LU 24 TV

LU 24 TV Subscribe my youtube channel
LU 24 TV

06/09/2026

Chandrikadevi और कठवारा बीच से गायब हुई लड़की

06/09/2026

पति की मौत के बाद एक विधवा महिला ने अपनी कृषि भूमि पर कब्जे और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।
मामला नगर पंचायत बीकेटी क्षेत्र के ग्राम कोटवा का है। पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद विपक्षी ने न तो तय अनाज दिया और न ही उसकी भूमि को खाली किया।
महिला के मुताबिक, मामले की शिकायत करने के बाद उसे और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता ने तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से जमीन कब्जामुक्त कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
वहीं, मामले में दूसरे पक्ष का बयान अभी सामने नहीं आया है।

04/09/2026
02/09/2026

लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
फिलहाल युवती की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

31/08/2026

लखनऊ के महिंगवां थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में सतीश यादव की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। सतीश पांच दिन पहले ही निर्माणाधीन मकान में चौकीदार बना था। परिजनों के मुताबिक एक साल पहले गांव के दो लोगों से उसका विवाद हुआ था और उसे धमकी मिली थी। पुलिस पुराने विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

25/08/2026

लखनऊ यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस जाने वाली सड़क पर मामा चौराहा के पास लगी अवैध दुकानों के खिलाफ पुलिस और नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लंबे समय से लगी दुकानों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस और नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे से अवैध दुकानों और अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी दिखाई दी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रह सकती है।

23/08/2026

लखनऊ के बीकेटी में चंद्रिका देवी अंडरपास पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। जांच में युवक की पहचान माल निवासी प्रिंस के रूप में हुई। बीकेटी पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

22/08/2026

लखनऊ के कुम्हरावां चौराहे पर गुरुवार को करीब पांच घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा हुआ। मामला शाहपुर में युवक की हत्या के बाद चार आरोपियों की गिरफ्तारी से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने सड़क पर रस्सी बांधकर यातायात रोका और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। मामले में 16 नामजद समेत 70 से 80 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LU 24 TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share