Parijat Bharat Samachar

Parijat Bharat Samachar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Parijat Bharat Samachar, Media/News Company, Lucknow.

Official Page of Parijat Bharat
पत्रकारिता नहीं, जनसेवा
यहाँ मिलेगी निष्पक्ष पत्रकारिता, राजनीतिक विश्लेषण, साक्षात्कार सामाजिक विशेष रिपोर्ट
हमारा उद्देश्य है, समाज और संविधान के प्रति समर्पित पत्रकारिता
👇फॉलो करें | शेयर करें | सही खबरों का समर्थन दें

25/08/2026

साहब! फर्जी FIR कराना छोड़िए स्कूल सुधारिए। सच्चाई दिखाने की सजा

25/08/2026

🚨 प्रतापगढ़: रानीगंज में जर्जर खड़ंजा बना मुसीबत, हादसों को न्योता दे रहे गहरे गड्ढे! 🚨
जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज अंतर्गत खडहर मार्ग पर बिछा खड़ंजा अब पूरी तरह टूटकर खस्ताहाल हो चुका है। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दुश्वार हो गया है। आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की खामोशी समझ से परे है।
आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब सुध लेंगे? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
📍 प्रमुख बिंदु:
* स्थान: रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ (खडहर मार्ग)
* समस्या: टूटा हुआ खड़ंजा, गहरे गड्ढे और आवागमन में भारी परेशानी
* मांग: जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर ग्रामीणों को राहत दी जाए।
इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सोए हुए प्रशासन तक यह आवाज पहुंच सके! 📢👇

25/08/2026

सचिवालय चौकी प्रभारी बागेश कुमार शर्मा का सराहनीय क़दम

सादुल्लानगर थाने का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मोo सिराज रंगरेज- ब्यूरो ची...
25/08/2026

सादुल्लानगर थाने का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

मोo सिराज रंगरेज- ब्यूरो चीफ़ बलरामपुर

सादुल्लानगर। पुलिस अधीक्षक ने थाना सादुल्लानगर का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं एवं पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात, बैरक सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और पीड़ितों को समय से न्याय दिलाना है।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

25/08/2026

प्रधानमंत्री के हिसाब से "दिमागी नक्सली" कौन है? अरविंद केजरीवाल

25/08/2026

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर चल रहा धरना प्रदर्शन!
टूटी सडके बजबाजाती नालिया गंदा पानी जैसे समस्याओं से परेशान होकर आज नगर निगम मुख्यालय का घेराव करते नजर आए राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के लोग!

24/08/2026

✍️ सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव अजय राज त्रिपाठी ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि "_पुलिस ने सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा एवं क्रांतिकारी युवा साथियों के साथ जिस प्रकार का अमानवीय कृत्य किया है वो निंदनीय है। सत्ता के शोहरत की बुलंदियों पर बैठकर इतराने वालों को जनता सबक सिखाएगी।_"

24/08/2026

Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र से पकड़ी गई भैंसों की नीलामी को लेकर विरोध प्रदर्शन!! नगर निगम मुख्यालय पहुंचा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का विरोध प्रदर्शन!! अनीस राजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार विरोध!! भैंसों की नीलामी रोकने की मांग पर अड़े पशुपालक!! जुर्माना लेकर भैंसें छोड़ने की मांग,नीलामी का विरोध!! लखनऊ नगर आयुक्त और मेयर के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी नगर निगम के बाहर!! विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम मुख्यालय पर पुलिस बल तैनात!! त्रिलोकीनाथ हाल में भैंसों की नीलामी की कार्यवाही जारी!! भैंसों की नीलामी के लिए 21 हजार रुपये बेस प्राइस तय!! पारा क्षेत्र से पकड़ी गई भैंसों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा!! नगर निगम की नीलामी कार्यवाही के खिलाफ सड़क पर उतरे पशुपालक और सपा कार्यकर्ता!!

24/08/2026

यूपी : मेरठ में आपत्तिजनक Video के आरोप में सस्पेंड हुई सब इंस्पेक्टर अनु ने सफाई दी।

अनु ने कहा– "यह फ्रॉक मैं मॉल से लाई थी। हमरे घर में इस ड्रेस के पहनने पर किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं है"

"जिस QR कोड को बैंक खाते का बताया जा रहा है, वो मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का है"

"मेरे घर के बराबर में जिम है, वहीं मैं रोज जाती थी, Video शूट करके अपने Youtube चैनल पर डालती थी, ताकि लोग फिटनेस को लेकर जागरूक रहें। इसमें कोई आपत्तिजनक नहीं था"

23/08/2026

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले CM योगी आदित्यनाथ की Akhilesh Yadav को हुंकार! "27 में सपा साफ हो जाएगी"

Address

Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Parijat Bharat Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share