21/09/2022
टाप बाक्स:
एमडीएम घोटाला:
कम्पोजिट विद्यालय में मिला छिपाकर रखा गया खाद्यान्न का जखीरा
• अप्रैल माह के 38 बोरी तीन कमरे से बरामद
• एसडीएम के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी ने की जांच
बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज अंतर्गत दुमदुमा कम्पोजिट विद्यालय में मंगलवार को छिपाकर रखा गया खाद्यान्न का जखीरा मिला। दरअसल सदर एसडीएम के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी हनुमानगंज अनूप गुप्ता ने दुमदुमा कम्पोजिट विद्यालय की जांच की। जांच में बीते अप्रैल माह का 38 बोरी गेहूं तीन कमरे से बरामद हुआ। जांच में खंड शिक्षाधिकारी ने पाया कि 129 बच्चों के लिए चार-चार बार खाद्यान्न निकाला गया। जबकि विद्यालय में इन चार महीनों में औसतन सिर्फ 50 बच्चे ही पढ़ने आए हैं। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम तथा वीएसए को सौंप दी गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुमदुमा कम्पोजिट विद्यालय में बीते कोरोना काल से ही खाद्यान्न घोटाला का खेल चलता आ रह है। लेकिन कानोकान किसी को इसकी खबर नहीं थी। इसबीच किसी ने विद्यालय की शिकायत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल से कर दी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच एसडीएम को सौंपी। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी हनुमानगंज ने जब दुमदुमा कम्पोजिट विद्यालय पर जांच किया तो जो सच्चाई सामने आया वह अब सबके सामने हैं। जांच में बीते अप्रैल माह का 38 बोरी गेहूं तीन कमरे से बरामद हुआ। जांच में खंड शिक्षाधिकारी ने पाया कि 129 बच्चों के लिए चार-चार वार खाद्यान्न निकाला गया। जबकि विद्यालय में इन चार महीनों में औसतन सिर्फ 50 बच्चे ही पढ़ने आए हैं। अब देखना यह है कि स्कूल के संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
इनसेट....
क्या बोले बीएसए
मेरे पास अभी तक नहीं आई है। रिपोर्ट आते हो एक्शन लिया जाएगा।
Style Sheet
11 No Shute
MI "Normal
बलिया। खबर के सिलसिले में जब वीएसए मनोराम सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी की कोई रिपोर्ट