10/09/2025
अब्दुल अज़ीम, निषाद पार्टी में किसी भी पद पर आसीन नहीं!
ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति!
Er.Praveen Nishad
मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री व्यास मुनि निषाद जी के निर्देशानुसार यह स्पष्ट किया जाता है कि जिस व्यक्ति पर गोली चलने की घटना की चर्चा मीडिया में हो रही है, वह निषाद पार्टी में किसी भी पद पर आसीन नहीं है। निषाद पार्टी एक जनआधारित संगठन है, जहाँ लोग अपने व्यक्तिगत परिचय में विभिन्न प्रकार से जुड़ाव बताने लगते हैं।
चूँकि माननीय मंत्री जी के सुपुत्र श्री प्रवीण निषाद जी यहाँ से निवर्तमान सांसद रह चुके हैं तथा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भी रहे हैं, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से सतत संवाद और संपर्क बना रहता है। इसी कारण कुछ लोग अपने को पदाधिकारी के रूप में प्रस्तुत कर देते हैं।
प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। घटना की जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है। मा० मंत्री जी की स्वयं जिले के पुलिस अधीक्षक से वार्ता हुई है और पूर्ण मामले से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इस प्रकरण का खुलासा कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
मीडिया में प्रकाशित समाचार, जिसमें संबंधित व्यक्ति को “निषाद पार्टी का प्रदेश सचिव” बताया गया है, का निषाद पार्टी खंडन करती है। साथ ही निषाद पार्टी द्वारा पदाधिकारियों की प्रमाणित सूची जारी की जाती है उसी को आधिकारिक रूप से माना जाए।
⸻
जारीकर्ता :
*राजीव यादव*
*जनसंपर्क अधिकारी*
मा० मंत्री (मत्स्य विभाग) उ०प्र० सरकार
एवं मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष- निषाद पार्टी
*डॉ. संजय कुमार निषाद*
(9818714053)