पर दूसरे पुरुषों से संबंध होने का आरोप लगा रहा है। सैनिक का दावा है कि उसने पत्नी को कई बार दूसरे पुरुषों के साथ पकड़ा था और इसी शक के चलते उसने यह कदम उठाया।
हालांकि, मृतका के मायके पक्ष ने आरोपी के इन आरोपों को गलत बताया है। परिजनों का आरोप है कि सैनिक के किसी दूसरी महिला से संबंध थे और इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या की।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
📍 मैनपुरी | करहल | भूरेपुर
👉 मैनपुरी की हर बड़ी और जरूरी खबर से अपडेट रहने के लिए AVPLivenewschannel पेज को Follow जरूर करें।
#मैनपुरी #करहल #मैनपुरीन्यूज #अतुलसक्सेना