13/05/2026
भारतीय जनता पार्टी की नेता और महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने की वजह से दिल और सांस लेने की प्रक्रिया अचानक बंद हो गई, जिससे मौत हुई. डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों को सुरक्षित रखा है.