Tv 24 live

Tv 24 live (VS news)

Delhi Yamuna Flood Live: बाढ़ के कहर से प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद, लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, जाम लगा.   राजधान...
13/07/2023

Delhi Yamuna Flood Live: बाढ़ के कहर से प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद, लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, जाम लगा.

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है।

11/01/2023
ब्रेकिंग न्यूज़ - *मिहीपुरवा के गायघाट का पुल हुआ क्षतिग्रस्त* - *लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर बना गायघाट पुल हुआ क्षतिग्रस्त*...
08/10/2022

ब्रेकिंग न्यूज़

- *मिहीपुरवा के गायघाट का पुल हुआ क्षतिग्रस्त*

- *लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर बना गायघाट पुल हुआ क्षतिग्रस्त*

- *भारी बारिश व पानी के तेज बहाव के चलते धंस गया पुल*

- *दोनों ओर से आवागमन हुआ प्रभावित*

- *राहगीरों को करना पड़ रहा भारी दिक्कतों का समान*

गायघाट पुल धंसा सैकड़ों वाहन फँसे
अफ़रातफ़री का माहौल

बीते तीन दिनों से हो रही तेज़ बारिश के बाद आज सुबह पांच बजे गायघाट पुल अचानक धंस गया। गनीमत रही जिस समय पुल धंसा उस समय आरपार किसी गाड़ी का आवागमन नही हुआ था। वरना बड़ी घटना घट सकती थी। ग्रामीणों ने पुल धंसने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन बंद करवाया।

यूपी: नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, चार जुलाई से लखनऊ के एसजीपीजीआई में थे भर्ती।।उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम औ...
21/08/2021

यूपी: नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, चार जुलाई से लखनऊ के एसजीपीजीआई में थे भर्ती।।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया क सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। वह 89 वर्ष के थे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ही अपना गोरखपुर दौरा रद्द करके उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल ने बताया कि उन्हें क्रिटिकल केयर आईसीयू में रखा गया था। संस्थान के क्रिटिकल केयर, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों की टीम उनके इलाज में लगी हुई थी। वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

बता दें कि बीते दो दिन से पूर्व मुख्यमंत्री की हालत ज्यादा गंभीर हो गई थी। ऐसे में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देखने पहुंचे थे। उनकी हालत में किसी तरह का सुधार नहीं होने पर शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर एसजीपीजीआई गए थे।।

भगवान राम कल्याण सिंह जी को अपने चरणों मे स्थान दे। ॐ शांति।🙏

Tv24 live. (Vs news)

बड़ी खबर: यूपी के सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त पर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेंगी बंदिशेंयूपी के सभी जिलो...
08/06/2021

बड़ी खबर: यूपी के सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त पर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेंगी बंदिशें

यूपी के सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है। प्रदेश का कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी व कोरोना रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है।

यूपी में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर होती जा रही है जिसे देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया। बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे। हालांकि, सिनेमाघर, मॉल और जिम पर पाबंदी लगी रहेगी। वहीं, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति तो रहेगी लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ़्यू पहले की तरह लागू रहेगा।

बता दें की जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, जिन जिलों में 600 से कम संक्रमण के मामले होंगे उन जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत मिलेगी। अब प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है। अत: जिलों को बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है।

अनमोल त्रिपाठी ( संवादाता)
Tv24 live. (lucknow)

यूपी: कोरोना कर्फ्यू में ढील, एक जून से खुलेंगे बाजार, 600 से ज्यादा संक्रमितों वाले जिलों को कोई राहत नहीं।यूपी सरकार न...
30/05/2021

यूपी: कोरोना कर्फ्यू में ढील, एक जून से खुलेंगे बाजार, 600 से ज्यादा संक्रमितों वाले जिलों को कोई राहत नहीं।

यूपी सरकार ने प्रदेश के 55 जिलों की जनता को कोरोना कर्फ्यू से बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। इन जिलों में एक जून 2021 की सुबह 7.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक सप्ताह के पांच दिन बाजार खुल सकेंगे जबकि शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी। वहीं, जिन बाकी 20 जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से ज्यादा है वहां कोई छूट नहीं दी गई है।

जारी किए गए आदेश के अनुसार, मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, जौनपुर, बागपत, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर एवं देवरिया में फिलहाल कोई छूट नहीं दी गई है।

अनमोल त्रिपाठी (संवाददाता)
Tv24 live (vsnews)

बड़ी खबर: यूपी में एक दिन और लॉकडाउन, अब शुक्रवार आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगी बंदी।।उत्तर प्रदेश में कोरोना ...
29/04/2021

बड़ी खबर: यूपी में एक दिन और लॉकडाउन, अब शुक्रवार आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगी बंदी।।

उत्तर प्रदेश में कोरोना से बेकाबू होते हालात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सप्ताहांत लॉकडाउन एक दिन और बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक बंदी रहेगी। बता दें कि पहले जारी किए गए आदेश के मुताबिक शनिवार और रविवार लॉकडाउन लागू रहेगा।

दरअसल, बीते मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर सुनवाई करते हुए दो दिनों के लॉकडाउन को नाकाफी बताते हुए कहा था कि सरकार ने अपने विवेक के अनुसार संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो दिन का लॉकडाउन लगाया है साथ ही अन्य पाबंदियां भी लागू की हैं पर संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए यह निरर्थक ही लग रहा है। ये उपाय नाकाफी प्रतीत होते हैं। लॉकडाउन को मंगलवार सुबह तक बढ़ाने के पीछे हाईकोर्ट की इस टिप्पणी को भी एक वजह माना जा रहा है।

हाईकोर्ट ने सुनवाई में सरकार से कड़े शब्दों में कहा था कि जो लोग सत्ता में हैं वे 'मेरा कायदा मानो, वरना कोई कायदा नहीं' जैसा रवैया छोड़ दें। मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से तीन मई को होने वाली सुनवाई में संक्रमण रोकने के लिए 12 बिंदुओं में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

अनमोल त्रिपाठी (संववदाता)
TV24live

सीएम योगी का फैसला: आज से पूरे प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लागू, शनिवार-रविवार रहेगा लॉकडाउन।उत्तर प्रदेश में आज मतलब मंगल...
20/04/2021

सीएम योगी का फैसला: आज से पूरे प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लागू, शनिवार-रविवार रहेगा लॉकडाउन।

उत्तर प्रदेश में आज मतलब मंगलवार से हर रोज रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं, शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लगाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम इलेवन के साथ हुई बैठक में ये निर्देश दिए।

बता दें कि अभी तक रात्रि कर्फ्यू उन्हीं जिलों में लागू था जहां हालात ज्यादा खराब थे पर कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या और अस्पतालों में मची आपाधापी को देखते हुए सरकार ने ये निर्णय लिया है।

अनमोल त्रिपाठी
संवादाता (Tv24live)

*हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पांच शहरों में योगी सरकार नहीं लगाएगी लॉक डाउन* *लखनऊ.शहरों में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने से यूप...
19/04/2021

*हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पांच शहरों में योगी सरकार नहीं लगाएगी लॉक डाउन*

*लखनऊ.शहरों में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने से यूपी सरकार का इनकार*

प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े है, और सख्ती कोरोना के नियंत्रण के लिए आवश्यक है-यूपी सरकार

सरकार ने कई कदम उठाए है, आगे भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं-यूपी सरकार

जीवन बचाने के साथ गरीबों की आजीविका भी बचानी है-यूपी सरकार

अतः शहरों मे सम्पूर्णलॉक डाउन अभी नही लगेगा-यूपी सरकार*

लोग स्वतः स्फूर्ति से भाव से कई जगह बंदी कर रहे है-यूपी सरकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के पांच जिलों में लॉकडाउन लगाने का दिया आदेश।।अदालत ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और प्रया...
19/04/2021

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के पांच जिलों में लॉकडाउन लगाने का दिया आदेश।।

अदालत ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। अदालत ने अपने इस सख्त आदेश में कहा है कि सुबह 11 बजे के बाद दूध सब्जी भी नहीं बेची जा सकेगी।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सूबे के पांच सबसे प्रभावित जिलों में लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। अदालत ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। अदालत ने यह लॉकडाउन आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह तक लगाने को कहा है।

अदालत ने अपने इस सख्त आदेश में कहा है कि सुबह 11 बजे के बाद दूध सब्जी भी नहीं बेची जा सकेगी। अदालत ने कहा है कि हर हाल में सरकार को कल से इन पांच जिलों में लॉकडाउन लगाना ही होगा। यह पहली बार है जब किसी अदालत ने सरकार को लॉकडाउन का आदेश दिया है।

अनमोल त्रिपाठी (संववदाता)

Tv24live

देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटों में आए डेढ़ लाख से अधिक केस; 800 लोगों की मौत।
11/04/2021

देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटों में आए डेढ़ लाख से अधिक केस; 800 लोगों की मौत।

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tv 24 live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share