17/05/2025
जब कोई अच्छा लिख रहा हो अच्छी भाषा में बात कर रहा हो उसका अच्छा क़िरदार हो तो जल्दी उसके बारे में कोई बात नही करता,इतनी आसानी से कोई सपोर्ट नहीं करता,समाज में उसको बहुत मुश्किल से पहचान मिलती है।
लेकिन जब कोई समाज में गंदगी फैला रहा हो, गाली गलौज करने वाला हो, अश्लीलता पर उताऊ हो,दूसरे धर्म, मजहब पर अभद्र टिप्पणी करने वाला हो तो लोग अपना सारा काम छोड़ कर उसके पीछे लग जाते है और जाने अनजाने में उसकी मदद कर उसके मक़सद में उसे कामयाब कर देते है।
ये लड़की गंदे बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है इसको पता है कि वायरल कैसे होना है।
एक नंबर की गालीबाज है ये सिर्फ दूसरे धर्म नही बल्कि अपने धर्म पर भी अश्लील बात करती है इसके काफ़ी वीडियो वायरल है।
लोग इसको अरेस्ट के नाम से ट्रेंड करवा रहें।
आज के दौर में अधिकतर लोग अपनी मानसिकता से नही बल्कि फेमस होने के लिए कुछ भी अनाब शनाब करने को तैयार हैं इसके पीछे सिर्फ उनकी सोच बहुत जल्द वायरल होने की होती है सस्ती पहचान पाने की होती है।
एसी गंदगी को मिटा देना चाहिए
न कि उसका पिक्स, वीडियो शेयर कर उसके बारे में बार बार बात कर उसे उसके मक़सद में कामयाब होने देना चाहिए।
इसका मतलब ये नहीं कि गलत पर ख़ामोश रहना चाहिए बल्कि ऐसे धर्म पर टिप्पणी करने वाले चालबाज लोगों को सबक सिखाने का सही तरीका उसको उसके मक़सद में कामयाब होने से रोकना होता है।
क्योंकि ये लड़की भी कर कुछ नहीं सकती बस आपकी गलती से इसके कामयाब होने के बाद इसे देख कर दो चार दस और भी पैदा हो जायेंगे इसी की तरह इसी से सीख कर,
लड़की बहुत होशियार है लेकिन लोग मूर्ख हैं।