Public Voice News Network

Directions Website

Public Voice News Network जनता की आवाज़, सच्ची खबर
ग्राउंड रिपोर्ट | सामाजिक मुद्दे | ब्रेकिंग न्यूज़

भाई बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन की सभी को हृदयतल से आत्मिक शुभकामनाएं
28/08/2026

भाई बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन की सभी को हृदयतल से आत्मिक शुभकामनाएं

Vostok An icy girilly placeSahara ganj Lucknow 4th floor
27/08/2026

Vostok
An icy girilly place
Sahara ganj Lucknow 4th floor

26/08/2026

भारत में सबसे अधिक बॉक्साइट उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्यों में कौन-सा राज्य है?

A. ओडिशा

B. पंजाब

C. हरियाणा

D. राजस्थान

26/08/2026
26/08/2026

चौरी-चौरा' कांड किस वर्ष हुआ था, जिसके बाद असहयोग आंदोलन वापस ले लिया गया था?
1) 1919 ई.

2) 1930 ई.

3) 1922 ई.

**जब बेटा बहुत बीमार था, तब भी लोगों को हंसाना पड़ा, शेखर सुमन ने सुनाई जिंदगी के मुश्किल दौर की भावुक कहानी****मुंबई।**...
24/08/2026

**जब बेटा बहुत बीमार था, तब भी लोगों को हंसाना पड़ा, शेखर सुमन ने सुनाई जिंदगी के मुश्किल दौर की भावुक कहानी**

**मुंबई।** अभिनेता और टीवी कलाकार शेखर सुमन ने अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर को याद करते हुए एक भावुक कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा गंभीर रूप से बीमार था, उस समय भी उन्हें सेट पर काम करना पड़ता था और दर्शकों को हंसाना पड़ता था।

शेखर सुमन ने बताया कि उस कठिन दौर में जब भी सेट पर उनके लिए कोई फोन आता था, तो उनके भीतर एक अनजानी घबराहट पैदा हो जाती थी। उन्हें हर बार यही डर सताता था कि कहीं फोन पर कोई बुरी खबर तो नहीं है।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, **“मैं उम्मीद करता था कि यह बुरी खबर न हो।”** उनके इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेटे की बीमारी के दौरान उन्होंने किस मानसिक तनाव और पीड़ा का सामना किया।

शेखर सुमन के मुताबिक, एक कलाकार की जिंदगी में कई बार ऐसे पल आते हैं, जब निजी जिंदगी में वह बेहद परेशान होता है, लेकिन कैमरे के सामने उसे अपनी भावनाओं को छिपाकर मुस्कुराना और दूसरों को हंसाना पड़ता है। उनके लिए भी वह दौर बेहद कठिन था, क्योंकि एक तरफ बेटे की चिंता थी और दूसरी तरफ काम की जिम्मेदारी।

उनकी यह कहानी बताती है कि पर्दे पर लोगों को हंसाने वाले कलाकारों की निजी जिंदगी में भी कई ऐसे दर्द छिपे होते हैं, जिन्हें वे दुनिया से छिपाकर रखते हैं। शेखर सुमन की यह भावुक याद सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन रही है।

पीएम पोषण योजना' के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान हेतु लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर प...
24/08/2026

पीएम पोषण योजना' के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान हेतु लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर 3.54 लाख रसोइयों के लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान करते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण हुआ।

साथ ही, रसोइयों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश सरकार के मध्य ₹2 लाख की दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान करने हेतु अनुबंध पत्र का आदान-प्रदान भी हुआ।

ईरान ने कहा है कि अधिकृत देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए अब  सेवा शुल्क देना होगा। ईरान के राष्ट्...
24/08/2026

ईरान ने कहा है कि अधिकृत देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए अब सेवा शुल्क देना होगा। ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रेज़ाई ने बताया कि यह शुल्क समुद्री, पर्यावरणीय और रसद संबंधी कई सेवाओं को कवर करेगा। सरकारी प्रसारक के अनुसार, यह होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अनुच्छेद 3 रणनीतिक कार्रवाई योजना की मंजूरी के बाद आया है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि भुगतान संरचना को लचीली वित्तीय शर्तों के साथ तैयार किया गया है।

इससे पहले, प्रवक्ता मोहसेन रेज़ाई ने कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा और तब तक नहीं खुलेगा जब तक अमरीका अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करता और ईरान और अमरीका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अपना व्यवहार नहीं बदलता।

दूसरी ओर, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य को नए अमरीकी क्षेत्र के रूप में दर्शाने वाली एक तस्वीर साझा करके इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर अमरीकी नियंत्रण के अपने दावे को दोहराया। होर्मुज जलडमरूमध्य मौजूदा टकराव का केंद्र बिंदु बना हुआ है, जहां ईरान का कहना है कि यह महत्वपूर्ण मार्ग बंद है और अनधिकृत टैंकर यातायात के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

भारत के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने प्रतिष्ठित कनिज़ा ओपन 2026 शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्...
24/08/2026

भारत के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने प्रतिष्ठित कनिज़ा ओपन 2026 शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए का खिताब अपने नाम किया। हंगरी के नागीकनिज़ा में आयोजित टूर्नामेंट के नौवें और अंतिम दौर में प्रणेश ने सफेद मोहरों से खेलते हुए जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को हराया। प्रणेश की रेटिंग 2673 है और अगस्त 2026 की नवीनतम फिडे रैंकिंग में वे 44वें स्थान पर हैं।

तमिलनाडु के कराईकुडी के प्रणेश एम ने नौ राउंड में सात अंक हासिल किए और तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ शीर्ष स्थान साझा किया। उन्होंने इज़रायल के ओर ब्रोंस्टीन, यूक्रेन के आंद्रेई वोलोकितिन और भारत के कार्तिक वेंकटरमन के साथ बेहतर टाईब्रेक के आधार पर खिताब जीता। हंगरी में भारतीय दूतावास ने प्रणेश को खिताब जीतने पर बधाई दी।

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public Voice News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share