Janambhumi Today

Janambhumi Today Janambhumi Today एक न्यूज़ वेबसाइट है। इसके माध्

30/07/2026

New Delhi... राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "पेपर लीक की वजह से कितने बेगुनाह लोगों को नुकसान हुआ, कितने लोगों की पिटाई हुई, कितने माता-पिता परेशान हुए, कितनी महिलाएं और बच्चे परेशान हुए। चर्चा के लिए आए 'पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल 2026' में आपने सिर्फ़ आंकड़े बदले हैं। इस बिल में बस आंकड़े ही बदलते रहे। इससे कुछ नहीं होने वाला। आपने ज़्यादा जुर्माना, कड़ी सज़ा, स्पेशल टास्क फोर्स, फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसे प्रावधान शामिल किए हैं। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। फ़र्क इस बात से पड़ेगा कि आप यह परीक्षा कैसे आयोजित करते हैं और बिना पेपर लीक के तैयारी कैसे करते हैं, यह उस पर निर्भर करता है... ऐसा कड़ा कानून लाने की मांग हमने 2024 में ही की थी। लेकिन तब आपने हमारी बात नहीं मानी। और आपने अपने भाषण में कहा कि आप लोग सहमत नहीं थे। लेकिन हम बार-बार आपसे ऐसा कड़ा कानून बनाने के लिए कहते रहे। लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। जो काम आप दो साल बाद कर रहे हैं, वह 2024 में ही क्यों नहीं किया ?"

30/07/2026

संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन.

ऑर्डर किसने दिया ?

लाठी का हिसाब दो, नारों के साथ प्रदर्शन.

आदेश किसने दिया ?

''मोदी-शाह सदन में आओ''.

प्रियंका गांधी भी प्रदर्शन में शामिल...

📍 संसद परिसर, दिल्ली

30/07/2026

New Delhi...कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए और इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री के उन इंस्टाग्राम वीडियो पर तंज कसा, जिनमें वे युवाओं को संबोधित करते हुए दिखे थे.

महाराष्ट्र में अपने गृहनगर में बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए दीपके ने कहा, “मुझे लगता है कि पीएम मोदी को इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए. वह इस काम में बहुत अच्छा कर रहे हैं. अगर वह इतने अच्छे इन्फ्लुएंसर हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए, इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए और किसी और को यह काम करने देना चाहिए.”

लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ पास बिल पर टिप्पणी करते हुए दीपके ने कहा कि सिर्फ कानून बनाने से समस्या हल नहीं होगी, जब तक कि उसे ठीक से लागू न किया जाए. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बिल तो आते रहेंगे, लेकिन जब तक इन लोगों की नीयत ठीक नहीं होगी, तब तक कुछ नहीं हो सकता. इस देश में सुधारों के जरिए कई अच्छे कानून बनाए गए हैं. यहां एक के बाद एक कानून पास होते रहते हैं."

*दीपके ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट को लेकर कसा तंज !!*
फास्ट-ट्रैक कोर्ट को लेकर दीपके ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने तीन दिन पहले फास्ट-ट्रैक कोर्ट का वादा किया था और लोग बहुत खुश थे, यह सोचकर कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनेगा लेकिन हुआ क्या? उन्होंने आगे कहा कि पहली सुनवाई ही टाल दी गई क्योंकि CBI के वकील नहीं आए तो आप चाहे जितने भी कानून बना लें, लेकिन जब तक उन्हें लागू करने वाले लोग अच्छे नहीं होंगे, तब तक उन कानूनों का क्या फायदा ?

30/07/2026

काकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने उठाए केन्द्र सरकार के बिल पर सवाल !!

उन्होंने कहा - क्या सच में पेपर लीक रोकने की कोशिश हो रही है ?

आशुतोष रांका ने कहा कि सिर्फ पेपर लीक पर कानून बनाने से समस्या हल नहीं होगी. उन्होंने कहा कि जब तक एनटीए रिफॉर्म्स और ट्रांसपेरेंसी पर काम नहीं होगा, तब तक पेपर लीक की समस्या खत्म नहीं होगी. उन्होंने पूछा, 'क्या सच में पेपर लीक रोकने की कोशिश हो रही है ?

30/07/2026

लोकसभा से सस्पेंडेड टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का संसद में प्रदर्शन जारी है !!
हां भाई मौजूद है
बिल्कुल मौजूद है
सायोनी भी मौजूद है
कोकिला भी मौजूद है
20 गद्दार मौजूद है
ग़ज़ब है मौजूद है

29/07/2026

लखनऊ।।

पशुपालन विभाग के निदेशक से 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप...

पशु चिकित्सा अधिकारी व उनके बेटे पर गंभीर आरोप...

व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकी, ब्लैकमेलिंग, मानहानि और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप...

पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर,जांच शुरू...

हसनगंज थाना क्षेत्र का मामला...

29/07/2026

*लखनऊ के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर ने पत्रकारों से की पहली वार्ता, अपराध नियंत्रण रहेगा सर्वोच्च प्राथमिकता*

राजधानी लखनऊ के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से पहली औपचारिक वार्ता की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा संगठित अपराध, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा तथा शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राजधानी में पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक के साथ और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए जाएंगे।

फोटो कैप्शन : मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, दिनांक 29 जुलाई  2026 को गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन म...
29/07/2026

फोटो कैप्शन : मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, दिनांक 29 जुलाई 2026 को गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

29/07/2026

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

28/07/2026

#समाजवादीपार्टी Janambhumi Today Indian National Congress @

Address

Lucknow
226027

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janambhumi Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Janambhumi Today:

Shortcuts

Share