cmupnews26

cmupnews26 Doing social service, broadcasting true news on our YouTube channel and our news web portal.

02/09/2026

उन्नाव के मंदिर में चोरी का CCTV वीडियो सामने आया है। युवक पहले शिवलिंग के पास पहुंचा, फिर नाग की प्रतिमा बैग में रखकर फरार होता नजर आया। पुलिस जांच जारी।

02/09/2026

लखनऊ के तेलीबाग स्थित कुम्हार मंडी से वन्यजीवों के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है।
सूचना मिलते ही ‘आसरा द हेल्पिंग हैंड्स’ NGO ने वन विभाग के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
मौके पर 17 बंदर और लंगूर रस्सियों से बंधे मिले। इनमें 10 लंगूर और 7 बंदर शामिल बताए जा रहे हैं।

01/09/2026

लखनऊ के 1090 चौराहे से सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कार और स्कूटी की टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार सवारों के नशे में होने का आरोप लगाया। हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई। घटना ने ट्रैफिक नियमों पर सवाल उठाए हैं।

01/09/2026

🚨 लखनऊ में AI वीडियो पर सियासी घमासान!

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्रीन पर सीएम योगी आदित्यनाथ को चिलम पीते हुए दिखाने वाला AI-generated वीडियो चलाया गया।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी भी AI के जरिए सपा नेताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि AI के खेल में समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं है।

वीडियो सामने आने के बाद यूपी की सियासत में AI वॉर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

नोट: यह वीडियो

AI-generated बताया गया है, इसे योगी आदित्यनाथ का वास्तविक वीडियो न समझें।

31/08/2026

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इलाज में कमी का दावा किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। परिजनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

31/08/2026

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में धीरेंद्र प्रताप नामक व्यक्ति की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया पर उन्हें हिंदू युवा वाहिनी का नेता बताया गया। लेकिन शाम होते ही धीरेंद्र प्रताप सिंह का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने खुद को जिंदा बताया। इस वीडियो में हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने ये बयान दिया कि मैं अभी जिंदा हूं... टीवी पर अपनी मौत की खबर देख रहा हूं।

Address

Lucknow

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+917905608524

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when cmupnews26 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to cmupnews26:

Shortcuts

Share