26/03/2026
असम के जोरहाट (Jorhat, Assam) में पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली हैं, जिससे ईंधन की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के कारण लोग पहले से ही पेट्रोल भरवा रहे हैं। हालांकि, सरकार की ओर से कहा गया है कि देश में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।