Campus Times

Call Directions

Campus Times Campus Times – A Leading Education News Portal & E-Magazine. Latest updates on schools, colleges, exams, results, admissions, careers & campus stories.

Trusted by students, parents & educators for accurate and fast education news.

25/08/2026

बढ़ती चीनी की कीमतों पर सपा यूथ ब्रिगेड का अनोखा प्रदर्शन! हजरतगंज बापू भवन चौराहे पर राहगीरों को फ्री चीनी बांटकर जताया विरोध।

#चीनीकीकीमत #चीनीकीबढ़तीकीमत #समाजवादीपार्टी #लखनऊ #हजरतगंज

25/08/2026

UPSSSC के अभ्यर्थियों ने विभिन्न विभागों में लंबित भर्तियों को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव किया।
अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की।

अभ्यर्थियों ने अलग-अलग विभागों की लंबित भर्ती से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर भर्ती प्रक्रिया का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम ने अभ्यर्थियों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

24/08/2026

जस्टिस मोर्चा की Gen Z Connect Yatra सोमवार को अपने चौथे दिन में पहुंच गई। 20 अगस्त को गोरखपुर के चौरी चौरा से शुरू हुई 800 किलोमीटर लंबी यह यात्रा कुशीनगर होते हुए देवरिया के रामपुर कारखाना पहुंची। यहां से यात्रा देवरिया की ओर आगे बढ़ गई। यात्रा के दौरान युवाओं से संवाद और छात्र हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

22/08/2026

ट्रैफिक पुलिस पर लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट्स को पीटने का आरोप। विरोध में स्टूडेंट्स ने किया हंगामा और रोड जाम।

21/08/2026

चौरी-चौरा से शुरू हुई ‘GenZ Connect Yatra’

युवाओं से जुड़े शिक्षा, रोजगार, सरकारी भर्ती में देरी और परीक्षा में पारदर्शिता जैसे मुद्दों को लेकर जस्टिस मोर्चा ने प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया है।

20 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलने वाली यह साइकिल यात्रा चौरी-चौरा से लखनऊ तक पहुंचेगी और 75 जिलों के साथ 800+ कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों तक संवाद करेगी।

युवाओं के मुद्दों को आवाज देने और उनके अधिकारों से जुड़े सवालों को सामने लाने के उद्देश्य से शुरू हुए इस अभियान ने प्रदेश में अपनी यात्रा शुरू कर दी है।

80 Years of Freedom.A Generation of Possibilities.Happy 80th Independence Day.
15/08/2026

80 Years of Freedom.
A Generation of Possibilities.

Happy 80th Independence Day.

11/08/2026

लखनऊ विश्वविद्यालय में मेस फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों में मेस फीस बढ़ोतरी और छात्रावास शुल्क एकमुश्त जमा कराने के निर्णय के विरोध में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ‘छात्रावास परिवार’ के बैनर तले छात्रों ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय का घेराव कर आदेश वापस लेने की मांग की।

करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और डीएसडब्ल्यू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. अमिता कनौजिया कार्यालय से चली गईं और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इससे छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया।

स्थिति को संभालने के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों से बातचीत की। बाद में चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी और चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी ने छात्रों का ज्ञापन लिया।

10/08/2026

युवाओं के मुद्दों पर जस्टिस मोर्चा का प्रदेशव्यापी अभियान

लखनऊ प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जस्टिस मोर्चा ने शिक्षा, रोजगार, भर्ती में देरी और परीक्षा में पारदर्शिता समेत 10 प्रमुख मांगें रखीं।

1. वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी हो।
2. सभी रिक्त सरकारी पदों पर तत्काल भर्ती हो।
3. लंबित भर्तियां समयबद्ध तरीके से पूरी हों।
4. NEP 2020 वापस ली जाए।
5. परीक्षाओं में पारदर्शिता हो, नॉर्मलाइजेशन खत्म हो और विस्तृत स्कोरकार्ड मिले।
6. संविदा व आउटसोर्सिंग प्रथा खत्म हो, समान काम का समान वेतन मिले।
7. निजी स्कूलों की फीस पर अधिकतम सीमा तय हो।
8. पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
9. NTA खत्म कर पारदर्शी व जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था लागू हो।
10. सभी शोधार्थियों को समान फेलोशिप दी जाए।

युवाओं की शिक्षा, रोजगार और भर्ती से जुड़े मुद्दों को लेकर जस्टिस मोर्चा ने प्रदेशव्यापी अभियान का ऐलान किया है।
12 अगस्त से प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान शुरू होगा।

20 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चौराचौरा से लखनऊ तक साइकिल मार्च निकाला जाएगा।
अभियान के दौरान 75 जिलों और 800 से अधिक कॉलेजों, विश्वविद्यालयों व कोचिंग संस्थानों तक पहुंचने की बात कही गई है।

10/08/2026

Ranchi Protest Gains Momentum as Students Confront Barricades.

JPSC-JSSC aspirants turn up the heat in Ranchi as the ‘Vidhan Sabha Gherao’ gains momentum.

10/08/2026

‘Vidhan Sabha Gherao’: Jharkhand Students Step Up Protest

Thousands of students marched towards the Jharkhand Assembly in Ranchi, demanding action over alleged JPSC-JSSC exam irregularities and a CBI probe. Protesters have also sought the cancellation of a JSSC examination.

Despite government claims that 98% of demands have been accepted, students continue their agitation.

Address

Lucknow

Telephone

+919889970124

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Campus Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share