Lucknow Live

Lucknow Live लखनऊ लाइव #लखनऊ से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र
https://www.youtube.com/channel/UCQnvHUKYHXia4ykSpaiqxJg/about

लॉकडाउन में नौकरी के बहाने युवती के साथ बलात्कारवीडियो लौटाने के बहाने कई बार बनाया शिकारपुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी ...
23/05/2021

लॉकडाउन में नौकरी के बहाने युवती के साथ बलात्कार
वीडियो लौटाने के बहाने कई बार बनाया शिकार
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी फरार

#लखनऊ। एक ओर कोरोना महामारी से सारी दुनिया त्रस्त है। लॉकडाउन लगने के कारण लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है। इसी बीच लखनऊ शहर के एक सप्लायर का युवती को नौकरी देने के बहाने बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने इस तथाकथित सप्लायर पर कार में बलात्कार का वीडियो बनाने तथा उसे वापस करने के बहाने रेप करने का आरोप लगाया है। हजरतगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार बाराबंकी की रहने वाली युवती काल्पनिक नाम गुडिय़ा (२१ वर्ष) नौकरी करने के लिए लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में रहती थी। लगभग चार माह पहले उसकी मुलाकात इंदिरा नगर के रहने वाले साठ वर्षीय व्यक्ति अखिलेश मिश्रा से हुई। अखिलेश मिश्रा सप्लायर बताया जाता है। आरोपी खुद को पत्रकार बताकर युवतियों को अपने झांसे में फंसा लेता था। युवती ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपी अखिलेश मिश्रा ने उसे सीवी लेकर अपनी कार में मुलाकात की। वहीं आरोपी ने युवती को कॉफी में नशे की दवाई मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। लगभग डेढ़ घंटे नशे की हालत में रहने के बाद जब युवती को होश आया तो उसके सिर में दर्द हो रहा था।

इस घटना के दूसरे दिन आरोपी ने फोन पर युवती को बताया कि उसने कार में उसके साथ बलात्कार जैसे घिनौने कृत्य का वीडियो भी बना लिया है। युवती ने अखिलेश मिश्रा से पीछा छुड़ाने के लिए नौकरी नहीं करने की बात कही तो आरोपी अखिलेश ने उसे धमकी दी कि वह उसका वीडियो सार्वजनिक कर देगा। बार-बार वीडियो देने के बहाने बुलाकार आरोपी पीडि़त गुडिय़ा से बलात्कार करता रहा। २० मई २०२१ को भी आरोपी अखिलेश ने युवती को वीडियो देने के बहाने आलमबाग से अपनी गाड़ी में बैठाया और उसे लेकर हजरत गंज के अहमद मेंशन में अपने किसी मिलने वाले के फ्लैट पर लेकर आ गया। यहां भी युवती ने उक्त वीडियो को देने की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ फिर बलात्कार किया। बाद में युवती को कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के नजदीक छोडक़र, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
अब युवती ने हजतगंज कोतवाली में आरोपी अखिलेश मिश्रा के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी का मुकदमा पंजीकृत कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा ३७६ और ५०६ लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आरोपी अभी फरार है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

*पत्रकार बनकर फंसाता था जाल में*
बताया जाता है कि आरोपी अखिलेश मिश्रा खुद को कभी सप्लायर तो कभी पत्रकार बताकर युवतियों को नौकरी देने के बहाने अपने जाल में फंसाता था। इससे पहले भी ब्लैकमेलिंग के एक मामले में शहर के एक धनाढ्य परिवार को उसने एक युवती और उसकी गैंग के जरिए काफी परेशान करवाया था। लेकिन एक वीडियो ने सारी कलई खोलकर रख दी थी। आशंका यह भी जताई जा रही है कि उक्त आरोपी अखिलेश ने पहले भी कई युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनका यौन शोषण किया। बाद में उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पहले खुद उनकी मजबूरी का फायदा उठता रहा बाद में उन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। बहरहाल, अखिलेश मिश्रा के कुकर्मों की फेहरिस्त काफी लंबी है, पुलिस की तफ्तीश में इस पूरे मामले का खुलासा होना अभी बाकी है।

*कौन बनाता था वीडियो, किसका था फ्लैट*
इस मामले से कई सवाल भी जहन में उभरते हैं कि जब आरोपी अखिलेश मिश्रा युवतियों के साथ इस घिनौने कृत्य को अंजाम देता था तब वीडियो कौन बनाता था। क्या उसने और उसके मिलने वाले के फ्लैट पर वीडियोग्राफी करने लायक बना रखा है। कौन है अखिलेश मिश्रा के कुकर्मों का साझेदार जो उसे इस कृत्य के लिए अपना फ्लैट मुहैया कराता था। इन सवालों के जवाब भी अखिलेश मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद ही मिल सकेंगे।

 : हिसार में सीएम खट्टर के दौरे के बाद स्थिति तनावपूर्ण, किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज।
16/05/2021

: हिसार में सीएम खट्टर के दौरे के बाद स्थिति तनावपूर्ण, किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज।

हिसार पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाईं लाठियां, छोड़े आंसू गैस के गो.....

चुनावी रंजिश में दबंगो ने किया हमला सिपाही सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल बीजेपी नेताओं के दबाव में पुलिस नही कर रही है क...
16/05/2021

चुनावी रंजिश में दबंगो ने किया हमला
सिपाही सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल
बीजेपी नेताओं के दबाव में पुलिस नही कर रही है कोई करवाई

#जौनपुर मछली शहर। जौनपुर के ग्राम करौरा थाना मछली शहर में बीती रात्रि तकरीबन नौ बजे एक समुदाय के दबंगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को बंधक बनाकर उन पर लाठी-डंडे, धारदार हथियार और असलहो के बट से गंभीर हमला कर दिया। इस घटना में चार लोगों के सिर पर गंभीर चोटें आई है। हमले में घायल हुए एक व्यक्ति गोपाल यादव के गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। हमला करने वाले लोगों में अशोक सिंह, भाई विनोद सिंह, दो बेटे तथा उनके दो भतीजे प्रदीप सिंह और संदीप सिंह आदि शामिल थे। इन लोगों ने मिलकर जयप्रकाश यादव, अंकित यादव और पुलिस विभाग में कांस्टेबल अंकित यादव हमला कर घायल कर दिया था।अंकित यादव विभाग से अवकाश लेकर घर आए हुआ था। बताया जाता है कि अशोक सिंह का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है और यह मछली शहर ब्लॉक का पूर्व प्रमुख भी रहा है। मामला जाति विशेष की दबंगई तथा सत्तापक्ष से जुड़े होने के कारण पीड़ित पक्ष पर समझौता करने का दबाव डाला जा रहा है तथा पीड़ित पक्ष पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार अशोक सिंह के रसूख का प्रभाव रहा है कि पंचायत चुनाव में भी इनके लाइसेंसी असलहे नहीं जमा कराए गए थे। यह भी बताया जाता है कि प्रधानी के चुनाव में अशोक सिंह के प्रत्याशी का विरोध करने के कारण यह हमला किया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=mGQpbg-f6Ro
16/05/2021

https://www.youtube.com/watch?v=mGQpbg-f6Ro

LUCKNOW Live | UP News - LIVE NEWS - Watch Latest News in Hindi | Lucknow News Hindi | Uttar Pradesh | हिंदी समाचार | उत्तर प्रदेश न्यूज़ अपडेट लखनऊ लाइव समाच...

https://www.youtube.com/watch?v=XOhJiCSbNYU
16/05/2021

https://www.youtube.com/watch?v=XOhJiCSbNYU

लखनऊ लाइव समाचार। कृपया हमारे चैनल को लाइक करें, सब्सक्राइब करें, शेयर करें और हमें कमेंट करके अपने सुझाव जरूर दें.....

Address

Lucknow
226010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lucknow Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share