Lucknow News

Call Directions Contact the business

Lucknow News Hello. This page is to get you short news. For sending the press release WA at 8417020320

लखनऊ में आज नवरात्रि की षष्ठी पर दुर्गा पंडाल भक्तों के लिए खुले। जानकीपुरम में सेक्टर E ने बना अयोध्या के श्री राम मंदि...
16/10/2026

लखनऊ में आज नवरात्रि की षष्ठी पर दुर्गा पंडाल भक्तों के लिए खुले। जानकीपुरम में सेक्टर E ने बना अयोध्या के श्री राम मंदिर के थीम पर बना पंडाल लोगों को बेहद पसंद आया।

16/10/2026

लखनऊ मेट्रो के Go smart card को NCMC कार्ड में बदलने की तारीख पुनः बढ़ी। अब 23 oct तक बदले जा सकेंगे Go Smart Card

19 अक्टूबर को महा नवमी पर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का सार्वजनिक अवकाश का ऐलान
16/10/2026

19 अक्टूबर को महा नवमी पर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का सार्वजनिक अवकाश का ऐलान

13/10/2026

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश की गई, TMC ने लगाया गंभीर आरोप। कोलकाता पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार।

12/10/2026

सऊदी अरब में हूती के हमले तेज़ हुए। सऊदी के चार एयरपोर्ट बंद। हवाई सेवा 17 तक सस्पेंड।

12/10/2026

पंजाब में SIR के बाद अन्तिम मतदाता सूची जारी हुई। जिनका नाम रह गया है वो फॉर्म 6 भरें।

12/10/2026

5 फरवरी 2027 से 24 फरवरी 2027 के बीच होंगी UP बोर्ड की परीक्षाएं।

10/10/2026

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हुए 2 धमाके। विमान सेवाओं पर फिर लगा ब्रेक

*विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस – 10 अक्टूबर 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*लखनऊ, 10 अक्टूबर 2026। पूर्वोत्तर रेलवे, ल...
10/10/2026

*विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस – 10 अक्टूबर 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

लखनऊ, 10 अक्टूबर 2026। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/बादशाहनगर श्री रमेश चंद्र के दिशा निर्देशन में 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' के अवसर पर ऐशबाग स्थित रेलवे पॉलीक्लिनिक पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस वर्ष का विषय *“Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change”* है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के अनुभवों को सुनना, समझना और एक-दूसरे का सहयोग करना है।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, ऐशबाग डॉ. संजय तिवारी एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. कुमार उमेश द्वारा रेल कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर चर्चा करना एवं आवश्यकता पड़ने पर सहयोग लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक छोटा सहयोग और दयालुता का कार्य किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। उन्होंने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

*स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत गहन सफाई एवं अनावश्यक पोस्टर, बैनर, गुटखा के दाग हटाने का अभियान*लखनऊ, 10 अक्टूबर 2026...
10/10/2026

*स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत गहन सफाई एवं अनावश्यक पोस्टर, बैनर, गुटखा के दाग हटाने का अभियान*

लखनऊ, 10 अक्टूबर 2026।
स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ई एनएचएम श्री महेंद्र सिंह के निर्देशन में संपूर्ण मंडल में 'अनचाहे पोस्टर बैनर और गुटखा के दाग हटाने' का अभियान चलाया जा रहा है। आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों एवं रेलवे परिसरों में स्वच्छता से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित की गयी। इस दौरान मण्डल की विभिन्न इकाइयों में गहन सफाई अभियान (Deep Cleaning Drive) चलाया गया। साथ ही दैनिक सफाई के अतिरिक्त विशेष सफाई पर ध्यान केन्द्रित किया गया।
अभियान के तहत स्टेशनों, फुट ओवर ब्रिज, सब-वे एवं रेलवे कॉलोनियों से अनावश्यक पोस्टर, बैनर, स्टिकर एवं अवैध विज्ञापन हटाए गए। पोस्टर हटाने के पश्चात दीवारों एवं खंभों की रंगाई-पुताई की गई। दीवारों, खंभों, सीढ़ियों एवं प्लेटफार्मों से गुटखा-पान एवं अन्य प्रकार के दागों की सफाई की गई। साफ की गई जगहों पर ‘थूकना मना है’ एवं ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ से संबंधित संदेश प्रदर्शित किये गये। अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए पुनः गंदगी न हो, इसके लिए जागरूकता बोर्ड भी लगाए गए।
लखनऊ मण्डल द्वारा स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल रेल परिसर हेतु स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Address

Aliganj
Lucknow
226024

Telephone

+918417020320

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lucknow News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Lucknow News:

Shortcuts

Share