19/05/2026
एलडीएः पीजीआई में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर*
*एलडीएः पीजीआई में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर*
- *मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में 01 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील*
- *एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने की कार्रवाई*
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को पीजीआई थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर किसान पथ के किनारे की जा रही 01 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में 01 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने यह कार्रवाई की।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि मोहम्मद दानिश, इरशाद अहमद अंसारी व अन्य द्वारा पीजीआई थानाक्षेत्र के ग्राम-डलौना में किसान पथ के किनारे लगभग 02 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही उक्त अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा स्थल पर अभियान चलाकर अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया।
*मोहनलालगंज में 01 अवैध निर्माण सील*
जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि अवधेश प्रताप सिंह व अन्य द्वारा मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में किसान पथ के किनारे अवैध रूप से व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।
Deepshikha Alok Pandey Fox News Update Dr Neeraj Bora MLA Meenakshi Singh Prashant Mishra Manvi samay Nand Gopal Gupta Nandi Dharmandra Mishra Rajeshwar Singh Manoj Muntashir Chandra Prakash Sandeep Awasthi Khurpench Expres