Up Crime Tv

Call Directions Website

Up Crime Tv Up Crime TV Is A Digital News Channel Covering News From All Over India. Thanks For Joining Us.

18/05/2026

*दिनांक 17.05.2026 को थाना छपिया पर पंजीकृत छेड़खानी की घटना के अभियोग के आरोपी अभियुक्त अजीत यादव की गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्राधिकारी मनकापुर की बाइट।*

08/05/2026

श्रावस्ती में आयुक्त का जनसंपर्क एवं निरीक्षण अभियान, जनसुनवाई से लेकर निर्माण कार्यों तक की गहन समीक्षा
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, बाढ़ तैयारियों की समीक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर आयुक्त सख्त
#गोंडा

07/05/2026

#गोंडा के करनैलगंज में सराफा व्यापारी से हुई लूट

29/04/2026

गोंडा में आर पी एफ ने 5 लाख के खोए हुए सामान को वापस दिलाया

28/04/2026

मैनपुरी श्रमिक आरोग्य मेला आयोजित, 72 मरीजों का हुआ परीक्षण

जागीर। मंगलवार दोपहर ब्लॉक जागीर क्षेत्र के तारापुर स्थित मां शारदा ईंट भट्टे पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला 28 अप्रैल से शुरू होकर एक सप्ताह तक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा
#मैनपुरी

21/04/2026

गाजीपुर में गंगा नदी में युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

करंडा थाना क्षेत्र के धम्मरपुर गांव का मामला है। 15 अप्रैल को युवती निशा शर्मा का शव मिला था। परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी हरिओम पांडे को बड़सरा बाईपास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

बाइट:
डॉ. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी गाजीपुर।

20/04/2026

थाना महराजगंज तराई पुलिस द्वारा विद्यालय में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद

घटना का विस्तृत विवरण हेड मास्टर (I.H.T) प्राथमिक विद्यालय/पूर्व माध्यमिक विद्यालय छतईडीह, थाना महराजगंज तराई ( निवासी सेवकरामपुरवा मजरा गिधरईया थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर) द्वारा थाना महराजगंज तराई पर सूचना दी गई कि दिनांक 12/13.04.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार का कुंडा तोड़कर विद्यालय में रखे ICT उपकरण, खेलकूद सामग्री, इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी की गई है। उक्त सूचना के आधार पर दिनांक 15.04.2026 को थाना महराजगंज तराई पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 331(4)/305(a) 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं चोरी के अनावरण हेतु दिए गये निर्देशो के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ललिया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई श्री संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में- दिनांक 19.04.2026 को थाना महराजगंज तराई पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0अ0सं0 39/2026 धारा 331(4)/305(a) 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में सुरागरसी-पतारसी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना अनावरण के लगातार प्रयास कर उक्त चोरी की घटना में संलिप्त तीनो अभियुक्त 1. दीपू वर्मा उर्फ टीपू पुत्र नगीने वर्मा निवासी ग्राम छतईडीह मस0 पूरेबख्स थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर 2. किशन बिहारी उर्फ पप्पू निवासी ग्राम छतईडीह मस0 पूरेबख्स थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर 3. इकबाल उर्फ ननकने पुत्र नजीर निवासी ग्राम छतईडीह मस0 पूरेबख्स थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर को बहद ग्राम पूरेबख्श के पास मौजूद चोरी का सामान जो कि बेचने की फिराक में जाते हुए मिले। पुलिस टीम द्वारा मौके पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

19/04/2026

गाजीपुर में एक किशोर की संदिग्ध हालत में मौत से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
मामला जमानिया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का है, जहां 14 वर्षीय किशोर एक दिन पहले पड़ोसी गांव के लोगों के साथ गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। आज उसका शव एक प्राइवेट एम्बुलेंस में गांव के पास मिला। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइट:
अनिल कुमार, सीओ जमानिया।

17/04/2026

*जनपद बलरामपुर पुलिस व ssb की संयुक्त टीम द्वारा दवाओँ की अवैध तश्करी करने वाले 03 तस्करों को भारी मात्रा में अवैध दवाओं के साथ किया गिरफ्तार*


पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव* के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना हरैया बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में- थाना हर्रैय्या पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 34/2026 धारा 08/21 NDPS Act व 18(c), 18 B / 27 औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन 1940 व 207 एमवी एक्ट से संबंधित अभियुक्त 1.कपिल जायसवाल पुत्र चौधरी प्रसाद नि0 ग्राम गोपालपुर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती 2.आकाश श्रीवास्तव पुत्र अशोक कुमार नि0 ग्राम गोपालपुर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती 3.गोविंद सोनी पुत्र रमेश कुमार सोनी नि0 ग्राम चिचडी खैरा कला थाना गिलौला जनपद श्रावस्तीन को खैरवान बंधा बहद ग्राम महादेव बांकी के पास से गिरफ्तार कर आज दिनांक 16.04.2026 को मा0 न्यायलय रवाना किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:-*
1.कपिल जायसवाल पुत्र चौधरी प्रसाद नि0 ग्राम गोपालपुर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
2.आकाश श्रीवास्तव पुत्र अशोक कुमार नि0 ग्राम गोपालपुर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
3.गोविंद सोनी पुत्र रमेश कुमार सोनी नि0 ग्राम चिचडी खैरा कला थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती

अभियुक्तगण उपरोक्त से घटना के सम्बन्ध मे पूछने बता रहे है कि हम लोग मिलकर अवैध कप सीरप व अवैध नशीली दवाईयों को जनपद बहराईच की दवा इन्जेसी आसाम चौराहा नानपारा रोड़ से खरीदकर नेपाल को ले जा रहे थे एसएसबी व पुलिस टीम द्वारा रोककर पकड़ लिया गया । मौके पर ड्रग इस्पेक्टर के द्वारा पिकअप की तलाशी ली गयी तो पिकअप के अन्दर से कुल 35 गत्ता मे से 32 गत्तो मे कप सीरप, 02 गत्तों मे सिम्पलेक्स कैप्सूल तथा एक गत्ते मे अलप्राजोलम एल्फा 0.5 एमजी बरामद हुआ । अभियुक्तगण नशीली दवा खरीदकर नेपाल ले जाकर बेच देते हैं जिससे मिले पैसे से अपना जीवन यापन करते हैं ।

*बरामदगी का विवरणः-*
*Cododex cough Syrup*
(1-bacth-Qty 3200 bottle, 2-Bacth- Qty 2400 bottle, 3-Bacth - Qty-2000 bottle (टोटल= 7600 bottle)
*तीन गत्तों में औषधि*
SEMpLXt Capsule (Bacth -RHC- 008/26, E/D -03/28 6000 strips)
SEMPLX + capsule में 01 डिब्बे में 10 strip x24 =240 capsule है कुल 200 box= 200x240=48000 capsule 1 capsule का वजन - 60 mg ,48000 capsule का वजन 48000x60=288000 mg
ALPHA 0.5 TablatS (Batch – Not mencthed, E/D -010/27, Qty=- 2000 Strips)
ALPHA 0.5 Tablet का वजन 14 Mg पाया गया तथा कुल 50 डिब्बे, में 600 Tablet कुल टेबलेट 50x600= 30,000 Tablet कुल वजन 30,000x14= 420000 mg (टोटल= 708000 mg)
एक अदद पिकअप,
02 अदद मोटरसाइकिल
03 अदद मोबाइल फोन
)

15/04/2026

सीतापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि अम्बेडकर शोभायात्रा से लौट रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा आरएमएपी कॉलेज के पास हुआ। हादसे के वक्त वाहन की छत पर बैठे 25 वर्षीय राम सहाय की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना में करीब 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र में हुआ है, जिससे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

Address

Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Up Crime Tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share