11/09/2026
#प्रतापगढ़।पीड़िता का आरोप: गांव के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के भय व आतंक से परिवार पलायन को मजबूर....पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर भी कार्यवाही न करने लगाया आरोप।
#खबर लीलापुर थाना क्षेत्र की है जहां पीड़िता फातिमा बानो पत्नी मो० वसीम और रुबीना पत्नी रियाज ग्राम सकूहाबाद थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ की रहने वाली है। वादी मुकदमा फातिमा बानो का आरोप है कि थाना लीलापुर में पूर्व दर्ज मुकदमे 410/2024 को लेकर विपक्षी मो आरिफ, तफसीर सहित अन्य सुलह के लिए बराबर दबाव बना रहे हैं पीड़िता फातिमा बानो व रुबीना ने बताया कि उसके गाँव के तफशीर पुत्र युसुफ व नावेद व आलम पुत्रगण इसराज व मो० आरिफ पुत्र युसुस, मासिर सुत आरिफ व हसीना पत्नी मोबीन व सुमैया पुत्री मोबीन व तब्बू पत्नी आरिफ, सिमरन पुत्री आरिफ आदि उपरोक्त का गांव में भय व आतंक व्याप्त है, जब चाहे जिसके साथ कुछ भी कर देते है,शिकायत करने के बाद भी स्थानीय पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है,पीड़िता फातिमा व रुबीना ने बताया कि मो०, आरिफ, तफसीर सहित अन्य आरोपियों का अपराधों का विवरण भी है-
(1) अ0सं0 581/2017 धारा 395, 397 आई०पी०सी० थाना लालगंज, प्रतापगढ़
(2) अ0सं0 246/2017 धारा 147, 307, 323, 341 आई०पी०सी० थाना अन्तू, प्रतापगढ़
(3) अ0सं0-424/2019 धारा 307 आई०पी०सी० थाना लालगंज, प्रतापगढ़
(4) अ0सं0-425/2019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना लालगंज, प्रतापगढ़
(5) अ0सं0-149/2025 धारा 191 (2), 115(2), 352, 351(3), 109 (1), 110, 333 बी०एन०एस० थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़
(6) अ0सं0 410/2024 धारा 115(2), 352, 351 (2) बी०एन०एस० थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़
(7) अ0सं0 406/2018 धारा 307 आई०पी०सी० थाना कोहंडौर, जनपद प्रतापगढ़
(8) अ0सं0 307/2017 धारा 419, 420, 467, 468, 471 आई०पी०सी० थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़
(9) अ०सं० 303/2018 धारा 392, 506 आई०पी०सी० थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़( 10) अ0सं0 333/2018 धारा 395, 412 आई०पी०सी० थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़। उपरोक्त मुकदमें में आरोपी आरिफ व हकीक व परिवारीजनों का भय व आतंक के साये के कारण पीड़िता अपने मायके में रह रही है। भय के कारण कई और घरो का जीना दूभर हो गया है। ऐसी दशा उसका परिवार पलायन को मजबूर है। पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। #बाइट -- पीड़िता फातिमा बानो पत्नी वसीम।
Government of UP Pratapgarh Police