Dwaba Samaachar

Call Directions Website Contact the business

Dwaba Samaachar NEWS IN EASY WAY
Business gmail
[email protected]

23/09/2026

आजमगढ़ में सिरफिरे की करतूत, पत्नी,मासूम बेटे और पूजा कर रहे दो पंडितों की हत्या, आरोपी भी ढेर.. रिपोर्ट

23/09/2026

कप्तानगंज में 20 लाख की चोरी क दावा, व्यापारियों में डर क माहौल, पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर हुई घटना

23/09/2026

कपडे की दुकान में लाखों की चोरी, व्यापारियों में फैली दहशत

23/09/2026

ग्रामीणों नें निकाली प्लास्टिक की शव यात्रा, देखने वाले राह गए सन्न

📰 मजदूरी के दौरान घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोपबस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ...
22/09/2026

📰 मजदूरी के दौरान घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के टूड़ी गांव में मजदूरी के दौरान घायल हुए 28 वर्षीय अजीत पुत्र रामचरन की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, अजीत सोमवार शाम करीब 4 बजे गांव में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान लकड़ी के पाट से गिरकर वह घायल हो गया। परिजन उसे टूड़ी चौराहे पर स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने अजीत को कुछ इंजेक्शन लगाए, जिसके बाद उसके मुंह से झाग आने लगा और हालत बिगड़ने लगी।

हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल बस्ती लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अजीत को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर मुंडेरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष विस्मोहन राय के अनुसार, अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अजीत परिवार में सबसे बड़ा था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है और घर में पत्नी खुशबू तथा तीन छोटे बच्चे हैं—पुष्पम (12), रिया (10) और वीर (6)।

पति की मौत के बाद खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं छह वर्षीय बेटा वीर बार-बार अपने पिता के पास जाने की जिद कर रहा है। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।

मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अजीत का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग की है।

22/09/2026

गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान तेज डीजे की आवाज से दुकानों को हुआ भारी नुकसान

🚨 बस्ती: 2.165 किलो गांजा के साथ 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारबस्ती। परसरामपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्र...
22/09/2026

🚨 बस्ती: 2.165 किलो गांजा के साथ 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

बस्ती। परसरामपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 2 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से गांजा 42 पुड़िया और 2 बंडल में बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7:20 बजे ग्राम मदनापुर से आरोपी जगदीश (50) पुत्र रामकिशोर, निवासी रायपुर, थाना अलीगंज, जनपद अंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया।

बरामदगी के आधार पर थाना परसरामपुर में मु0अ0सं0 302/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक झारखण्डे पाण्डेय समेत परसरामपुर थाना और एसओजी टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

22/09/2026

🚨 बस्ती: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में युवक गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

बस्ती। पैकोलिया थाना पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में थाना पैकोलिया पर मुकदमा अपराध संख्या 87/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। मामले में वांछित साहिल गुप्ता (19) पुत्र रामगोपाल गुप्ता, निवासी पाकड़डाड़, थाना लालगंज, जनपद बस्ती को पुलिस टीम ने 22 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे बभनान रेलवे स्टेशन चौराहे से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद करने के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय बस्ती रवाना किया।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद, उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव और महिला कांस्टेबल अस्मिता गौतम शामिल रहे।

22/09/2026

ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

22/09/2026

संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवक का सिवान में मिला शव

Address

Lucknow
272301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dwaba Samaachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dwaba Samaachar:

Shortcuts

Share