Global_News_Update24×7

Global_News_Update24×7 ख़बर सबसे पहले

18/08/2023

एस.एस.बी, सशस्त्र सीमा बल को मिली बड़ी कामयाबी भारी संख्या में हथियार गोली बम बरामद

हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से मकान क्षतिग्रस्त, दुर्घटनाओं व सड़क हादसों में अब तक 134 लोगों की मौतजुलाई में अब तक ह...
25/07/2023

हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से मकान क्षतिग्रस्त, दुर्घटनाओं व सड़क हादसों में अब तक 134 लोगों की मौत

जुलाई में अब तक हुई मानसून की बारिश ने हिमाचल में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 1 जुलाई से 24 जुलाई तक हिमाचल में 255.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी जो वास्तव में 390.3 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से 102% ज्यादा है।

वर्ष 2021 से पहले की रिपोर्ट को देखें तो जुलाई के महीने में लगातार सामान्य से कम बारिश होती रही है। 2021 के बाद हिमाचल में जुलाई के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है पर इस बार बारिश ने अपने कई रिकॉर्ड को तोड़ा है।

वहीं हिमाचल में हो रही बारिश से पंजाब में दरिया उफान पर हैं। सोमवार को भी कई जगह बारिश हुई। वहीं, पाकिस्तान की ओर से सतलुज दरिया में ओवरफ्लो होकर भारतीय क्षेत्र में घुस रहे पानी के चलते फाजिल्का के 16 सरहदी गांवों में स्थिति गंभीर हो चली है।

19 प्रभावित जिलों में 3 विभागों हेल्थ, सिंचाई व पब्लिक हेल्थ विभाग में छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। उधर, पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की यात्रा 25 से फिर से शुरू हाेगी। वहीं, दिल्ली में युमना का जलस्तर सोमवार दोपहर बाद 3 बजे 206.57 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 1.24 मीटर ऊपर है। रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर 2 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया। 5 एक्सप्रेस ट्रेनों के दिल्ली में रूट डायवर्ट किए गए।

अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान: आंकड़ा 242 करोड़ से बढ़कर 5115.83 करोड़ रुपए पहुंचा

जुलाई के महीने में हुई भारी बारिश ने प्रदेश की पूरी: अर्थव्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है। इन 24 दिनों में प्रदेश में 4873 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट देखे तो 30 जून को हिमाचल में मॉनसून से 242 करोड़ रुपए की क्षति हुई थी जबकि 1 जुलाई से 24 जुलाई तक नुकसान का यह आंकड़ा बढ़कर 5115.83 करोड रुपए के पास पहुंच गया। मौतें... इन 24 दिनों में जानमाल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। 30 जून तक हिमाचल में 24 लोगों की मौत प्राकृतिक आपदा से हुई थी जबकि 1 जुलाई से 24 जुलाई तक हिमाचल 134 लोगों ने अपनी जान गवाई है। संपत्ति... 30 जून को हिमाचल में 6 घर ही भारी बारिश से तबाह हुए थे, 1 जुलाई से 24 जुलाई तक 600 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मानसून का मिजाज:हिमाचल में जुलाई में 10 साल की रिकॉर्ड बारिश, 24 दिन में 27 बार बादल फटे, 56 लैंडस्लाइड, 134 से ज्यादा मौतें

जुलाई में अब तक हुई मानसून की बारिश ने हिमाचल में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 1 जुलाई से 24 जुलाई तक हिमाचल में 255.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी जो वास्तव में 390.3 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से 102% ज्यादा है।

वर्ष 2021 से पहले की रिपोर्ट को देखें तो जुलाई के महीने में लगातार सामान्य से कम बारिश होती रही है। 2021 के बाद हिमाचल में जुलाई के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है पर इस बार बारिश ने अपने कई रिकॉर्ड को तोड़ा है।

वहीं हिमाचल में हो रही बारिश से पंजाब में दरिया उफान पर हैं। सोमवार को भी कई जगह बारिश हुई। वहीं, पाकिस्तान की ओर से सतलुज दरिया में ओवरफ्लो होकर भारतीय क्षेत्र में घुस रहे पानी के चलते फाजिल्का के 16 सरहदी गांवों में स्थिति गंभीर हो चली है।

19 प्रभावित जिलों में 3 विभागों हेल्थ, सिंचाई व पब्लिक हेल्थ विभाग में छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। उधर, पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की यात्रा 25 से फिर से शुरू हाेगी। वहीं, दिल्ली में युमना का जलस्तर सोमवार दोपहर बाद 3 बजे 206.57 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 1.24 मीटर ऊपर है। रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर 2 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया। 5 एक्सप्रेस ट्रेनों के दिल्ली में रूट डायवर्ट किए गए।

अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान: आंकड़ा 242 करोड़ से बढ़कर 5115.83 करोड़ रुपए पहुंचा

जुलाई के महीने में हुई भारी बारिश ने प्रदेश की पूरी: अर्थव्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है। इन 24 दिनों में प्रदेश में 4873 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट देखंे तो 30 जून को हिमाचल में मॉनसून से 242 करोड़ रुपए की क्षति हुई थी जबकि 1 जुलाई से 24 जुलाई तक नुकसान का यह आंकड़ा बढ़कर 5115.83 करोड रुपए के पास पहुंच गया। मौतें... इन 24 दिनों में जानमाल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। 30 जून तक हिमाचल में 24 लोगों की मौत प्राकृतिक आपदा से हुई थी जबकि 1 जुलाई से 24 जुलाई तक हिमाचल 134 लोगों ने अपनी जान गवाई है। संपत्ति... 30 जून को हिमाचल में 6 घर ही भारी बारिश से तबाह हुए थे, 1 जुलाई से 24 जुलाई तक 600 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

आगे क्या: अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है जो प्रदेश में नुकसान का बड़ा कारण भी बन सकता है। पंजाब में 26 से 28 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है।

हरियाणा में 25 से 28 जुलाई तक बारिश की संभावना है। 26 जुलाई के लिए कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, दादरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 27 और 28 जुलाई के लिए भी कहीं-कहीं भारी बरसात का यलो अलर्ट है।

नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में UP ATS की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या गिरफ्तारयूपी एटीएस का जबरदस्त ऑपरेशन...
24/07/2023

नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में UP ATS की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या गिरफ्तार
यूपी एटीएस का जबरदस्त ऑपरेशन जारी है। एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में एटीएस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी एटीएस की टीम ने अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। नवीन अरोड़ा की अगुवाई में यूपी एटीएस की टीम ने नया मुकाम बनाया है। नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में एटीएस की टीम ने रोहिंग्या से लेकर आतंकवादी पकड़ने तक बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

लखनऊ. यूपी एटीएस का जबरदस्त ऑपरेशन जारी है। एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में एटीएस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी एटीएस की टीम ने अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। नवीन अरोड़ा की अगुवाई में यूपी एटीएस की टीम ने नया मुकाम बनाया है। नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में एटीएस की टीम ने रोहिंग्या से लेकर आतंकवादी पकड़ने तक बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में एटीएस टीम को आज बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तर प्रदेश में अवैध रुप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ आज अभियान चलाया गया। एटीएस की टीम ने 74 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। अकेले हापुड़ और अलीगढ़ से 31 रोहिंग्या गिरफ्तार किये गये हैं।

यूपी एटीएस की टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये 74 रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ मुकदमा कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी गई है। गोपनीय तरीके से आधी रात के बाद यूपी एटीएस टीम ने कार्यवाही शुरू की थी।

:प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ साथ सभी नेताओं ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर दी बधाई, जाने...
14/07/2023

:प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ साथ सभी नेताओं ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर दी बधाई, जानें किसने क्या कहा? इस सुभ अवसर पर



राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर दी बधाई, जानें किसने क्या कहा?
करीब 40 दिन बाद 23 या 24 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे. ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंग

नई दिल्ली: भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 चांद के सफर पर रवाना हो चुका है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) ने शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया. चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. आइए जानते हैं कि किस नेता ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करते हुए चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया. इसके लिए इसरो की टीम को बधाई. यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. चंद्र मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं."

पीएम मोदी ने लिखा-राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा चंद्रयान-3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में 14 जुलाई, 2023 की तारीख सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी. यह मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा.'

भारत ने ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की-अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 'आज चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च से भारत ने ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की है. ISRO के वैज्ञानिकों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई, जिनके अथक प्रयास से भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में नई पटकथा लिखने जा रहा है, जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी.'

गृह मंत्री Amit Shah (AmitShah) ने कहा
पूरे देश को ISRO पर गर्व- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चंद्रयान-3 मिशन की सफल लॉन्चिंग को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, 'भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास का आज एक ऐतिहासिक दिन है. चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च पर ISRO की पूरी टीम को बधाई. यह सफल लॉन्च अंतरिक्ष में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है. यह सफलता हमारे वैज्ञानिकों और तकनीशियनों की उत्कृष्टता का आदर्श उदाहरण है। पूरे भारत को उन पर गर्व है.'

ISRO की टीम को बधाई- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंद्रयान-3 मिशन की सफल लॉन्चिंग पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा- 'चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई. आपकी प्रतिभा, कौशल, समर्पण और कड़ी मेहनत से यह सफलता मिली है. इस उपलब्धि के लिए हम सभी को आप पर गर्व है. कांग्रेस की ओर से वह ISRO की असाधारण टीम को शुभकामनाएं देते हैं.'

दुनिया अब नेतृत्व करने के लिए हमारी ओर देख रही है- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
आंध प्रदेश में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ''मोदी सराकर के 9 साल के कार्यकाल में अब हम केवल रॉकेट लॉन्च करने तक ही सीमित नहीं हैं... दुनिया अब नेतृत्व करने के लिए हमारी ओर देख रही है, पहले दुनिया हमें इस तरह नहीं देखती थी.''

मोदी सराकर के 9 साल के कार्यकाल में अब हम केवल रॉकेट लॉन्च करने तक ही सीमित नहीं हैं...दुनिया अब नेतृत्व करने के लिए हमारी ओर देख रही है, पहले दुनिया हमें इस तरह नहीं देखती थी: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, आंध्र प्रदेश

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग ऐतिहासिक- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर इसरो और देश को बधाई दी है. उन्होंने कोटा स्थित लोकसभा कैंप कार्यालय में टीवी पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग देखी. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा- यह हमारे वैज्ञानिकों की अद्भुत क्षमता और सामर्थ्य का प्रतीक है. भारत हर क्षेत्र में स्वयं को वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित कर रहा है.

ISRO की टीम को बहुत बधाई- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी चंद्रयान-3 मिशन को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, 'आज देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है. चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत एक बार फिर चांद पर कदम रखने की कोशिश करेगा. इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और ISRO की पूरी टीम के साथ-साथ समस्त देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं. उम्मीद है कि हम शीघ्र ही चांद पर भी तिरंगा फहराएंगे.'

Arvind Kejriwal केजरीवाल ने कहा

हम गर्व से आकाश की ओर देख रहे- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "आज हममें से एक अरब से अधिक लोग गर्व से आकाश की ओर देख रहे हैं. चंद्रयान-3, 1962 में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लॉन्च और 1969 में इसरो के निर्माण के बाद से वैज्ञानिक समुदाय द्वारा किए गए दशकों के श्रम का फल है. इस मिशन की सफलता हमें चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगी. सचमुच एक अविश्वसनीय उपलब्धि इसरो की पूरी टीम को बधाई."

बता दें कि करीब 40 दिन बाद 23 या 24 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे. ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे. प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन की स्टडी करेगा. इस मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि चांद की सतरह पर कितनी सिस्मिक है. चांद की मिट्टी, धूल और कण की स्टडी भी की जाएगी.

13/07/2023

13/07/2023

13/07/2023

13/07/2023

यूपी: प्रदेश में 779 फर्जी फर्मों से किया गया 615 करोड़
यूपी में चल रही फर्जी फर्मों की जांच में सामने आया है कि करीब 779 फर्जी फर्मों से 615 करोड़ का लेनदेन किया गया है।

फर्जी फर्मों के खिलाफ देशभर में छेड़ा गया जांच अभियान उत्तर प्रदेश में लगभग पूरा हो गया। पहली बार स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी द्वारा संयुक्त रूप से छेड़े गए अभियान के तहत प्रदेश में करीब 12 हजार संदिग्ध फर्मों की जांच की गई। इनमें लगभग 779 फर्में फर्जी पाई गईं, जिनके जरिए 615 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी व फ्राड किया गया। ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

बोगस फर्मों के जरिए जालसाज फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेकर सरकार को अरबों का चूना लगा रहे हैं। लाख प्रयासों के बावजूद टैक्स चोरी पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। इसे देखते हुए 16 मई से 15 जुलाई तक स्पेशल आल इंडिया ड्राइव शुरू की गई थी। इसके तरह स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी को करीब 12 हजार संदिग्ध फर्मों का डाटा जांच के लिए दिया गया था जिनकी जांच पूरी हो गई। जांच के दौरान लगभग 779 फर्जी फर्मों का भंडाफोड़ हुआ। इन फर्मों ने 615 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा कर सरकार को चूना लगाया। इनका 52 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ब्लाक किया गया।

इसमें से करीब 6500 संदिग्ध फर्मों की जांच स्टेट जीएसटी ने की और 129 फर्जी फर्मों को पकड़ा गया। इन फर्मों से 65 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया। विभाग ने इन फर्मों की करीब 15 करोड़ रुपये का आईटीसी ब्लाक कर दिया। सेंट्रल जीएसटी और सेंट्रल एक्साइज लखनऊ जोन को भी संदिग्ध फर्मों के खिलाफ जांच में बड़ी सफलता मिली है। जोन में लखनऊ, कानपुर, आगरा, इलाहाबाद और वाराणसी कमिश्नरेट आते हैं। अभियान के तहत सीजीएसटी लखनऊ जोन को 3063 संदिग्ध जीएसटी नंबर जांच के लिए दिए गए थे जिनमें लगभग सभी का सत्यापन कर लिया गया। इस दौरान 452 फर्में फर्जी पाई गईं। इन फर्मों के द्वारा कुल 349.51 करोड़ रुपये की जीएसटी और इनपुट टैक्स क्रेडिट का फ्राड पकड़ा गया। शेष फर्जीवाड़ा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पकड़ा गया जो अभी और बढ़ सकता है।

अब दोनों विभाग फर्जी फर्मों से जुड़ी फर्मों के रैकेट की पड़ताल कर रहे हैं। आगे बड़े स्तर पर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। जांच के दौरान पाया गया कि बोगस फर्मों के पंजीकरण के लिए फर्जी बिजली के बिल, फर्जी आधार, प्रापर्टी टैक्स और किरायानामा का इस्तेमाल किया गया। बड़ी संख्या में फर्जी पैन के उपयोग के दस्तावेज भी पाए गए हैं।

Address

Lucknow

Telephone

+919369072067

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Global_News_Update24×7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Global_News_Update24×7:

Share