29/05/2026
अंधी तूफान का क़हर : लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्लेटफॉर्म का एक भारी-भरकम टिन शेड अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात रेलवे के टीटीई (TTE) समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ से एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बाल-बाल बच गया।