31/05/2026
फिरोजाबाद की यह वारदात...सिहरन पैदा करने वाली है।
अपनी भाभी के एकतरफा प्यार में सनकी बने देवर ने डेढ़ साल के बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला। उसने जमीन पर मासूम को 8 बार उठाकर जोर से पटका। वह अपना प्रपोजल ठुकराने से गुस्से में था।
घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बच्चे की हत्या के बाद युवक चारों ओर देखता है। इसके बाद शव घर के बाहर छोड़कर भाग जाता है। पुलिस ने शनिवार शाम मुठभेड़ के दौरान आरोपी को दोनों पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की है।