02/10/2025
Kantara Chapter 1 Movie कैसे देखें – पूरी जानकारी 👇
दोस्तों, 2022 में रिलीज हुई Kantara फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अलग ही जगह बना ली थी। अब उसी फिल्म का प्रीक्वल Kantara Chapter 1 लेकर आ रहे हैं ऋषभ शेट्टी। इस बार की कहानी और भी ज्यादा रहस्यमयी और भव्य होने वाली है क्योंकि यह फिल्म प्राचीन काल की लोककथाओं और धार्मिक परंपराओं पर आधारित है।
Kantara Chapter 1 की कहानी
बताते चलें कि Kantara Chapter 1 की कहानी 300 ईसा पूर्व के समय को दिखाती है। इसमें कदम्ब वंश और जंगलों की पृष्ठभूमि में एक नाग साधु की यात्रा दिखाई जाएगी। यह किरदार इंसान और देवताओं की दुनिया के बीच एक सेतु की तरह सामने आता है। फिल्म में लोककथाएं, परंपराएं और रहस्य से भरी घटनाएं देखने को मिलेंगी।
फिल्म की खासियत
फिल्म लगभग 2 घंटे 45 मिनट लंबी बताई जा रही है और इसे कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। शानदार वीएफएक्स, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और भव्य सेट इस फिल्म को और भी खास बनाते हैं।
Kantara Chapter 1 Movie Kaise Dekhe
अब सबसे बड़ा सवाल है – Kantara Chapter 1 movie kaise dekhe?
तो दोस्तों, इस फिल्म को देखने का असली मजा आपको सिनेमाघरों में मिलेगा, क्योंकि यह बड़े पर्दे के लिए ही बनाई गई है। इसके अलावा फिल्म के थिएटर रन के बाद इसे किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जा सकता है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि Kantara Chapter 1 movie को मोबाइल या ऑनलाइन कहाँ और कैसे देखा जा सकता है, तो इसके लिए आप नीचे दिए गए वीडियो को देख सकते हैं। इस वीडियो में पूरी जानकारी दी गई है कि यह फिल्म कहाँ और किस तरह उपलब्ध होगी।
▶️ यहाँ देखें वीडियो: https://youtu.be/dTh9terDjdc